Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»भोपाल पुलिस को मिलेगा इंदौर जैसा आधुनिक वायरलेस सेट, दूसरे चरण की योजना तैयार
    मध्यप्रदेश

    भोपाल पुलिस को मिलेगा इंदौर जैसा आधुनिक वायरलेस सेट, दूसरे चरण की योजना तैयार

    News DeskBy News DeskJanuary 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भोपाल पुलिस को मिलेगा इंदौर जैसा आधुनिक वायरलेस सेट, दूसरे चरण की योजना तैयार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। स्मार्ट पुलिसिंग के लिए उसे अत्याधुनिक तकनीक से लैस करने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में रेडियो ट्रंकिंग सिस्टम अपडेट किया जा रहा है। अब पुलिस कर्मियों को 800 मेगाहर्ट्ज वाले वायरलेस हैंडसेट सेट से मुक्ति दिलाई जाएगी।

    इसके स्थान पर वे ऐसा डिजिटल वायरलेस सेट उपयोग करेंगे, जिसकी कई विशेषताएं होंगी। एक तो उससे कॉलिंग सुविधा भी होगी और उनके माध्यम से पुलिसकर्मियों की लोकेशन ट्रैक की जा सकेगी। वहीं, उसकी फ्रीक्वेंसी को कोई भी मैच नहीं कर सकेगा।

    भोपाल पुलिस के पास 2005 के वायरलेस सेट
    न्यूजीलैंड की एक कंपनी से ये वायरलेस सेट मंगाए जा रहे हैं। हालांकि पहले चरण में इसकी शुरुआत इंदौर से की जा चुकी है। दूसरे चरण में भोपाल को पुलिस मुख्यालय ये डिजिटल वायरलेस सेट उपलब्ध कराने जा रहा है। वर्तमान में भोपाल पुलिस 2005 के वायरलेस सेट का उपयोग कर रही है, जिसमें बीते वर्षों में कमी खामियां सामने आई हैं, लेकिन अब नगरीय और ग्रामीण पुलिस नई तकनीक से लैस 350 नए डिजिटल वायरलेस सेट के साथ नजर आएगी।

    डायल 100 को मिलेंगे 50 सेट
    एक साल पहले इंदौर को यह सेट उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। रेडियो पुलिस के निरीक्षक मनोज बैंस ने बताया कि न्यूजीलैंड की एक टेक कंपनी ने वायरलेस के डिजिटल सेट तैयार किया है। अगले महीने से यह सेट भोपाल में पुलिसकर्मियों के हाथों में नजर आएंगे। 300 छोटे सेट पुलिसकर्मियों को आवंटित किए जाएंगे, जबकि 50 सेट डायल 100 वाहन में लगेंगे।

    बैटरी बैकअप अच्छा होगा
    पुलिस के पास वर्तमान में मौजूद हैंडसेट 800 मेगाहर्ट्ज पर काम करता है, जबकि नया वायरलेस हैंडसेट डिजिटल फ्रिक्वेंसी पर काम करेगा। फ्रीक्वेंसी को कोई भी व्यक्ति मैच नहीं कर सकेगा और सबसे खास बात सेट पर सुनने वाली आवाज पहले से और बेहतर होगी और इसका बैटरी बैकअप भी अच्छा होगा, जिससे पुलिस का संवाद भी पहले से बेहतर हो सकेगा।

    मोटोरोला के हैं पुराने वायरलेस
    नए वायरलेस सेट सभी थानों के साथ कियोस्क अधिकारियों और बीट के जवानों समेत सभी डायल 100, चार्ली, बीट प्रभारी और ट्रैफिक स्टाफ को उपलब्ध कराए जाएंगे। बता दें कि मौजूदा वायरलेस सेट की औसत उम्र 10 वर्ष है। 2005 में भोपाल पुलिस को मोबाइल कंपनी मोटोरोला द्वारा निर्मित वायरलेस सेट उपलब्ध करवाए गए थे। कंपनी ने 2015 तक कान्ट्रेक्ट के अनुसार इनका सर्विस मेंटनेंस किया था, उसी वर्ष उनका उपयोग बंद हो जाना था।

    इन नए वायरलेस सेटों की खूबियां
    वायरलेस सेट पर कॉलिंग सुविधा भी होगी।
    पुलिसकर्मियों की लोकेशन ट्रैक की जा सकती है।
    गुम हो जाने पर कंट्रोल रूम से ही डिसेबल हो जाएगा।

    राजधानी होने के चलते शहर में पुलिस संवाद की व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए। पुराने वायरलेस सेटों की जीवन अवधि पूर्ण हो चुकी है। पुलिस को आधुनिक बनाने की दिशा में डिजिटल वायरलेस सेट अब पुलिसकर्मियों के हाथों में नजर आएंगे। 

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    सेवा से संकल्प तक : जनभागीदारी से विकसित भारत की ओर छत्तीसगढ़ का कदम…..

    September 11, 2026

    निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा से कोई समझौता नहीं, अधिकारियों को कार्य संस्कृति में बदलाव के निर्देश, उप मुख्यमंत्री साव की समीक्षा बैठक में कड़े निर्देश, कार्यों में प्रगति नहीं होने पर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई…..

    September 11, 2026

    शासकीय नवीन महाविद्यालय लखनपुर में हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का किया स्वागत, उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं….

    सेवानिवृत्ति प्रकरणों के त्वरित निपटारे और रिक्त पदों पर भर्ती के दिए निर्देश- मुख्य सचिव विकासशील….

    September 11, 2026

    सेवानिवृत्ति प्रकरणों के त्वरित निपटारे और रिक्त पदों पर भर्ती के दिए निर्देश- मुख्य सचिव विकासशील….

    September 11, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवा से संकल्प तक : जनभागीदारी से विकसित भारत की ओर छत्तीसगढ़ का कदम…..

    September 11, 2026

    निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा से कोई समझौता नहीं, अधिकारियों को कार्य संस्कृति में बदलाव के निर्देश, उप मुख्यमंत्री साव की समीक्षा बैठक में कड़े निर्देश, कार्यों में प्रगति नहीं होने पर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई…..

    September 11, 2026

    शासकीय नवीन महाविद्यालय लखनपुर में हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का किया स्वागत, उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं….

    September 11, 2026

    शासकीय नवीन महाविद्यालय लखनपुर में हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का किया स्वागत, उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं….

    September 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.