Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने इंदौर में जनकल्याण अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी को दिया करारा जवाब 
    मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने इंदौर में जनकल्याण अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी को दिया करारा जवाब 

    News DeskBy News DeskJanuary 27, 2025No Comments9 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने इंदौर में जनकल्याण अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी को दिया करारा जवाब 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    -झूठ फैलाने, समाज को बांटने और सनातन को अपमानित करने के साथ शुरू हुई कांग्रेस की रैली 
    -महात्मा गांधी, संविधान और बाबा साहब के नाम पर देश को बांटने का एजेंडा चला रही कांग्रेस 
    -देश विकास के रास्ते पर तेजी से चले, यह कांग्रेस और राहुल गांधी को मंजूर नहीं 
    -नकली गांधियों ने असली गांधी के विचारों की हत्या की 
    -प्रधानमंत्री श्री मोदी सुशासन और समता मूलक समाज के आधार पर देश को बढ़ा रहे हैं आगे 
    -डॉ. मोहन यादव

    -कांग्रेस नेता राहुल गांधी केवल राजनीतिक पर्यटन के लिए महू आए थे
    -इंदौर में बाबा साहब का सम्मान करने वाले और महू में अपमान करने वाले एकत्र हुए
    -श्री विष्णुदत्त शर्मा

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को इंदौर में जनकल्याण अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सुशासन और समता मूलक समाज के आधार पर देश को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए 63 प्रकार की विभिन्न योजनाओं जैसे आयुष्मान कार्ड, गरीबी रेखा राशन के लाभ उपलब्ध कराने के लिये राज्य सरकार के प्रतिनिधि घर-घर पहुंच रहे हैं। राज्य सरकार “जियो और जीने दो“ के सिद्धांत पर विश्वास करती है और हर गरीब का जीवन बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कांग्रेस की रैली के दौरान आयोजित जनसभा में राहुल गांधी के संबोधन पर करारा जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी अपनी राजनीति की दुकान को मोहब्बत की दुकान बताकर समाज में नफरत फैलाने का सामान बेच रहे हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी ऐसा ही फरेब करना सिखा रहे हैं। लेकिन देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के इस दोगलेपन को भली भांति जानती है और उनके बहकावे में नहीं आने वाली। नकली गांधियों ने असली गांधी के विचारों की हत्या कर उन्हें अपमानित करने का काम किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज इंदौर में बाबा साहब का सम्मान करने वाले और महू में अपमान करने वाले एकत्र हुए। राहुल गांधी केवल आज महू राजनीतिक पर्यटन के लिए आए थे। बाबा साहब डॉ. अंबेडकर और गांधी जी के विचारों से उन्हें और उनकी पार्टी को कोई लेना-देना नहीं है। कार्यक्रम को केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उइके, श्रीमती सावित्री ठाकुर, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने भी संबोधित किया एवं अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य ने स्वागत भाषण दिया।

    कांग्रेस ने 70 सालों में गरीब, पिछड़ों के लिये क्या किया?

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गरीबों, पिछड़़ों और आदिवासियों के हमदर्द बनने का ढोंग करने की बजाय राहुल गांधी को देश की जनता को यह बताना चाहिए कि कांग्रेस की सरकारों ने आजादी के बाद गरीबों, पिछड़ों और आदिवासियों के लिए क्या किया? इन्होंने गरीबी मिटाने का सिर्फ नारा दिया, लेकिन गरीबों के लिए कभी कुछ नहीं किया। देश के गरीबों, पिछड़ों और आदिवासियों की सबसे बड़ी हमदर्द भारतीय जनता पार्टी है, जिसका लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति का कल्याण करना है और यह कांग्रेस के नारों की तरह खोखला नहीं है बल्कि भाजपा की सरकारें इसे धरातल पर साकार कर रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार देश के करोड़ों गरीबों, पिछड़ों और आदिवासियों के पक्के घर के सपने को साकार किया है। उन्हें पांच लाख तक का मुफ्त उपचार और हर महीने मुफ्त राशन मिल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाएं कांग्रेस की बंदरबांट करने वाली योजनाएं नहीं हैं, बल्कि इनसे लोगों के जीवन में बदलाव आ रहा है और इन्हीं योजनाओं के फलस्वरूप आज करोड़ों लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल सके हैं। 

