Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»शिकायतों के बोझ से दबे सूचना आयुक्त
    मध्यप्रदेश

    शिकायतों के बोझ से दबे सूचना आयुक्त

    News DeskBy News DeskFebruary 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शिकायतों के बोझ से दबे सूचना आयुक्त
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । मप्र राज्य सूचना आयोग में पदस्थ मुख्य सूचना आयुक्त सहित चार आयुक्तों पर लगातार अपीलों और शिकायतों का भार बढ़ रहा है। दरअसल, चार आयुक्तों पर ही 11 संभागों की जिम्मेदारी है। इसका असर यह हो रहा है कि वे रोजाना जितनी शिकायतों का निपटारा करते हैं उससे अधिक शिकायतें आयोग के पास पहुंच रही है। इस कारण मप्र राज्य सूचना आयोग में शिकायतों का अंबार लगा हुआ है।गौरतलब है कि मप्र राज्य सूचना आयोग में साढ़े चार माह पहले हुई मुख्य सूचना आयुक्त सहित चार सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के बाद यहां अपीलों की सुनवाई में तेजी आई है। मुख्य सूचना आयुक्त विजय यादव, आयुक्त उमाशंकर पचौरी सहित सूचना आयुक्त सुबह 11 से शाम 5 बजे तक कार्यालय में अपीलें निपटा रहे हैं। इसके बावजूद, आयोग में दो गुना अधिक अपीलें पहुंच रहीं हैं, इस कारण आयोग में अपीलों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है।

    18 हजार शिकायतें
    उल्लेखनीय है कि 18 सितम्बर 2024 को आयोग में आयुक्तों द्वारा पदभार ग्रहण किए जाने के समय कुल लंबित अपीलों की संख्या लगभग 16 हजार थी। हर माह ढाई सौ से अधिक अपीलों के निराकरण के बावजूद दिसम्बर माह तक लंबित अपीलों की संख्या 17556 थी। वहीं, जनवरी माह में यह संख्या लगभग 18 हजार के आसपास पहुंच गई है। दिसंबर 2024 में आयोग के पास कुल 653 नई द्वितीय अपील और 48 नई शिकायतें पहुंचीं। वहीं, इस माह में 272 अपीलों और 22 शिकायतों का निराकरण हुआ। नवंबर माह के अंत तक आयोग के पास लंबित कुल अपीलों की संख्या 17175 और लंबित शिकायतों की संख्या 1229 थी। दिसम्बर में 16 अपील ऑनलाइन और 637 ऑफलाइन आयोग के पास पहुंचीं। राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त सहित सूचना आयुक्तों के कुल 11 पद स्वीकृत है। हालांकि, अब तक इन सभी पदों पर एक साथ नियुक्ति नहीं हो सकी है। वर्तमान में आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त सहित कुल 4 आयुक्त हैं, जिन्हें सभी 10 संभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालाकि, आयोग की संरचना में ग्वालियर-चम्बल को एक संभाग माना गया है। दिसंबर माह में इंदौर के एक प्रकरण में 10 हजार रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई है। वहीं, शहडोल संभाग के एक प्रकरण में अधिरोपित शास्ति की राशि 15 हजार रुपये भी दिसंबर में वसूल की गई।

    निराकरण में इंदौर सबसे आगे, सागर पीछे
    राज्य सूचना आयोग के पास पहुंची द्वितीय अपीलों और शिकायतों के निराकरण में इंदौर सबसे आगे है। यहां अकेले दिसंबर माह में 76 अपील और 19 शिकायतों का निराकरण हुआ है। दूसरे नंबर पर 51 अपीलों के साथ जबलपुर दूसरे स्थान पर है। रीवा में 45 अपील और एक शिकायत, नर्मदापुरम में 35 अपील एवं भोपाल में 24 अपीलों का निराकरण हुआ है। सबसे कम 7 अपील और एक शिकायत सागर में तथा उज्जैन में कुल 9 अपीलों में निराकरण हो सका है। विगत साढ़े चार माह की अवधि में सर्वाधिक अपील सुनवाई राज्य सूचना आयुक्त डॉ. उमाशंकर पचौरी की रही हैं। जनवरी 2025 के कुल 22 कार्यदिवस में उन्होंने 329 अपीलों की सुनवाई की है, जो आयोग के इतिहास का रिकार्ड है। उन्होंने अक्टूबर माह में 54, नवम्बर माह में 87 और दिसम्बर माह में कुल 130 प्रकरणों का निराकरण किया। वे ठीक सुबह 11 बजे कार्यालय पहुंचकर शाम 5 बजे के बाद ही कार्यालय छोड़ते हैं।
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति के लिए शिक्षा जरूरी है – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 13, 2026

    जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति के लिए शिक्षा जरूरी है – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 13, 2026

    राज्यपाल श्री रमेन डेका 14 सितंबर को बेमेतरा जिले के प्रवास पर

    September 13, 2026

    राज्यपाल श्री रमेन डेका 14 सितंबर को बेमेतरा जिले के प्रवास पर

    September 13, 2026

    सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’, घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत….

    September 13, 2026

    सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’, घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत….

    September 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति के लिए शिक्षा जरूरी है – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 13, 2026

    जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति के लिए शिक्षा जरूरी है – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 13, 2026

    राज्यपाल श्री रमेन डेका 14 सितंबर को बेमेतरा जिले के प्रवास पर

    September 13, 2026

    राज्यपाल श्री रमेन डेका 14 सितंबर को बेमेतरा जिले के प्रवास पर

    September 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.