Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान
    खेल

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    News DeskBy News DeskFebruary 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    BPL: बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में कई दिनों से दरबार राजशाही के खिलाड़ियों के साथ फीस को लेकर समस्या चल रही है. टीम ने इस सीजन में अभी तक कई प्लेयर्स को उनके कॉन्ट्रैक्ट का पैसा नहीं दिया है. फ्रेंचाइजी ने यहां तक कि टीम होटल का पेमेंट भी क्लीयर नहीं किया है. ना ही उनकी ओर से किए गए कॉल का जवाब दे रही है. इससे खासतौर पर विदेशी खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दरबार राजशाही ने अपने विदेशी खिलाड़ियों के वापस जाने के लिए रिटर्न टिकट का भी इंतजाम नहीं किया है. नतीजा ये हुआ कि लोकल प्लेयर्स तो किसी तरह होटल से निकल गए. लेकिन कुछ ओवरसीज प्लेयर्स ढाका के होटल में ही फंस गए हैं.

    ये विदेशी खिलाड़ी होटल में फंसे
    एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद हारिस, अफगानिस्तान के अफताब आलम, वेस्टइंडीज के मार्क डियाल और मिगेल कमिंस के साथ जिम्बाब्वे के रेयान बर्ल को अभी तक उनके कॉन्ट्रैक्ट का पूरा पैसा नहीं मिला है. हालांकि, इनमें से दो खिलाड़ियों को 25% फीस दे दी गई है. लेकिन दूसरे प्लेयर्स को अभी तक कोई भी पैसा नहीं दिया गया है. इतना ही नहीं इन्हें 11 दिनों से डेली अलाउंस भी नहीं दिए गए हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि फ्रेंचाइजी के मालिक शफीक रहमान ने इन सभी को उनके देश वापस भेजने के लिए टिकट के इंतजाम करने का ऐलान कर दिया है. जब विदेशी प्लेयर्स के फंसने की खबर से बवाल मचा, तब जाकर ये घोषणा की गई.

    मालिक का भी कार जब्त
    दरबार राजशाही के मालिक चट्टोग्राम में भी टीम होटल का पैसा नहीं चुका पाए थे. इसके उनके रूम के बाहर के सिक्योरिटी गार्ड बैठा हुआ पाया गया था. ये तस्वीर काफी वायरल हुई थी. बाद में पता चला कि होटल के कर्मचारियों ने पेमेंट को लेकर उनके कार को जब्त कर लिया था. हाल ही में दरबार राजशाही के कई खिलाड़ी बकाया राशि नहीं मिलने के चलते बगावत पर उतर गए थे. उन्होंने प्रैक्टिस सेशन में जाने और मैच खेलने से मना कर दिया था. इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने मामले में दखल दिया. उसने एक कमेटी बनाई. इस एक्शन के बाद फ्रेंचाइजी ने जल्द ही फीस देने का वादा किया, लेकिन उसे पूरा नहीं कर पाई.

    बस ड्राइवर ने जब्त किया किट बैग
    दरबार राजशाही ने खिलाड़ियों के ही नहीं बल्कि टीम के बस ड्राइवर के भी पैसे नहीं दिए हैं. इसके बाद गुस्से में आकर ड्राइवर ने सभी खिलाड़यों के किट बैग को बस में ही लॉक करके रख लिया है. इसमें कुछ खिलाड़ियों के सामान भी हैं. उसने साफ कहा कि जब तक उसकी सैलरी नहीं मिलती वो उनका किट बैग वापस नहीं करने वाला है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.