Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»केंद्रीय मंत्री गडकरी को कॉरिडोर निर्माण में हो रहे विलंब से राज्यमंत्री गौर ने कराया अवगत
    मध्यप्रदेश

    केंद्रीय मंत्री गडकरी को कॉरिडोर निर्माण में हो रहे विलंब से राज्यमंत्री गौर ने कराया अवगत

    News DeskBy News DeskJanuary 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    केंद्रीय मंत्री गडकरी को कॉरिडोर निर्माण में हो रहे विलंब से राज्यमंत्री गौर ने कराया अवगत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : भोपाल के नर्मदापुरम मार्ग पर सुचारू आवागमन के लिए मिसरोद बीआरटीएस कॉरिडोर से सीआरआरआई एमप्री से रत्नागिरी तिराहा तक एलिवेटेड कॉरीडोर का निर्माण शीघ्र किया जाएगा। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य मंत्री कृष्णा गौर द्वारा भेंट करने के बाद संबंधित अधिकारियों को उक्त आशय के निर्देश दिए। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने 22 जनवरी को नई दिल्ली स्थित केन्द्रीय मंत्री गडकरी के निवास पर उनसे भेंट कर कॉरिडोर के निर्माण में हो रहे विलंब की जानकारी से अवगत कराया। राज्य मंत्री गौर ने कहा कि मिसरोद बीआरटीएस कॉरिडोर से सीआरआरआई एमप्री से रत्नागिरी तिराहा तक एलिवेटेड कॉरीडोर के निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, यह कार्य जिस गति से होना चाहिए उस गति से नहीं हो रहा है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री गडकरी से कॉरिडोर के निर्माण कार्य को एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्राधिकरण) से शीघ्र कराए जाने का अनुरोध किया। कॉरिडोर के आभाव में इस क्षेत्र में आवागमन में हो रही दिक्कतों और सड़क दुर्घटनाओं की ओर केन्द्रीय मंत्री गडकरी का ध्यान आकृष्ट कराया।

    केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने विभागीय अधिकारियों को राज्य मंत्री गौर के द्वारा दिए गए अनुरोध पत्र पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिसरोद बीआरटीएस कॉरिडोर से सीआरआरआई एमप्री से रत्नागिरी तिराहा तक एलिवेटेड कॉरीडोर मार्ग का निर्माण शीघ्र होगा।

    राज्य मंत्री गौर ने रत्नागिरी तिराहे से सिंधिया तिराहा (एयरपोर्ट तक) साढ़े 16 किलोमीटर लंबे अयोध्या नगर बायपास मार्ग का निर्माण के स्वीकृत करने पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क रत्नागिरी तिराहे से सिंधिया तिराहा (एयरपोर्ट तक) के निर्माण की स्वीकृति और मिसरोद बीआरटीएस कॉरिडोर से सीआरआरआई एमप्री से रत्नागिरी तिराहा तक एलिवेटेड कॉरीडोर निर्माण से भोपाल महानगर के एक बड़े हिस्से की आबादी को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के बनने से यातायात सुगम होगा और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026

    जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना, छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक…..

    April 11, 2026

    खारंग नदी क्षेत्र में हादसे पर प्रशासन सख्त, अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई, ट्रैक्टर पलटने की घटना की जांच पूरी, अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी निगरानी….

    April 11, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.