Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»धर्म»शिरगुल देवता को मुगलों ने किया था कैद, फिर इस आदमी ने कराया मुक्त!
    धर्म

    शिरगुल देवता को मुगलों ने किया था कैद, फिर इस आदमी ने कराया मुक्त!

    News DeskBy News DeskJanuary 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शिरगुल देवता को मुगलों ने किया था कैद, फिर इस आदमी ने कराया मुक्त!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हिमाचल प्रदेश का जिला शिमला अपनी खूबसूरत वादियों के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन के लिए भी मशहूर है. शिमला में कई ऐसे धार्मिक स्थल है, जिनकी मान्यता देश-विदेश में है. इनमें कालीबाड़ी मंदिर, जाखू मंदिर, तारा देवी मंदिर, संकटमोचन मंदिर, हाटू माता मंदिर, हाटेशवरी माता मंदिर आदि शामिल है. इन धार्मिक स्थलों पर हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचते हैं. धार्मिक स्थलों की कड़ी में जिला शिमला और सिरमौर जिले के बॉर्डर पर एक ऐसा धार्मिक स्थल है, जिसके जिक्र के दौरान मुगल काल का भी जिक्र आता है. शिरगुल देवता जिला शिमला, सिरमौर और सोलन सहित उत्तराखंड राज्य के कई लोगों की श्रद्धा का प्रतीक है.

    कैसे मुगल काल से जुड़ा संबंध
    चूड़धार की ऊंची चोटी पर विराजमान शिरगुल देवता लाखों लोगों की श्रद्धा का प्रतीक है. पुराने समय में लोग सिरमौर, शिमला आदि क्षेत्रों से राशन और अन्य सामग्रियां खरीदने के लिए दिल्ली जाया करते थे. स्थानीय भाषा में इस राशन और सामान को हाट कहा जाता था. ऐसे में इन क्षेत्र के लोगों का नाम हाटी पढ़ने लगा. शिरगुल देवता को पहला हाटी भी कहा जाता है. मुगल काल के दौरान शिरगुल देवता स्थानीय लोगों के साथ हाट लेने के लिए दिल्ली गए थे. इस दौरान एक व्यापारी के साथ हुई बहस के कारण सैनिकों ने उन्हें कोठरी में बंद कर दिया और कोठरी के ताले में चमड़ा लगा दिया.

    चमड़े से कम होती हैं देव शक्तियां
    बता दें कि देव मान्यताओं के अनुसार चमड़े से देवी देवताओं की शक्तियां कम पड़ जाती है. ऐसे में शिरगुल देवता की शक्तियों को कम करने के लिए उनकी कोठरी के ताले में चमड़ा लगाया गया, जिससे उनकी शक्तियां कम हो गई. उनकी खोज में जब उनके मित्र गूगा महाराज दिल्ली पहुंचे, तो एक झाड़ू लगाने वाली की मदद से उन्होंने कोठरी को ढूंढ निकाला. इसके बाद उन्होंने अपने दांत से चमड़े को काट कर शिरगुल देवता को आजाद करवाया. इसी घटना के कारण चूड़धार और शिरगुल देवता का कनेक्शन मुगल काल से जोड़ा जाता है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- ज्ञानदीप सम्मान समारोह 2026: CM धामी ने पत्रकारों को किया सम्मानित, फेक न्यूज़ पर जताई चिंता, बोले- तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता समय की जरूरत….

    April 17, 2026

    Uttarakhand News- केदारनाथ धाम यात्रा 2026: 22 अप्रैल से खुलेंगे कपाट, CM धामी ने ग्राउंड जीरो पर तैयारियों का लिया जायजा…….

    April 16, 2026

    मनरेगा से पनारी नाले का जीर्णोद्धार : 1200 ग्रामीणों को पेयजल व सिंचाई का लाभ…..

    April 16, 2026

    डबरी, मछली पालन और बहुफसली खेती से बदली तकदीर—सगनू बने गांव के प्रेरणास्रोत

    April 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.