Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»Breaking News»पाकिस्तान के मदरसे में आत्मघाती धमाका, 5 लोगों की मौत, 20 घायल
    Breaking News

    पाकिस्तान के मदरसे में आत्मघाती धमाका, 5 लोगों की मौत, 20 घायल

    News DeskBy News DeskFebruary 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाकिस्तान के मदरसे में आत्मघाती धमाका, 5 लोगों की मौत, 20 घायल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित दारुल उलूम हक्कानिया मदरसे में आत्मघाती हमला हुआ है। यह धमाका शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान हुआ, जिसमें जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (सामी) के प्रमुख मौलाना हमीदुल हक हक्कानी समेत कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

    खैबर पख्तूनख्वा के मुख्य सचिव शाहब अली शाह ने इस हमले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मरने वालों में मदरसे के केयरटेकर भी शामिल हैं। इस धमाके के तुरंत बाद इलाके में दहशत फैल गई और सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंच गईं।

    खैबर पख्तूनख्वा के आईजीपी जुल्फिकार हमीद ने कहा, शुरुआती जांच के आधार पर इसे आत्मघाती हमला माना जा रहा है। हमलावर ने मौलाना हमीदुल हक को निशाना बनाया था, जिनकी सुरक्षा के लिए छह गार्ड तैनात किए गए थे। इसके बावजूद हमलावर ने जुमे की नमाज के दौरान हमला कर दिया।

    धमाके की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, और घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया। घटना के मद्देनजर दोनों अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया और जेयूआईएफ नेताओं ने घायलों के लिए रक्तदान की अपील की।

    हमले के बाद खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर और राज्यपाल फैसल करीम कुंदी ने कहा कि सरकार दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी। पूरे प्रांत में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इस हमले के बाद धार्मिक और राजनीतिक हलकों में गहरी चिंता जताई जा रही है। क्योंकि इस तरह की घटनाएं पाकिस्तान में बढ़ती हिंसा और अस्थिरता को दर्शाती है।

    आपको बता दें कि दारुल उलूम हक्कानिया मदरसा पाकिस्तान का एक प्रमुख इस्लामी शिक्षण संस्थान है, जिसकी स्थापना सितंबर 1947 में मौलाना अब्दुल हक हक्कानी ने की थी. इस मदरसे का संबंध कई विवादों से भी रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या में इसके छात्रों के शामिल होने का आरोप लगाया गया था। हालांकि, मदरसे के प्रशासन ने इस तरह के आरोपों को खारिज कर दिया था। मौलाना हमीदुल हक हक्कानी, जो इस मदरसे के कुलपति भी थे, अपने पिता मौलाना समीउल हक की हत्या के बाद से इस संस्थान का नेतृत्व कर रहे थे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

    July 2, 2025

    अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    July 2, 2025

    5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

    July 2, 2025

    मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

    July 1, 2025

    मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो RSS पर प्रतिबंध…

    July 1, 2025

    केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

    July 1, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.