Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»भोपाल: अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 मोबाइल फोन के साथ दो लुटेरे गिरफ्तार
    मध्यप्रदेश

    भोपाल: अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 मोबाइल फोन के साथ दो लुटेरे गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJanuary 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भोपाल: अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 मोबाइल फोन के साथ दो लुटेरे गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 मोबाइल फोन के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने स्नैचिंग की वारदातों में शामिल आरोपियों से एक मोटर साइड जब्त की है, जिसकी कुल कीमत करीब 7 लाख रुपए है। आपको बता दें कि 19 जनवरी को रात करीब 9 बजे फरियादी विक्रम सिंह वर्मा निवासी राजीवनगर ए सेक्टर अयोध्या नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जब वह क्वीन मैरी स्कूल के पास टहल रहा था, तभी अचानक मोटरसाइकिल पर दो लड़के आए और उसका मोबाइल छीनकर ले गए। 

    इसी क्रम में रात करीब 11 बजे एमपी नगर थाना क्षेत्र में लक्ष्मण पंचोले के साथ भी ऐसी ही वारदात हुई। इन वारदातों के बाद संबंधित थानों में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किए गए थे। आरोपी राहगीरों को अपना निशाना बनाते थे। इन वारदातों के बाद आला अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया था। इसके तहत थाना प्रभारी महेश लिल्हारे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे के रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साधनों का उपयोग कर संदिग्धों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वे मोबाइल फोन हाथ में लेकर पैदल चलने वाले लोगों को अपना निशाना बनाते थे। 

    महंगे शौक पूरे करने और जल्दी पैसा कमाने की चाहत ने उन्हें अपराध की ओर धकेल दिया। पुलिस ने आरोपियों से 19 मोबाइल फोन, 1 मोटरसाइकिल और करीब 7 लाख रुपए का माल बरामद किया है। 

    आरोपियों की पहचान

    -साहिल लाला (पुत्र कय्यूम खान), उम्र 24 साल, निवासी गली नंबर 04, नन्नी बी की मस्जिद के पास, काजी कैंप, हनुमानगंज थाना, भोपाल, शिक्षा: अनपढ़, पेशा: ठेला लगाकर कबाड़ बेचता है, पिछला आपराधिक रिकॉर्ड: शाहजहांनाबाद थाने में 25 आर्म्स एक्ट और चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। -दूसरा नाबालिग (17 साल), निवासी बिस्मिल्लाह कॉलोनी, ऐशबाग थाना, भोपाल। शिक्षा: 5वीं कक्षा, सरकारी स्कूल, पेशा: ऑटो चलाता है

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: खेल महाकुंभ-2026 की मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का भव्य समापन, 3.17 लाख खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ बना नया रिकॉर्ड…..

    November 1, 2026

    राज्य स्थापना दिवस पर विशेष : छत्तीसगढ़ के 26 वर्ष- संघर्ष, संकल्प और सर्वांगीण विकास की स्वर्णिम गाथा…

    November 1, 2026

    राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या में गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां…..

    November 1, 2026

    राज्योत्सव में लोककला के रंग, सुरों की गूंज और थिरकते कदमों ने बांधा समां….

    November 1, 2026

    विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया….

    November 1, 2026

    राज्योत्सव में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को जानने उमड़ रही लोगों की भीड़….

    November 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: खेल महाकुंभ-2026 की मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का भव्य समापन, 3.17 लाख खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ बना नया रिकॉर्ड…..

    November 1, 2026

    राज्य स्थापना दिवस पर विशेष : छत्तीसगढ़ के 26 वर्ष- संघर्ष, संकल्प और सर्वांगीण विकास की स्वर्णिम गाथा…

    November 1, 2026

    राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या में गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां…..

    November 1, 2026

    राज्योत्सव में लोककला के रंग, सुरों की गूंज और थिरकते कदमों ने बांधा समां….

    November 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.