Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»पीएम आवास योजना में बढ़ेगी राशि, संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ
    छत्तीसगढ़

    पीएम आवास योजना में बढ़ेगी राशि, संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ

    News DeskBy News DeskJanuary 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीएम आवास योजना में बढ़ेगी राशि, संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. अब शहरी इलाकों में किराए पर रहने वाले लोगों को काफी राहत मिलने वाली है. वहीं, संविदा कर्मचारियों के अलावा EWS/LIG का लाभ लेने वालों, व्यवसायियों और अन्य के लिए किफायती किराया आवास घटक को शामिल किया गया है. सरकार ने इसके लिए राज्यांश को भी मंजूरी दे दी है. आपको बता दें कि हाल ही में 19 जनवरी 2025 को चुनाव आचार संहिता से पहले कैबिनेट की बैठक हुई थी. इसमें कई फैसले लिए गए. प्रधानमंत्री आवास योजना के नए घटक किफायती आवास योजना के लाभार्थी को 68 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक ज्यादा पैसे दिए जाएंगे. इसको लेकर सरकार की ओर से राज्यांश के तौर पर करीब 119 करोड़ की राशि दी जाएगी. इसका फायदा दस हजार से ज्यादा किराएदारों को मिलेगा. हाल ही में सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 पर भी चर्चा हुई. इसमें लाभार्थियों को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए। पीएम आवास योजना 2.0 के लिए 3939 करोड़ रुपए का अनुदान स्वीकृत किया गया है। इस राशि में लगभग 1450 करोड़ का अनिवार्य राज्यांश, 539 करोड़ का अतिरिक्त राज्यांश और 1950 करोड़ का केंद्रांश शामिल है।

    लाभार्थी को मिलेगी बढ़ी हुई राशि

    इस नए फैसले के अनुसार, अब प्रधानमंत्री आवास योजना (सीजी पीएम आवास योजना) (शहरी) 2.0 के लाभार्थी आधारित निर्माण (बीएलसी) घटक के लिए राशि बढ़ा दी गई है। इसमें प्रति आवास 3.21 लाख रुपए की जगह अब 3.89 लाख रुपए दिए जाएंगे। पहले सरकार की ओर से राज्यांश में 85 हजार रुपए दिए जा रहे थे, इसे बढ़ाकर 1 लाख 39 हजार रुपए किया जाएगा।

    कमजोर वर्ग के लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। इसी तरह किफायती आवास (एएचपी) घटक की राशि 4.75 लाख रुपए से बढ़ाकर 5.75 लाख रुपए कर दी गई है। आपको बता दें कि पहले सरकार की ओर से प्रति आवास 2.5 लाख रुपये राज्यांश की राशि दी जाती थी, अब इसे बढ़ाकर 2.80 लाख रुपये किया जाएगा। इसका लाभ 27 हजार से अधिक लोगों को मिलने वाला है।

    किराए पर रहने वालों को लाभ

    पीएम आवास योजना शहरी 2.0 में अब शहर में रहने वाले किराएदारों को भी लाभ मिलने वाला है। उन्हें बढ़ी हुई राशि मिलेगी। इसके साथ ही शहर में रहने वाले प्रवासी, ठेका श्रमिक, खुदरा व्यापारी समेत ईडब्ल्यूएस/एलआईजी लाभार्थियों के लिए किफायती किराये के आवास घटक को शामिल किया गया है।

    प्रत्येक आवास पर 2.38 लाख के अलावा 118 लाख का राज्यांश स्वीकृत किया गया है। फिलहाल दस हजार परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। इसके साथ ही छूटे हुए लाभार्थियों की जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर ली गई है। इनकी संख्या करीब 33 हजार है। इसके साथ ही करीब 15 हजार आवास स्वीकृत किए गए हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 13, 2026

    वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….

    October 13, 2026

    वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….

    October 13, 2026

    आजादी के बाद पहली बार ग्राम चांगेर में पहुंची विकास की रोशनी, विद्युतीकरण से रोशन हुआ ग्राम चांगेर के 23 घर….

    October 13, 2026

    सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर सूरजपुर में दौड़े 800 प्रतिभागी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बाइक रैली में हुए शामिल….

    October 13, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : बंगोली में जनचौपाल लगाकर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं….

    October 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 13, 2026

    वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….

    October 13, 2026

    वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….

    October 13, 2026

    आजादी के बाद पहली बार ग्राम चांगेर में पहुंची विकास की रोशनी, विद्युतीकरण से रोशन हुआ ग्राम चांगेर के 23 घर….

    October 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.