Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»दिल्ली में इस बार सर्दी का नया रिकॉर्ड, 9 सालों में सबसे कम पड़ी सर्दी
    राज्य

    दिल्ली में इस बार सर्दी का नया रिकॉर्ड, 9 सालों में सबसे कम पड़ी सर्दी

    News DeskBy News DeskJanuary 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली में इस बार सर्दी का नया रिकॉर्ड, 9 सालों में सबसे कम पड़ी सर्दी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली में इस बार ठंड ने अपने आप में एक नया रिकॉर्ड बना लिया है. रिकॉर्ड सर्दी ना पड़ने का है यानी सीधे शब्दों में कहें तो सर्दी में गर्मी का एहसास कराने का है. मौसम विभाग के अनुसार इस बार रात के तापमान के अनुसार पिछले 9 सालों में सबसे कम सर्दी पड़ी है. साथ ही साथ बीते सात सालों में ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि जब एक सीजन में ना तो दिन का तापमान अधिक कम हुआ और ना ही किसी दिन कोल्ड वेव यानी शीतलहर चली. मौसम विभाग सर्दियां ना पड़ने के पीछे ला नीना और पश्चिम विक्षोभ को जिम्मेदार मान रहा है. मौसम विभाग के अनुसार इस बार ला नीना के ना होने के कारण सर्दी कम पड़ी है. वहीं लगातार आते पश्चिमी विक्षोभ ने भी सर्दी को कम किया है. 

    9 सालों में सबसे हल्की सर्दी पड़ी दिल्ली में
    सर्दी के इस सीजन में रात का तापमान गर्म रही हैं. लेकिन बात अगर दिन के तापमान की करें तो ये सामान्य से कम महसूस की गई हैं. जिस कारण ही दिल्ली में दिन के समय में ठंडक का एहसास हुआ है. सर्दी के इस मौसम औसत अधिकतम तापमान 18.6'C रहा, जो सामान्य से 1'C कम है. तापमान में 1'C की गिरावट की वजह आसमान बादल के छाए रहना या कोहरे की वजह से था. 19 जनवरी को भी तापमान में फिर गिरावट आई लेकिन ये गिरावट एक दो दिन ही रही. इसके बाद से फिर से तापमान बढ़ने लगा. मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम ऐसा अजीब रंग दिखा रहा है. 9 सालों में दिल्ली में इस बार काफी हल्की सर्दी पड़ी. दिल्ली में 27 दिसंबर से 20 जनवरी के बीच कड़ाके की सर्दी पड़ती है, जिसमें मौसम का सबसे कम सामान्य तापमान होता है. इस दौरान, अधिकतम तापमान 20'C से कम होता है, और न्यूनतम तापमान 7'C से नीचे चला जाता है. जबकि इस बार रातें गर्म रहीं और औसत न्यूनतम तापमान 9'C दर्ज किया गया. जो सामान्य से 2'C अधिक है, साल 2015-16 की सर्दी के बाद ऐसा हुआ है.

    पश्चिमी विक्षोभ ने सर्दी को  किया कम
    मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में इस बार ठंड ना पड़ने के दो कारण हैं. एक कारण है ला नीला का न होना. इसके कारण दिसंबर के आसपास आने का अनुमान था, जो अभी तक आया नहीं है. आपको बता दें कि ला नीना आमतौर पर उत्तर भारत में सर्दी को बढ़ाता है. वहीं ठंड ना पड़ने की दूसरी सबसे बड़ी वजह है पश्चिमी विक्षोभ हैं. इस बार इस क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ लगातार आए हैं. इसके आने से हवा की दिशा में बार-बार बदलाव हुआ है. 

    बर्फबारी में कमी से तापमान रहा अधिक
    इस बार मैदानी इलाकों की तरह ही पहाड़ों में सर्दी के मौसम में तापमान अधिक दर्ज किया गया है. हिमाचल प्रदेश में इस बार कम बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान बढ़ा है. मौसम विभाग के अनुसार कई इलाके ऐसे हैं, जहां औसत से कम बर्फबारी हुई है. इसके कारण भी पहाड़ी इलाकों और मैदानी इलाकों में ठंड का सितम कम देखने को मिला है. उधर,कश्मीर में सर्दियों का सबसे ठंडा दौर कहलाने वाला 40 दिन का चिल्लेकलां 31 जनवरी को शुष्क मौसम के साथ समाप्त होगा क्योंकि मौसम ने इस महीने बर्फबारी की कोई संभावना नहीं जताई है. हिमाचल प्रदेश में बीते गुरुवार को अटल टनल के दोनों छोर सहित पहाड़ी पर बर्फबारी हुई. वहीं शिमला रिज मैदान, संजौली, कुफरी और  नरकंडा में बर्फ गिरी. राज्य में तापमान अधिक होने के कारण कई जगहों पर ग्लेशियर पर जमी बर्फ भी पिघलने लगी है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026

    Uttarakhand News: स्वेच्छा से स्वच्छता अभियान में शामिल हुए CM धामी, कहा—हर नागरिक की भागीदारी जरूरी…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- पर्यटन को बढ़ावा: चारधाम यात्रा में नहीं होगी यात्रियों की सीमा, CM धामी के फैसले पर पुरोहितों और संगठनों ने जताया आभार….

    April 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.