    कांग्रेस के लिए महात्मा गांधी, संविधान और बाबा साहब सिर्फ राजनीति के औजार 

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाने वाले राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी के महात्मा गांधी, संविधान और बाबा साहब अंबेडकर का नाम सिर्फ राजनीति के औजार हैं। वास्तविकता यह है कि कांग्रेस ने आजादी के बाद न बापू की सुध ली, न संविधान का सम्मान किया और न ही बाबा साहब के विचारों, सिद्धांतों के प्रति आस्था रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने न सिर्फ बाबा साहब अंबेडकर की राह में कांटे बिछाए बल्कि उनकी विचारधारा को भी कुचलने का काम किया। देश में आपातकाल लगाकर बाबा साहब के बनाए संविधान की हत्या की और 90 बार से अधिक संविधान संशोधन करके उनकी पीठ में बार-बार छुरा घोंपा। ये भाजपा की सरकार ही है, जो महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात कर रही है। बाबा साहब के प्रति सम्मान और कृतज्ञता दिखाते हुए उनके जीवन से जुड़े स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी जब शपथ लेने जाते हैं, तो संविधान को अपने माथे से लगाते हैं। 

    चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से एमओयू किसने किया?

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार पर उद्योगपतियों के माध्यम से चीनी माल बिकवाने वाले राहुल गांधी को यह बताना चाहिए कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ एमओयू किसने किया था? चीन की सरकार राजीव गांधी फाउंडेशन को आर्थिक मदद क्यों देती रही है? उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ही है, जिसने चीन से आने वाले अनेक उत्पादों पर प्रतिबंध लगाया है और सीमा पर उसकी आंखों में आंखें डालकर देश की जमीन कब्जाने के उसके एजेंडे को असफल किया है।

    देश के विकास से बौखला गए हैं राहुल गांधी 

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के शासनकाल में देश तेजी से विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है। देश में अधोसंरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुए हैं और उनका लाभ देश के हर समाज, हर वर्ग को मिल रहा है। कभी दूसरे देशों के सामने हाथ फैलाने वाला भारत आज दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था है और सारी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। लेकिन देश के इस चौतरफा विकास राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को रास नहीं आ रहा है। उन्हें यह लग रहा है कि उनकी तमाम कोशिशों के बावजूद देश विकास के रास्ते पर क्यों बढ़ रहा है? इसलिए राहुल गांधी अपने एजेंडे पर चलते हुए देश और समाज को बांटने का षडयंत्र रच रहे हैं। महू में अपने भाषण के जरिए उन्होंने अपने इसी एजेंडे की रूपरेखा प्रस्तुत की है।

    लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कांग्रेस आज घड़ियाली आंसू बहा रही है-श्री विष्णुदत्त शर्मा

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज इंदौर और महू के लिए ऐतिहासिक दिन है। हम सभी ने 26 जनवरी के पावन पर्व पर गणतंत्र दिवस मनाकर संविधान को सशक्त और सक्षम बनाने का संकल्प लिया है। महू बाबा साहब की पुण्यभूमि है। इंदौर की पावन धरा पर आज एक ओर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बाबा साहेब के विचारों को संकल्प के साथ धरातल पर उतारने वाले भारतीय जनता पार्टी के लाखों कार्यकर्ता एकत्रित हुए हैं, वहीं दूसरी ओर बार-बार बाबा साहेब को अपमानित करने वाली कांग्रेस पार्टी के नेता भी महू आए हैं। इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कांग्रेस आज संविधान पर घड़ियाली आंसू बहा रही है। लेकिन जनता जानती है कि सिर्फ भाजपा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ही संविधान का सम्मान किया है। संविधान निर्माता बाबा साहेब को समय-समय पर अपमानित करने वाली कांग्रेस के नेता महू पहुंचकर सबसे पहले बाबा साहेब से माफी मांगें।

