Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»गौतम गंभीर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20 से पहले कालीघाट काली मंदिर का किया दौरा
    खेल

    गौतम गंभीर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20 से पहले कालीघाट काली मंदिर का किया दौरा

    News DeskBy News DeskJanuary 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गौतम गंभीर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20 से पहले कालीघाट काली मंदिर का किया दौरा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी को ईडन गार्डेंस में होने वाले शुरुआती T20 मैच से पहले कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट काली मंदिर का दौरा किया। गंभीर ने उस वक्त मंदिर का दौरा किया जब उन पर और उनके कोचिंग स्टाफ पर तलवार लटक रही है। पिछली कुछ सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद फैंस गंभीर की लगातार आलोचना कर रहे हैं। भारत आज से पांच मैचों की महत्वपूर्ण सीरीज की शुरुआत कर रहा है, जो आगामी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    गंभीर का कोलकाता से खास नाता
    गंभीर के कोलकाता से संबंध बहुत गहरे हैं। अपने खेल करियर के दौरान उन्होंने 2011 से 2017 तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी की। इस दौरान फ्रेंचाइजी ने दो खिताब जीते। 2024 में वह KKR के मेंटर के तौर पर जुड़े और फिर टीम को तीसरा खिताब दिलाया। इस शहर के साथ उनका संबंध क्रिकेट से परे है, क्योंकि वह अक्सर कोलकाता पहुंचने पर अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की झलकी पेश करते हैं।

    इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज महत्वपूर्ण
    इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है। खासकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत की निराशाजनक 1-3 हार के बाद टीम इंडिया के लिए यह सीरीज जीतना महत्वपूर्ण हो गया है। यह सीरीज चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत की तैयारियों को बताएगा। T20 सीरीज के बाद भारत को तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है।

    शमी की वापसी से गेंदबाजी इकाई मजबूत
    तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी से भारत की उम्मीदें प्रबल होंगी। शमी पिछली बार नवंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक्शन में देखा गया था। उन्होंने एड़ी की चोट के लिए सर्जरी कराई और करीब 14 महीने तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकट से दूर रहे। उन्होंने पिछले साल के अंत में बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी के दौरान मैदान पर वापसी की। टीम में उनकी उपस्थिति भारत की गेंदबाजी इकाई के लिए बहुत जरूरी अनुभव और विश्वसनीयता लाती है।

    जीत की पटरी पर वापस आना चाहेगा भारत
    सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारत इस सीरीज में अपने जीत के रास्ते को फिर से खोजने का लक्ष्य रखेगा। भारत और इंग्लैंड के बीच आंकड़ों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 24 T20 खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 13 T20 जीते हैं, जबकि 11 में इंग्लिश टीम को जीत मिली है। भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस में सात T20 खेले हैं। इनमें से भारत ने छह T20 जीते हैं और उन्हें एकमात्र हार इंग्लैंड से 2011 में मिली है। भारत और इंग्लैंड के बीच ईडन गार्डेंस पर पिछला T20 मुकाबला भी तभी (2011) में ही खेला गया था।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पेड़ों की सुरक्षा और संवर्धन पर समुचित ध्यान देने की आवश्यकता – राज्यपाल रमेन डेका……

    June 10, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की विशेष प्रार्थना…..

    June 10, 2026

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल रमेन डेका…

    June 10, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई….

    June 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.