Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»राष्ट्रप्रेम की भावना से प्रेरित होकर हिंदुस्तान पावर के अधीन एमबी पावर प्लांट परिसर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रप्रेम की भावना से प्रेरित होकर हिंदुस्तान पावर के अधीन एमबी पावर प्लांट परिसर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

    News DeskBy News DeskJanuary 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राष्ट्रप्रेम की भावना से प्रेरित होकर हिंदुस्तान पावर के अधीन एमबी पावर प्लांट परिसर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जैहतरी

    एमबी पावर मध्य प्रदेश लिमिटेड के जैतहरी प्लांट परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कंपनी के प्लांट प्रमुख एवं सीओओ आनंद देशपांडे ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित सभी अतिथियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कंपनी के संचालन में अधिकारियों और कर्मचारियों के योगदान की सराहना की और कहा कि एमबी पावर, अन्य निजी औद्योगिक इकाइयों की तरह, विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी निरंतर बिजली उत्पादन में गुणवत्ता और पर्यावरण संतुलन को प्राथमिकता देते हुए प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रही है, और बताया कि कंपनी उत्पादन तक सीमित नहीं है अपितु सी एस आर के माध्यम से परियोजना से लगे क्षेत्रों में निरंतर विकास के कार्य भी कर रही हैं, हाल ही में विभाग द्वारा शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लगभग 15 ग्रामों के 20 विद्यालयों में 1500 से अधिक बच्चों के बैठने के लिए डेस्क और बेंच की व्यवस्था भी की गई है, इसके साथ ही विभाग प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ, जीविका, खेल कूद जैसे मुख्य घटकों में अपना आवश्यक सहयोग देता रहा है। इसके अतिरिक्त देशपांडे ने गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के समग्र विकास पर प्रकाश डालते हुए यह बताया कि भले ही हमारे पड़ोसी देश कुछ मापदंडों में आगे हों, लेकिन हमारा देश आज़ादी के कुछ ही वर्षों में समग्र विकास की दिशा में अग्रसर होकर एक खुशहाल राष्ट्र के रूप में पहचाना जाता है।

    एचआर और एडमिन प्रमुख आर.के. खटाना ने गणतंत्र दिवस के महत्व और देश के संविधान की गरिमा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि आज़ादी के समय तत्कालीन नेतृत्व ने देश की समृद्धि में किस प्रकार अपना अतुलनीय योगदान दिया। डॉ. भीमराव अंबेडकर जी द्वारा विश्व के सबसे बड़े संविधान का प्रारूप तैयार करने से लेकर, गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा 562 छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में विलय कर भारतीय एकता का निर्माण करने तक, इन ऐतिहासिक योगदानों की सराहना करते हुए कुशल नेतृत्व की प्रशंसा की।

    सुरक्षा प्रमुख अरविंद सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा कर्मचारियों ने तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद, प्लांट प्रमुख आनंद देशपांडे, एचआर और एडमिन प्रमुख आर.के. खटाना, मेंटिनेंस प्रमुख टी.एम. पाई, ऑपरेशन प्रमुख यश मिश्रा और अन्य वरिष्ठ प्रबंधन के अधिकारियों ने वर्ष के दौरान अपने अपने क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारियों को सम्मानित किया।

    बाल भारती पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से प्रेरित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों द्वारा दर्शकों का दिल छू लिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कार और मिष्ठान प्रदान किए गए।

    कार्यक्रम का संचालन गौरव पाठक और राधवेन्द्र सिंह ने किया। समापन अवसर पर कृष्णा पांडेय ने सभी अतिथियों और अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पेड़ों की सुरक्षा और संवर्धन पर समुचित ध्यान देने की आवश्यकता – राज्यपाल रमेन डेका……

    June 10, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की विशेष प्रार्थना…..

    June 10, 2026

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल रमेन डेका…

    June 10, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई….

    June 10, 2026

    NEET अभ्यर्थियों के हित में बड़ा फैसला, सरकार देगी परीक्षा के लिए निशुल्क यात्रा सुविधा

    June 10, 2026

    Uttarakhand News: विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में भारत का परचम, 102 स्वर्ण समेत 114 पदक जीतकर रचा इतिहास; CM धामी ने दी बधाई…..

    June 9, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पेड़ों की सुरक्षा और संवर्धन पर समुचित ध्यान देने की आवश्यकता – राज्यपाल रमेन डेका……

    June 10, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की विशेष प्रार्थना…..

    June 10, 2026

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल रमेन डेका…

    June 10, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई….

    June 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.