Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मप्र को जापान से मिल सकता है यूके, जर्मनी से ज्यादा निवेश
    मध्यप्रदेश

    मप्र को जापान से मिल सकता है यूके, जर्मनी से ज्यादा निवेश

    News DeskBy News DeskJanuary 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मप्र को जापान से मिल सकता है यूके, जर्मनी से ज्यादा निवेश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । दुनिया के विकसित देशों में शुमार जापान, भारत का मित्र देश है। जापान ने भारत के कई गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, एनसीआर में अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश किया है। अंतराष्ट्रीय स्तर की जापानी कंपनियां भारत में कारोबार कर रही हैं, लेकिन मप्र में जापान से अपेक्षाकृत निवेश नहीं मिला है। निकट भविष्य में जापानी कंपनियां मप्र में बड़ा निवेश कर सकती हैं। जिनमें ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक और रोबोट कंपनियां शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव निवेश के सिलसिल में 27 जनवरी से जापान की यात्रा पर जा रहे हैं। वे वहां 4 दिन तक अलग-अलग शहरों में निवेशकों से चर्चा करेंगे और रोड शो भी करेंगे।
    भारत में जापान की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा, टोयोटा काम कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स, रोबोट और एआई के क्षेत्र में भी जापानी कंपनियां भारत में है। इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल कंपनियों भी मप्र में निवेश की इच्छुक हैं। इनमें होंडा भी शामिल है। साथ ही टोयोटा समूह की किर्लोस्कर भी मप्र आ सकती है। इसके अलावा खनिज, खाद्य प्रसंस्करण, वस्त्र क्षेत्र में निवेश जापानी कंपनियां निवेश के लिए आगे आ सकती हैं। मप्र को यूके और जर्मनी से ज्यादा निवेश जापान से मिलने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि मप्र सरकार की बाल्मी संस्था ने जापान की जल्द वन विकसित करने की मियावाकी प्रणाली को अपनाकर नई प्रणाली विकसित कर ली है।

    एक साल में 4.18 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव
    मप्र सरकार ने पिछले 11 महीने के भीतर प्रदेश के अलग-अलग संभागों में 7 रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव किए। इनमें 2.39 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। जबकि कोयंबटूर, बैंगलुरु, कोलकाता में रोड शो में एक लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले। दो महीने पहले मुख्यमंत्री जर्मनी और यूके की यात्रा पर गए थे। इस दौरान यूके से 60 हजार करोड़ और जर्मनी से 18 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले। दोनों देशों की यात्रा के दौरान 78 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले। मप्र को मार्च 2024 से अब तक 4 लाख 18 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। जापान यात्रा के दौरान यूके, जर्मनी से भी ज्यादा निवेश मिलने की संभावना है।

    मुख्यमंत्री का प्रस्तावित जापान दौरा
    जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 27 जनवरी को जापान के लिए उड़ान भरेंगे। अगले दिन 28 जनवरी को जापान की राजधानी टोक्यो में फ्रेंड्स ऑफ एमपी-जापान टीम से मुलाकात करेंगे। इसके जापान में भारत के दूत सिबि जॉर्ज से मिलेंगे। इसे बाद ईडोगावा शहर में गांधी पार्क पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद रोड शो, निवेशकों से मुलाकात करेंगे। अगले दिन भी टोक्यो में ही जापान व्यापार फेडरेशन के साथ चर्चा। वन टू-वन मुलाकात। बड़े उद्योगपतियों से चर्चा। 30 जनवरी को टोक्यो से कोवे और ओसाका शहर जाएंगे। वहां उद्योगपतियों से चर्चा। पेनासोनिक के एनर्जी पार्क की विजिट करेंगे। रोड शो करेंगे। 31 जनवरी को ओसाका और क्योटो शहर में रोड शो, निवेशकों से चर्चा करेंगे। 1 फरवरी का मुख्यमंत्री टोक्यो से दिल्ली रवाना होंगे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    शिक्षक सम्मान समारोह एवं विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 11, 2026

    शिक्षक सम्मान समारोह एवं विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 11, 2026

    बेमेतरा जिले के 5400 गरीब परिवारों के सपनों को मिली चाबी, भव्य गृह प्रवेश सम्पन्न

    September 11, 2026

    बेमेतरा जिले के 5400 गरीब परिवारों के सपनों को मिली चाबी, भव्य गृह प्रवेश सम्पन्न

    September 11, 2026

    सिकोलाभाठा पटरीपार मंडल में भाजपा की सेवा संकल्प कार्यशाला, बूथ स्तर तक अभियान को मजबूत करने पर जोर…

    September 11, 2026

    सिकोलाभाठा पटरीपार मंडल में भाजपा की सेवा संकल्प कार्यशाला, बूथ स्तर तक अभियान को मजबूत करने पर जोर…

    September 11, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शिक्षक सम्मान समारोह एवं विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 11, 2026

    शिक्षक सम्मान समारोह एवं विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 11, 2026

    बेमेतरा जिले के 5400 गरीब परिवारों के सपनों को मिली चाबी, भव्य गृह प्रवेश सम्पन्न

    September 11, 2026

    बेमेतरा जिले के 5400 गरीब परिवारों के सपनों को मिली चाबी, भव्य गृह प्रवेश सम्पन्न

    September 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.