Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सीजीपीएससी ने तीन साल बीतने के बाद भी अभी तक शुरू नहीं हो सकी है प्रोफेसर्स की भर्ती की प्रक्रिया
    छत्तीसगढ़

    सीजीपीएससी ने तीन साल बीतने के बाद भी अभी तक शुरू नहीं हो सकी है प्रोफेसर्स की भर्ती की प्रक्रिया

    News DeskBy News DeskFebruary 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीजीपीएससी ने  तीन साल बीतने के बाद भी अभी तक शुरू नहीं हो सकी है प्रोफेसर्स की भर्ती की प्रक्रिया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    सरकारी कॉलेजों में 30 विषयों के लिए 595 पदों पर प्रोफेसरों की भर्ती होनी है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने भर्ती के लिए साल 2021 में आवेदन मंगवाए गए थे। लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बाद भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।

    बता दें कि 2021 में जब यह भर्ती निकली थी, तब विभिन्न तरह के विवादों की वजह से भर्ती की प्रक्रिया स्थगित हो गई थी। फिर कुछ नियमों में बदलाव कर पिछले वर्ष अगस्त-सितंबर में आवेदन मंगवाए गए। दिसंबर 2024 में दस्तावेज सत्यापन शुरू हुए।

    13 विषयों के हो गए हैं। एलाइड विषय नहीं होने के कारण 17 विषयों के दस्तावेज सत्यापन की तिथि नहीं आई है। एलाइड विषय तय हो गए हैं, लेकिन सीजीपीएससी ने अभी तक दस्तावेज सत्यापन के लिए तिथि घोषित नहीं की है।

    आचार संहिता के कारण हो रही देरी
    प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव होने के कारण आचार संहिता लगी हुई है। इस कारण से फरवरी में दस्तावेज सत्यापन होना मुश्किल है। दस्तावेज सत्यापन में हो रही देरी की वजह से साक्षात्कार में भी देरी होगी। प्रदेश के सरकारी कालेजों में शिक्षा सत्र 2025-26 में भी प्रोफेसरों की नियुक्ति होगी या नहीं, इस पर संशय है।

    बताते चलें कि राज्य में 335 शासकीय कॉलेज हैं। यहां प्रोफेसर के 760 पद स्वीकृत हैं और सभी खाली हैं। राज्य निर्माण के बाद पहली बार सरकारी कॉलेजों में प्रोफेसरों की सीधी भर्ती होगी।

    इन विषयों का हो चुका है दस्तावेज सत्यापन
    पहले चरण में 10 से 17 दिसंबर 2024 तक 13 विषयों का दस्तावेज सत्यापन हो चुके हैं। इसमें अंग्रेजी, माइक्रोबायोलॉजी, लोक प्रशासन, प्राचीन भारतीय इतिहास, बायोटेक्नोलॉजी, सैन्य विज्ञान, ज्योतिष, दर्शन शास्त्र, मानव शास्त्र, इतिहास, संस्कृत, विधि और गृह विज्ञान।

    इन विषयों का होना है दस्तावेज सत्यापन
    प्रोफेसर भर्ती के लिए जिन 17 विषयों का दस्तावेज सत्यापन होना है, उनमें राजनीति विज्ञान, हिंदी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, भूगोल, भौतिकी, गणित, रसायन, वनस्पति विज्ञान, प्राणि विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन, भूगर्भ शास्त्र, वाणिज्य, मनोविज्ञान, वेद और सूचना प्रौद्योगिकी शामिल हैं।

    प्रोफेसर भर्ती के लिए 2021 में जारी नोटिफिकेशन के अनुसार चयन के लिए दो चरण हैं। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी और दूसरे चरण में साक्षात्कार होगा। लिखित परीक्षा 300 अंकों की और साक्षात्कार 30 अंकों का है। कुल 595 पदों के लिए 1,546 दावेदार हैं।

    दस्तावेज सत्यापन के बाद पात्र और अपात्र की लिस्ट जारी होगी। माना जा रहा है कि कई उम्मीदवार अपात्र हो सकते हैं। उम्मीदवारों की संख्या कम होने से लिखित परीक्षा होने की संभावना कम है। इसलिए माना जा रहा है कि भर्ती के लिए सिर्फ साक्षात्कार होगा।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Chardham Yatra: सरकार ने जारी की एसओपी, यात्रा पंजीकरण से दर्शन के लिए मिलेगा टोकन, बन बातों का रखेंं ध्यान

    April 20, 2026

    एक्टर गोविंदा पहुंचे देहरादून: एयरपोर्ट पहुंचते ही प्रशंसकों ने घेरा, नहीं किया निराश, साथ में ली सेल्फी

    April 20, 2026

    Uttarakhand News- सूर्य देवभूमि चैलेंज: पंच केदार मार्ग पर ट्रैकर्स का अद्भुत साहस, CM धामी ने विजेताओं को किया सम्मानित….

    April 20, 2026

    Uttarakhand News: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुई चारधाम यात्रा 2026

    April 20, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी ने किया अखण्ड परमधाम गंगा घाट का लोकार्पण, बोले—सनातन आस्था का सशक्त प्रतीक बना आयोजन…..

    April 20, 2026

    ‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’, किराना व्यवसाय से सालाना 2 लाख रुपये तक की बचत, आत्मनिर्भरता की बनी मिसाल…..

    April 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Chardham Yatra: सरकार ने जारी की एसओपी, यात्रा पंजीकरण से दर्शन के लिए मिलेगा टोकन, बन बातों का रखेंं ध्यान

    April 20, 2026

    एक्टर गोविंदा पहुंचे देहरादून: एयरपोर्ट पहुंचते ही प्रशंसकों ने घेरा, नहीं किया निराश, साथ में ली सेल्फी

    April 20, 2026

    Uttarakhand News- सूर्य देवभूमि चैलेंज: पंच केदार मार्ग पर ट्रैकर्स का अद्भुत साहस, CM धामी ने विजेताओं को किया सम्मानित….

    April 20, 2026

    Uttarakhand News: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुई चारधाम यात्रा 2026

    April 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.