Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»Breaking News»हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से मचा हाहाकार, मलबे में बही कई गाड़ियां
    Breaking News

    हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से मचा हाहाकार, मलबे में बही कई गाड़ियां

    News DeskBy News DeskMarch 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से मचा हाहाकार, मलबे में बही कई गाड़ियां
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में लगातार दो दिनों तक हुई भारी बारिश और बादल फटने इलाके में बुरे हालात बने हुए है। राज्य में कुल 583 सड़कें बंद हो गई हैं, जिनमें 85 स्थान राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हैं। इसके अलावा बारिश और भूस्खलन के कारण 2263 ट्रांसफार्मर ठप पड़ गए, जिससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। साथ ही 279 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं, जिससे लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

    शुक्रवार को कुल्लू के पाहनाला और कांगड़ा जिले के छोटा भंगाल के मुल्थान में बादल फटने की घटनाएं सामने आईं। मंडी के वरोट इलाके में भी ऐसी ही स्थिति बनने की आशंका जताई गई है। कुल्लू के पाहनाला में आई बाढ़ के मलबे में आठ वाहन दब गए, जबकि सरवरी नाले में पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियां तेज बहाव में बह गईं। भूस्खलन के कारण मनाली-फोरलेन हाईवे कई जगहों पर ब्लाॅक हो गया है, जिसे खोलने के लिए राहत कार्य जारी है।

    गांधीनगर नाले में बाढ़ से तीन वाहन मलबे में दब गए, वहीं मनाली में पेड़ गिरने से दो वाहन क्षतिग्रस्त हुए। प्रसिद्ध हडिम्बा मंदिर पर भी पेड़ गिरने की घटना हुई है। इसके साथ ही कांगड़ा जिले के मुल्थान में नौ वाहन बाढ़ की चपेट में आ गए। छोटा भंगाल क्षेत्र के मुल्थान में बादल फटने से 12 घर खतरे में आ गए हैं, जिसके चलते प्रशासन ने वहां के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है।

    वहीं चंबा जिले की पागी घाटी में पिछले तीन दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारी बर्फबारी के कारण घाटी बाकी क्षेत्रों से कट गई है और वहां के लोगों को सर्दी के साथ-साथ बिजली संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। हालांकि 2 मार्च को मौसम शांत रहने की आशंका जताई गई है और आने वाले दिनों में हालात सुधरने की उम्मीद जताई जा रही है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विशेष लेख:आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

    May 20, 2026

    कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

    July 2, 2025

    अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    July 2, 2025

    5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

    July 2, 2025

    मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

    July 1, 2025

    मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो RSS पर प्रतिबंध…

    July 1, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड दौरे में बढ़ाई सैन्य समारोह की गरिमा

    June 13, 2026

    BMO/BPM एवं सेक्टर मेडिकल ऑफिसर्स की समीक्षा बैठक संपन्न*  

    June 12, 2026

    मीडिया संवाद: सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित

    June 12, 2026

    Uttarakhand News: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, CM धामी बोले- देश और उत्तराखंड ने खोया एक महान खिलाड़ी…..

    June 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.