Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»विराट कोहली ने रणजी ट्रॉफी की तैयारी के लिए खास बल्ले से की 55 मिनट की प्रैक्टिस
    खेल

    विराट कोहली ने रणजी ट्रॉफी की तैयारी के लिए खास बल्ले से की 55 मिनट की प्रैक्टिस

    News DeskBy News DeskJanuary 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विराट कोहली ने रणजी ट्रॉफी की तैयारी के लिए खास बल्ले से की 55 मिनट की प्रैक्टिस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Virat Kohli: विराट कोहली ने मुंबई में टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगड़ के साथ अपनी बल्लेबाजी पर काम किया था. ये तो आप जानते ही होंगे. अब रणजी ट्रॉफी के लिए दिल्ली आने के बाद वो एक खास बल्ले से प्रैक्टिस करते दिखे. उन्होंने उस बल्ले से रणजी में रन बरसाने की तैयारी की. उन्होंने उस बल्ले से 55 मिनट तक प्रैक्टिस की. अब सवाल ये है कि जिस बल्ले के साथ विराट ने नेट्स पर इतना वक्त गुजारा उसमें वाकई खास क्या है. बड़ी बात ये कि भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज ने उस बल्ले के साथ बिताए 55 मिनटों में क्या-क्या किया?

    विराट कोहली के खास बल्ले में क्या है अलग?
    सबसे पहले तो विराट कोहली के बल्ले की खासियत के बारे में जान लीजिए. विराट ने दिल्ली की नेट्स पर जिस बल्ले से प्रैक्टिस की वो आमतौर पर जो बल्ला होता है, उससे थोड़ा पतला दिखा. उसमें ब्लेड का हिस्सा ना के बराबर था. अब सवाल है कि इस तरह के बल्ले के साथ विराट ने 55 मिनट की ट्रेनिंग में क्या किया? विराट कोहली ने पहले 15 मिनट तक थ्रो डाउन लिया. इसमें 5 मिनट तक वो फ्रंटफुट के आगे की गेंदों को खेलते दिखे वहीं बाकी के 10 मिनट में बैकफुट पर बैक ऑफ़ लेंथ गेंदों को खेलने का रियाज किया. थ्रो डाउन के दौरान विराट ऑफ़ स्टंप की बाहर थोड़े बीट होते भी दिखे.

    20 मिनट स्पिनर्स और 20 मिनट पेसर्स
    थ्रो डाउन लेने के बाद विराट ने उस नेट्स का रुख किया जहां स्पिनर्स गेंदबाजी कर रहे थे. विराट कोहली ने स्पिनर्स वाली नेट्स पर 20 मिनट बिताए. इस दौरान उन्होंने बाएं हाथ के दो स्पिनरों- सुमित माथुर और हर्ष त्यागी की गेंदों को खेला. इस दौरान कोहली उनकी शॉर्ट गेंदों को ऑफ साइड में कट करते भी दिखे. हर्ष त्यागी ने अपनी गेंदों पर विराट को बीट भी किया. हालांकि, कुल मिलाकर स्पिनर के खिलाफ विराट कंट्रोल में दिखे, जो कि एक बेहतर संकेत है. स्पिन की नेट्स से विराट वहां पहुंचे जहां तेज गेंदबाज गेंदें डाल रहे थे. विराट ने यहां भी 20 मिनट बिताए. उन 20 मिनटों में उन्होंने नवदीप सैनी, मनी ग्रेवाल, राहुल गहलोत, विवेक गुसैन और बाएं हाथ के एकमात्र पेसर सिद्धांत शर्मा की गेंदों का सामना किया. सिद्धांत शर्मा ने दो बार कोहली को बीट किया. कोहली को पेसर के खिलाफ अभ्यास के दौरान दिल्ली के कोच शरनदीप सिंह से मिडिल और ऑफ़ स्टंप पर गॉर्ड लेने की सलाह भी मिली. जिसे उन्होंने माना और उसके बाद उनकी बल्लेबाजी में फर्क भी नजर आया. वो फिर बड़ी खूबसूरती से गेंद को मिडिल और ड्राइव करते दिखे.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.