Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»धर्म»आखिर क्यों दिया था मां सरस्वती ने देवी लक्ष्मी और गंगा मां को श्राप
    धर्म

    आखिर क्यों दिया था मां सरस्वती ने देवी लक्ष्मी और गंगा मां को श्राप

    News DeskBy News DeskJanuary 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आखिर क्यों दिया था मां सरस्वती ने देवी लक्ष्मी और गंगा मां को श्राप
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सनातन धर्म शास्त्रों में दो सरस्वती देवी का वर्णन मिलता है, जिसके अनुसार एक सरस्वती संसार के रचयिता ब्रह्मा जी की पत्नी व पुत्री हैं और दूसरी विष्णु पत्नी सरस्वती हैं. ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार एक बार विष्णु पत्नी मां सरस्वती ने देवी लक्ष्मी और गंगा जी को श्राप दे दिया था. लेकिन क्यों आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं क्या है इसके पीछे कि पौराणिक कथा.

    दरअसल, ब्रह्मवैवर्त पुराण में इस बात का उल्लेख मिलता है कि, मां सरस्वती, माता लक्ष्मी और गंगा जी तिनों ही भगवान विष्णु की पत्नियां थी और तीनों ही पत्नियां हर पल नारायण को प्रसन्न करने के प्रयास में रहती थीं. ऐसे ही एक बार मां गंगा ने नारायण के प्रति अपना लगाव जाहिर किया, जिससे देख सरस्वती जी को अच्छा नहीं लगा और उनके मन में गंगा जी के प्रति ईर्ष्या का भाव आ गया. इसके बाद मां सरस्वती भगवान विष्णु पर क्रोधित हो उठी और उनसे कहने लगीं.

    देवी सरस्वती ने विष्णु जी को सुनाई खरी-खोटी
    देवी सरस्वती ने भगवान विष्णु को तीनों पत्नियों के प्रति समान प्रेम के सिद्धांत की अनदेखी कर गंगा के प्रति लगाव को लेकर कई बातें सुनाई, इसके साथ ही उन्होंने मां गंगा को भी कई प्रकार के अपशब्द कहे. देवी सरस्वती इतनी क्रोधित थीं कि मां लक्ष्मी के रोकने पर भी वे नहीं रुकीं और इसी तरह तीनों पत्नियों के बीच क्लेश से परेशान होकर विष्णु जी कुछ समय के लिए बैकुंठ से चले गए. विष्णु जी के चले जाने के बाद भी देवी सरस्वती काफी दुखी हुईं.

    देवी सरस्वती ने मां गंगा पर किया प्रहार
    नारायण के इस तरह बैकुंठ छोड़कर चले जाने का दोष मां सरस्वती ने गंगा जी को देते हुए क्रोध में उनपर प्रहार करना चाहा, लेकिन मां लक्ष्मी उनके बचाव में दोनों के बीच आ गईं और यही सब देखकर मां सरस्वती ने लक्ष्मी जी को मां गंगा की सहायिका समझकर उन्हें भी अपमानित किया और उन्हें वृक्ष बनने का श्राप दे दिया, जिसके कारण वे पृथ्वी पर तुलसी के पौधे में रुप में अवतरित हुईं.

    लेकिन यही सब देखकर मां गंगा ने भी क्रोध में आकर देवी सरस्वती को नदी बनकर भूतल पर प्रवाहित होने का श्राप दे दिया. इसके पलटवार में देवी सरस्वती ने भी गंगा को श्राप दिया कि पृथ्वी पह नदी बनकर बहने व मनुष्यों की अस्थियां ढोने का श्राप दे दिया. इसके बाद श्रीविष्णु वहां पहुंचे और उन्हें तीनों देवियों के श्राप के बारे में जानकारी प्राप्त हुई.

    विष्णु जी ने दिया मां लक्ष्मी को वरदान
    साथ ही लक्ष्मी को पौधे व नदीं के रुप में पृथ्वी पर जन्म लेने के कारण उन्हें बहुत दुख हुआ. जिसके बदले उन्होंने देवी लक्ष्मी के स्वभाव व पूरे प्रकरण के दौरान उनकी सूझ-बूझ को देखते हुए उन्हें पूर्ण रुप से बैकुंठ में रहने का वरदान दिया और इसलिए देवी लक्ष्मी का स्थान सदैव विष्णु जी के पास होता है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- ज्ञानदीप सम्मान समारोह 2026: CM धामी ने पत्रकारों को किया सम्मानित, फेक न्यूज़ पर जताई चिंता, बोले- तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता समय की जरूरत….

    April 17, 2026

    Uttarakhand News- केदारनाथ धाम यात्रा 2026: 22 अप्रैल से खुलेंगे कपाट, CM धामी ने ग्राउंड जीरो पर तैयारियों का लिया जायजा…….

    April 16, 2026

    मनरेगा से पनारी नाले का जीर्णोद्धार : 1200 ग्रामीणों को पेयजल व सिंचाई का लाभ…..

    April 16, 2026

    डबरी, मछली पालन और बहुफसली खेती से बदली तकदीर—सगनू बने गांव के प्रेरणास्रोत

    April 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.