Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»23 से योगी 26 के बाद मोदी दिल्ली में दिग्गजों की सभाओं से और चढ़ेगा सियासी पारा
    राजनीती

    23 से योगी 26 के बाद मोदी दिल्ली में दिग्गजों की सभाओं से और चढ़ेगा सियासी पारा

    News DeskBy News DeskJanuary 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    23 से योगी 26 के बाद मोदी दिल्ली में दिग्गजों की सभाओं से और चढ़ेगा सियासी पारा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा का मेगा चुनाव प्रचार अभियान इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा। इसमें पार्टी के प्रमुख केंद्रीय नेताओं के साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री एवं अन्य नेता जुटेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 जनवरी से अपनी सभा की शुरुआत करेंगे। गणतंत्र दिवस के बाद दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सभाएं होंगी। भाजपा ने अपनी प्रबंधन टीमों के साथ प्रचार अभियान की टीमें भी पूरी तरह तैयार कर दी हैं। सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में हर दिन किसी न किसी प्रमुख नेता की सभा होगी। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री के बाद सबसे ज्यादा मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की है। योगी एक दर्जन से ज्यादा सभाएं व रोड शो करेंगे। प्रचार अभियान के दौरान गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ कई केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री एवं प्रमुख नेता सामाजिक समीकरणों के हिसाब से सभाएं, रैलियां, रोड शो और पदयात्राओं में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री की 3 से 5 सभाएं हो सकती हैं। इस बीच भाजपा ने हर विधानसभा क्षेत्र में मजबूत चुनाव प्रबंधन के लिए अपने तमाम प्रमुख नेताओं को मैदान में उतार दिया है। एक दर्जन से ज्यादा इन नेताओं में केंद्रीय मंत्री, राज्यों के प्रमुख नेता और संगठन से जुड़े नेता शामिल हैं। एक नेता के पास दो विधानसभा क्षेत्र की प्रबंधकीय जिम्मेदारी रहेगी। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मालवीय नगर और ग्रेटर कैलाश विधानसभा का काम देखेंगे। भूपेंद्र यादव को महरौली और बिजवासन विधानसभा सीट, मनसुख मंडाविया को शकूरबस्ती और मादीपुर में राजनीतिक प्रबंधन का काम सौंपा गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को दिल्ली कैंट और वजीरपुर विधानसभा, गजेंद्र सिंह शेखावत को नरेला और बवाना, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को दिल्ली के आदर्श नगर और बुराड़ी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल को शालीमार बाग और त्रिनगर, विनोद तावड़े को जनकपुरी और उत्तम नगर, तरुण चुग को लक्ष्मी नगर और कृष्णा नगर, अरुण सिंह को मॉडल टाउन और मोती नगर में राजनीतिक प्रबंधन का काम दिया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को मुस्तफाबाद और करावल नगर विधानसभा, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को मटियाला और नजफगढ़ पूर्व केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी को मुंडका और नांगलोई जाट, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव देव को कस्तूरबा नगर और नई दिल्ली, बिहार से लोकसभा सांसद विवेक ठाकुर को द्वारका और विकासपुरी, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन को गांधीनगर और विश्वास नगर की जिम्मेदारी गई है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Dehradun: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू बोले-पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को भगाया जाता है, भारत में नहीं

    July 12, 2026

    Uttarakhand News: देहरादून में छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का आगाज, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और CM धामी ने किया शुभारंभ….

    July 12, 2026

    Uttarakhand News: देहरादून में छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का आगाज, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और CM धामी ने किया शुभारंभ….

    July 12, 2026

    दशकों का अंधेरा छँटा: ‘नियद नेल्लानार योजना’ से जगमगाए नारायणपुर के वनांचल गांव….

    July 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.