Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»प्रधानमंत्री मोदी ने “मन की बात” में रातापानी टाइगर रिजर्व का किया उल्लेख
    मध्यप्रदेश

    प्रधानमंत्री मोदी ने “मन की बात” में रातापानी टाइगर रिजर्व का किया उल्लेख

    News DeskBy News DeskJanuary 19, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रधानमंत्री मोदी ने “मन की बात” में रातापानी टाइगर रिजर्व का किया उल्लेख
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की 118वीं कड़ी में मध्यप्रदेश में हाल ही में जुड़े रातापानी टाइगर रिजर्व का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और विरासत आस-पास के पशु-पक्षियों के साथ स्नेह से रहना सिखाती है। देश में दो नए टाइगर रिजर्व की शुरुआत वनस्पति और जीव जगत के संबंधों को अधिक समृद्ध करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में बन रहे नए स्टार्टअप सेंटर्स के अंतर्गत देश के 7 शहरों में ग्वालियर का भी उल्लेख किया। उन्होंने स्टार्टअप इंडिया के 9 साल पूरे होने पर कहा कि स्टार्टअप कल्चर केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं हैं, अपितु इसका विस्तार टायर-2 और टायर-3 शहरों में भी हो रहा है। इन शहरों के स्टार्टअप में आधे से ज्यादा नेतृत्व बेटियां कर रही हैं।

    मुख्यमंत्री यादव ने अर्जुन अवार्डी कपिल परमार को किया प्रोत्साहित

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 118वें संस्करण का वाजपेई नगर ईदगाह हिल्स भोपाल स्थित योग केन्द्र में स्थानीय रहवासियों के साथ श्रवण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सीहोर के अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी कपिल परमार ने प्राप्त मेडल के साथ भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कपिल परमार को हाल ही में सम्मानित किया था।

    प्रधानमंत्री मोदी ने मताधिकार के उपयोग और सुभाष चंद्र बोस के जीवन से प्रेरणा लेने का किया आहवान

    प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को गणतंत्र दिवस की अग्रणी शुभकामनाएं दीं और संविधान सभा के सदस्यों के विचारों को उनकी ही वाणी में सुनवाया। उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के संबंध में देशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रयागराज में जारी महाकुंभ के साथ ही पुष्करम् और गंगासागर मेला का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सामाजिक मेल-जोल सद्भाव और एकता को बढ़ाने वाले पर्व हैं। उन्होंने स्पेस टेक्नॉलॉजी में स्थापित हो रहे नए कीर्तिमान के लिए वैज्ञानिकों को शुभकामनाऐं दीं।

    प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के अंतर्गत युवाओं से स्टार्टअप, संस्कृति, युवा, नारी शक्ति औऱ अधोसंरचना जैसे विषयों पर हुए विचारों के आदान-प्रदान को यादगार बताया। उन्होंने मन की बात में अंडमान-निकोबार में स्व-सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे नवाचार सहित राज्यों में हो रही पहलों का भी उल्लेख किया। प्रधानमंत्री मोदी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 23 जनवरी को आ रही जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का उल्लेख करते हुए युवाओं से उनके बारे में अधिक से अधिक पढ़ने तथा उनके जीवन से निरंतर प्रेरणा लेने का आहवान किया।

    गरीब कल्याण के लिए समग्र रूप से कार्य कर रही है राज्य सरकार

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणादायी है। इससे विभिन्न राज्यों में हो रहे नवाचारों और व्यक्तिगत स्तर पर जनसामान्य द्वारा की जा रही पहल की जानकारी प्राप्त होती है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में प्रदेश में आरंभ हुए रातापानी टाइगर रिजर्व और ग्वालियर का स्टार्टअप सेंटर के रूप में उल्लेख करने से सभी प्रदेशवासियों को प्रोत्साहन प्राप्त हुआ है। प्रदेश वन्य जीवों की दृष्टि से निरंतर समृद्ध हो रहा है। स्टार्टअप के साथ-साथ युवाओं को कौशल विकास और स्वावलम्बन के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। बहन-बेटियों को लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। उन्हें उद्योगों में रोजगार दिलाने के लिए भी व्यवस्था की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब कल्याण के लिए समग्र रूप से कार्य कर रही है। इस अवसर पर भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय सहित जन-प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    आधुनिक खेती का नया अध्याय: अब सहकारी समितियों के जरिए किसानों को मिलेगी ‘ड्रोन स्प्रेयर‘ की सुविधा: मंत्री टंक राम वर्मा….

    July 21, 2026

    राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (एनएसएस) के 81वें दौर का शुभारंभ, प्रवासन, अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश तथा कृषि परिवारों के स्थिति आकलन सर्वेक्षण का क्षेत्रीय कार्य शुरू….

    July 21, 2026

    यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात….

    July 21, 2026

    माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…..

    July 21, 2026

    ’शिक्षा ही सफलता का मूल मंत्र है, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे : पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल’….

    July 21, 2026

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी हरित समृद्धि की नई पहचान…..

    July 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    आधुनिक खेती का नया अध्याय: अब सहकारी समितियों के जरिए किसानों को मिलेगी ‘ड्रोन स्प्रेयर‘ की सुविधा: मंत्री टंक राम वर्मा….

    July 21, 2026

    राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (एनएसएस) के 81वें दौर का शुभारंभ, प्रवासन, अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश तथा कृषि परिवारों के स्थिति आकलन सर्वेक्षण का क्षेत्रीय कार्य शुरू….

    July 21, 2026

    माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…..

    July 21, 2026

    यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात….

    July 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.