Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»दिल्ली विधानसभा चुनाव: राहुल-प्रियंका पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश 
    राजनीती

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: राहुल-प्रियंका पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश 

    News DeskBy News DeskJanuary 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: राहुल-प्रियंका पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव सिर पर हैं, लेकिन कांग्रेस के लोकल नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमीनी कार्य करने में जोश नहीं दिखाया है, जिसे लेकर पार्टी शीर्ष नेतृत्व की चिंता बढ़ गई है। इसे लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत अन्य शीर्ष नेताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए चुनाव प्रचार-प्रसार की रणनीति बनाने और उस पर सौ प्रतिशत कार्य करने की नसीहत दे दी है।   
    कांग्रेस सांसद व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और वायनाड सांसद व पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली चुनाव प्रचार अभियान को लेकर काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं, इसे देखते हुए स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं की निष्क्रियता पार्टी के चुनावी प्रयासों को कमजोर करती दिखी है। यही वजह है कि बीते सोमवार राहुल और प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के साथ ऑनलाइन मीटिंग की। इस मीटिंग में चुनाव प्रचार की धीमी रफ्तार और स्थानीय नेताओं के कम उत्साह पर सख्त नाराजगी जताई गई। इस बैठक में राहुल गांधी ने कहा, कि चुनाव सिर्फ शीर्ष नेतृत्व के भरोसे नहीं जीता जा सकता। जबकि प्रियंका गांधी ने स्थानीय नेताओं को आक्रामक प्रचार रणनीति अपनाने और जनता के बीच कांग्रेस की योजनाओं को ले जाने जैसे निर्देश दिए हैं। 

    स्थानीय नेताओं को सख्त निर्देश
    कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन और प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने स्थानीय नेताओं को निर्देश दिया कि वे आक्रामक अभियान चलाएं और पार्टी की योजनाओं को जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाएं।

    कांग्रेस की पांच गारंटियां 
    यहां बताते चलें कि कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान में पांच गारंटियों को प्रमुखता दी है। इनमें महिलाओं और युवाओं के लिए विशेष घोषणाएं शामिल हैं। रिपोर्ट बताती है कि स्थानीय नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं की निष्क्रियता के चलते पार्टी का यह संदेश जनता तक प्रभावी तरीके से नहीं पहुंच पा रहा है। इसे देखते हुए राहुल गांधी दिल्ली चुनाव में अब सक्रिय हो रहे हैं और लगातार रैली और जनसभाओं के जरिए मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने को तैयार हैं। 

    राहुल की रैलियां 
    राहुल गांधी अब अपनी जनसभाओं की ताबड़तोड़ शुरुआत करने जा रहे हैं, इसके तहत- 
    22 जनवरी: सदर बाजार – मुस्लिम, दलित और ब्राह्मण मतदाताओं पर नजर।
    23 जनवरी: मुस्तफाबाद – मुस्लिम बहुल क्षेत्र।
    24 जनवरी: मादीपुर – अनुसूचित जाति की सुरक्षित सीट, जहां सिख मतदाताओं का भी प्रभाव है।
    कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व पूरी सक्रियता से प्रचार अभियान में जुटा है, लेकिन स्थानीय नेताओं की निष्क्रियता पार्टी के लिए चुनौती बन सकती है। राहुल गांधी की आगामी रैलियां कांग्रेस के पारंपरिक वोट बैंक को मजबूत करने का प्रयास हैं। अब देखना होगा कि क्या कांग्रेस अपने स्थानीय नेताओं को सक्रिय कर दिल्ली में अपनी स्थिति मजबूत कर पाती है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड की फिल्म नीति पर मंथन।

    October 18, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने और फिल्म उद्योग की संभावनाओं पर हुई चर्चा……

    October 18, 2026

    Uttarakhand News: चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात….

    October 18, 2026

    Uttarakhand News: ऋषिकेश में फिर गूंजेगी बीटल्स की कहानी! ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म की फरवरी 2027 में होगी शूटिंग, CM धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता…

    October 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.