Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»मेलबर्न टेस्ट में बेथ मूनी ने 173 गेंदों में जड़ा शतक, रचा नया इतिहास
    खेल

    मेलबर्न टेस्ट में बेथ मूनी ने 173 गेंदों में जड़ा शतक, रचा नया इतिहास

    News DeskBy News DeskFebruary 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मेलबर्न टेस्ट में बेथ मूनी ने 173 गेंदों में जड़ा शतक, रचा नया इतिहास
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Beth Mooney: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच विमेंस एशेज खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने T20 और वनडे सीरीज में पटखनी देने के बाद मेलबर्न में जारी एकमात्र टेस्ट में भी दबदबा बना लिया है. टीम की बाएं हाथ की बल्लेबाज बेथ मूनी ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार शतक लगाया और 106 रनों की पारी खेली. ये उनकी पहली टेस्ट सेंचुरी है और इसी से उन्होंने इतिहास रच दिया है. दरअसल, महिला क्रिकेट की तीनों इंटरनेशनल फॉर्मेट में शतक लगाने वाली मूनी पहली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गई हैं. उनकी इस पारी की बदौलत कंगारु टीम ने पहली पारी में 440 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है.

    बेथ मूनी के नाम वनडे में 3 शतक और T20 में 2 शतक दर्ज है. अब उन्होंने टेस्ट में भी सेंचुरी ठोक दी है. इसके साथ ही तीनों फॉर्मेट में ये कारनामा करने वाली वो सिर्फ चौथी महिला क्रिकेटर बन गई हैं. उनसे पहले इंग्लैंड की हीथर नाइट और टैमी ब्यूमोंट और साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट ही तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी लगा सकी हैं. वहीं बात करें तो ओवरऑल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की तो अब तक सिर्फ शेन वॉटसन, ग्लेन मैक्सवेल और डेविड वॉर्नर ये उपलब्धि हासिल कर सके थे.

    इस लिस्ट में अब मूनी का नाम भी जुड़ गया है. उन्होंने 8वें टेस्ट में ही ये कारनामा कर दिखाया है. वो ऐसा करने वाली चौथी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गई हैं. बता दें बेथ मूनी 82 वनडे में 47.27 की औसत से 2553 रन बना चुकी हैं. इस दौरान उन्होंने 18 अर्धशतक और 3 शतक जड़े हैं. वहीं 109 T20 मुकाबलों में 41.21 की औसत से 3215 रन बनाए हैं, जिसमें 25 अर्धशतक और 2 शतक शामिल है.

    विमेंस एशेज के लिए इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच पहले T20 और वनडे सीरीज के खेला गया. इन दोनों ही सीरीज में कंगारु टीम ने इंग्लैंड को क्लीन स्वीप कर दिया था. अब टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग की और पहली पारी में बोर्ड पर 440 रन लगा दिए. इस दौरान एनाबेल सदरलैंड ने 163 और बेथ मूनी ने 103 रनों की पारी खेली. दोनों के बीच 154 रनों की साझेदारी, जिसके दम पर पहली पारी में इतना बड़ा स्कोर बना सका. वहीं खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 16 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 31 रन बनाए.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पोषण 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन से ही कुपोषण पर लगेगा निर्णायक अंकुश : संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव…..

    April 20, 2026

    अतिरिक्त पीठ की स्थापना उपभोक्ता मामलों के शीघ्र निपटारे की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल : न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया….

    April 20, 2026

    बदलते कोरबा – संवरते कोरबा की एक और निशानी है कोरबा रायफल शूटिंग रेंज – उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन….

    April 20, 2026

    बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर, रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से बस्तर को मिलेगा वैश्विक कनेक्शन……

    April 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.