Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»शादी-पार्टियों में चल रहा जनसंपर्क, दावेदारी मजबूत करने में जुटे प्रत्याशी
    छत्तीसगढ़

    शादी-पार्टियों में चल रहा जनसंपर्क, दावेदारी मजबूत करने में जुटे प्रत्याशी

    News DeskBy News DeskJanuary 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शादी-पार्टियों में चल रहा जनसंपर्क, दावेदारी मजबूत करने में जुटे प्रत्याशी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: आचार संहिता लगने के बाद दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है। वे दिनभर अपने क्षेत्रों में लोगों से मिलने लगे हैं। वहीं, शादी-पार्टियों में भी देर रात तक जनसंपर्क किया जा रहा है। हालांकि, टिकट मिलेगा या नहीं, यह संशय का विषय है। लेकिन, सभी दावेदार अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। खासकर जिन कार्यक्रमों में बड़े नेता जा रहे हैं। वार्डों के दावेदार भी उन जगहों पर पहुंचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, शीर्ष नेतृत्व ने प्रत्येक वार्ड से अधिकतम तीन नाम मांगे हैं। ऐसे में किसके नाम पर मुहर लगेगी, यह शीर्ष नेतृत्व के अधीन है। मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक पार्टी से आठ से 10 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की है। एक-दो दिन का है मौका नगर निगम के 70 वार्डों के प्रत्याशियों के लिए एक-दो दिन का मौका बचा है।

    दरअसल, जिस तरह से जानकारी सामने आ रही है, उसके अनुसार 25 तारीख से पहले सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। ऐसे में दावेदार शहर के बड़े नेताओं और जिला अध्यक्षों तक पहुंचकर अपनी दावेदारी मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बार नगर निगम में कांग्रेस की सरकार थी, जिसके चलते कांग्रेस पार्टी में टिकट देने से पहले प्रत्याशियों के प्रति लोगों की राय भी देखी जा रही है। वहीं, भाजपा में ज्यादातर पुराने चेहरे ही देखने को मिल रहे हैं।

    शॉर्ट वीडियो के जरिए दिखाई तस्वीर

    दावेदार प्रत्याशी अपने काम के शॉर्ट वीडियो बनाकर अपने क्षेत्रों में प्रसारित कर रहे हैं। साथ ही वार्ड के लोगों से फीडबैक भी लिया जा रहा है कि उन्हें उनका काम कैसा लगा। देखने में आया है कि कई दावेदार प्रत्याशियों के काम की वार्डवासी सराहना कर रहे हैं। वहीं, कुछ जगहों के लोग पांच साल में अपने पार्षद को पहचान ही नहीं पाए हैं। लेकिन, दूसरे प्रत्याशियों के लिए उनका किला भेदना मुश्किल है। दरअसल, पिछले पांच साल में उन्होंने उन्हीं के लिए काम किया है, जिनके वोट से वे जीत कर दोबारा सत्ता में आ सकें। खैर, परिणाम तो मुख्य होगा ही, ताज किसको मिलता है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

    छोटे इलाकों में वॉट्सऐप ग्रुप को बनाया माध्यम

    शहर के छोटे वार्डों के प्रत्याशी वॉट्सऐप ग्रुप और बैनर-पोस्टर को अपने प्रचार का मुख्य माध्यम बना रहे हैं। इन दावेदारों की मानें तो वे लगातार सभी से मिलते रहते हैं। लोगों को हर रोज नोटिफिकेशन के तौर पर मैसेज किया जा रहा है, ताकि उनके दिमाग में याद बनी रहे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026

    Uttarakhand News: स्वेच्छा से स्वच्छता अभियान में शामिल हुए CM धामी, कहा—हर नागरिक की भागीदारी जरूरी…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- पर्यटन को बढ़ावा: चारधाम यात्रा में नहीं होगी यात्रियों की सीमा, CM धामी के फैसले पर पुरोहितों और संगठनों ने जताया आभार….

    April 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.