    कांग्रेस ने धारा 370 लगाकर सफाईकर्मियों का अपमान करने का काम किया

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने हमेशा महिलाओं, पिछड़ों और वंचितों को सम्मानित कर बाबा साहेब और महात्मा गांधी जी के विचारों को सही मायने में जमीन पर उतारा है। महू में राहुल गांधी सिर्फ राजनीतिक पर्यटन के लिए आए थे। राहुल गांधी को बाबा साहब की धरती महू में आकर आज माफी मांगनी चाहिए थी, जो उनकी पार्टी ने समय-समय पर उनका अपमान किया था। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बाबा साहब की पुण्यभूमि और दीक्षाभूमि को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बाबा साहब अंबेडकर के सम्मान और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ काम कर रही है। कांग्रेस ने देश में इमरजेंसी लगाकर लोकत्रंत की हत्या की थी और जम्मू कश्मीर में धारा 370 लगाकर सफाईकर्मियों को हमेशा सफाईकर्मी ही बनें रहने दिया। जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने किया। 

    कांग्रेस के अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नीतेश नरवले ने ली पार्टी की सदस्यता

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा की मौजूदगी में कांग्रेस के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नीतेश नरवले को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने उन्हें सदस्यता दिलाते हुए कहा कि आज प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के सामने श्री नीतेश नरवले ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की इच्छा यह कहकर जताई कि कांग्रेस में झूठ बोलने वाले नेतृत्व में न भरोसा है और न विश्वास रह गया है। मैं श्री नरवले को पार्टी की सदस्यता लेने पर शुभकामनाएं देता हूं।

    चिन्हित हितग्राहियों को हितलाभ बांटे एवं सफाई कर्मियों को किया सम्मानित 

    कार्यक्रम में विशेष रूप से इंदौर और उज्जैन संभाग के हितग्राही तथा नागरिक शामिल हुए। भारत सरकार और राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 11 दिसम्बर, 2024 से 26 जनवरी 2025 तक प्रदेश में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित एवं सफाईकर्मियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती निर्मला भूरिया, सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्री गोलू शुक्ला, श्री महेंद्र हार्डिया, श्री मधु वर्मा, श्री कालू सिंह ठाकुर, श्री राजकुमार मेव, श्री राजेश सोनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं एवं गणमान्य नागरिकगण मौजूद थे। 

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Nitin Nabin: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की नई टीम में उत्तराखंड के चेहरे हो सकते हैं शामिल, दौरे के बाद बदलाव

    June 2, 2026

    चारधाम यात्रा की एसओपी और सख्त होगी: सीएम धामी ने कहा- श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

    June 2, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का विकास पर बड़ा दांव, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की परियोजनाओं के लिए 191 करोड़ रुपये मंजूर, जानिए कहां खर्च की जाएगी राशि….

    June 2, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का विकास पर बड़ा दांव, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की परियोजनाओं के लिए 191 करोड़ रुपये मंजूर, जानिए कहां खर्च की जाएगी राशि….

    June 2, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड उत्साह, 27 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, जानिए सबसे ज्यादा कहां पहुंचे लोग….

    June 2, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड उत्साह, 27 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, जानिए सबसे ज्यादा कहां पहुंचे लोग….

    June 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Nitin Nabin: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की नई टीम में उत्तराखंड के चेहरे हो सकते हैं शामिल, दौरे के बाद बदलाव

    June 2, 2026

    चारधाम यात्रा की एसओपी और सख्त होगी: सीएम धामी ने कहा- श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

    June 2, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का विकास पर बड़ा दांव, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की परियोजनाओं के लिए 191 करोड़ रुपये मंजूर, जानिए कहां खर्च की जाएगी राशि….

    June 2, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का विकास पर बड़ा दांव, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की परियोजनाओं के लिए 191 करोड़ रुपये मंजूर, जानिए कहां खर्च की जाएगी राशि….

    June 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.