Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने प्रदेश कार्यालय में किया ध्वजारोहण
    मध्यप्रदेश

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने प्रदेश कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    News DeskBy News DeskJanuary 26, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने प्रदेश कार्यालय में किया ध्वजारोहण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    -प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने का काम किया
    -प्रधानमंत्री जी भारत को सशक्त और सक्षम बनाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं
    -श्री विष्णुदत्त शर्मा

    भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने रविवार को गणतंत्र दिवस पर प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज का गणतंत्र दिवस हमारे लिए महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विचारों को आगे बढ़ाने का काम किया है। आज के दिन ही हमारा संविधान लागू हुआ था। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने 11 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान चलाया। प्रधानमंत्री जी लगातार बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी के विचारों को आगे बढ़ाने का काम कर भारत को सशक्त और सक्षम बनाने का प्रयास कर रहे हैं। बाबा साहब के मूल विचारों को जमीन पर उतारने का काम अगर किसी ने किया है, तो वह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा की केंद्र सरकार ने किया है। 

    संविधान हमें दायित्वों का स्मरण कराता है

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें लोकतांत्रिक मूल्यों और देश के संविधान के प्रति अपने दायित्वों, कर्त्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। हमें संविधान को और मजबूत बनाते हुए अपने कर्त्तव्यों और जिम्मेदारियों को लेकर आगे बढ़ना है। आज गणतंत्र दिवस पर हम अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे,ताकि हमारा देश मजबूती के साथ आगे बढ़ता रहे। 

    कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर संविधान एवं लोकतंत्र की हत्या करने का महापाप किया

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे लोग 24 घंटे झूठ की रणनीति कर समाज में नकारात्मकता फैलाने का काम करते हैं। दिग्विजय सिंह जैसे व्यक्ति हमें बताएंगे कि बाबा साहब का सम्मान किसने किया है। पूरे देश एवं प्रदेश कि जनता जानती है कि जब दिग्विजय सिंह 10 साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे तो एक भी बार बाबा साहब की जन्मस्थली महू क्यों नहीं गए। दिग्विजय सिंह एवं कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया। कांग्रेस की सरकार ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र एवं संविधान की हत्या करने का महापाप किया था। राहुल गांधी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू जाने का नाटक कर रहे हैं, उन्हें यहां आने से पहले बाबा साहब से क्षमायाचना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि  बाबा साहब को सम्मान देने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकारों ने ही किया है। डॉ. अंबेडकर की जन्मस्थली से लेकर उनसे जुड़े स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करने का काम भाजपा सरकार के समय ही हुआ है। 

    इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद श्री आलोक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कांतदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश महामंत्री श्री रणवीर सिंह रावत, वरिष्ठ नेता श्री माखन सिंह चौहान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी, महापौर श्रीमती मालती राय, प्रदेश मंत्री श्री पंकज जोशी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, श्री तपन भौमिक, श्री विनोद गोटिया, संभाग प्रभारी श्री विजय दुबे, श्री राघवेन्द्र गौतम, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेश वाजपेयी, सुश्री नेहा बग्गा एवं जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागत…..

    September 2, 2026

    खटीमा गोलीकांड की बरसी पर शहीदों को नमन, सीएम धामी बोले- बलिदानियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने को सरकार प्रतिबद्ध

    September 1, 2026

    उत्तराखंड के 20 लाख छात्र बनाएंगे विकसित भारत की तस्वीर, 17 सितंबर से ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिताएं

    September 1, 2026

    कर्मयोगी पोर्टल में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहे व्याख्याता प्रेम नारायण नायक, मुख्य सचिव ने किया सम्मानित…..

    September 1, 2026

    ‘रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग……

    September 1, 2026

    मेहनत को मिला योजनाओं का संबल, सीता मरावी बनीं गांव की ‘लखपति दीदी’, स्वसहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी, किराना और मुर्गी व्यवसाय से बढ़ी आमदनी…

    September 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागत…..

    September 2, 2026

    खटीमा गोलीकांड की बरसी पर शहीदों को नमन, सीएम धामी बोले- बलिदानियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने को सरकार प्रतिबद्ध

    September 1, 2026

    उत्तराखंड के 20 लाख छात्र बनाएंगे विकसित भारत की तस्वीर, 17 सितंबर से ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिताएं

    September 1, 2026

    कर्मयोगी पोर्टल में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहे व्याख्याता प्रेम नारायण नायक, मुख्य सचिव ने किया सम्मानित…..

    September 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.