Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-विष्णु सरकार ने सरकारी भर्तियों में आयु सीमा 5 वर्ष बढ़ाई, छूट से बढ़े युवाओं के लिए अवसर
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-विष्णु सरकार ने सरकारी भर्तियों में आयु सीमा 5 वर्ष बढ़ाई, छूट से बढ़े युवाओं के लिए अवसर

    News DeskBy News DeskJanuary 18, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-विष्णु सरकार ने सरकारी भर्तियों में आयु सीमा 5 वर्ष बढ़ाई, छूट से बढ़े युवाओं के लिए अवसर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर।

    सरकार वही जिसे जनता की फ़िकर हो, परख की हर कसौटी पर खरा उतरने वाली छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने राज्य की जनता का दर्द और उनकी ज़रूरतों को समझा है. सरकार का प्रमुख उद्देश्य समाज के हर वर्ग को समान अवसर प्रदान करना और रोजगार के क्षेत्र में आने वाली बाधाओं को कम करना ही होता है.

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने पुलिस विभाग सहित अन्य शासकीय भर्तियों में अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट प्रदान कर इस दिशा में एक सकारात्मक और दूरगामी कदम उठाया है. यह निर्णय समाज के उन वर्गों को राहत पहुँचा रहा है जो उम्र सीमा के कारण रोजगार के अवसरों से वंचित रह गए थे. प्रदेश में बेरोजगारी लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है ऐसी दशा में जो उम्मीदवार केवल आयु सीमा के कारण सरकारी भर्तियों से वंचित रह जाता है उनके दुःख को राज्य के मुखिया ने बहुत नज़दीक से समझा है. यह छूट विशेष रूप से उन युवाओं के लिए राहत प्रदान करती है, जो थोड़े अधिक उम्र के हो गए हैं मगर उनके पास नौकरी के लिए आवश्यक कौशल और योग्यता है. हाल के वर्षों में कोविड-19 महामारी और अन्य आर्थिक समस्याओं से रोजगार के अवसर काफ़ी सीमित हो गए थे. महामारी के दौरान भर्तियां ना के बराबर हो गईं थी, इसी दरमियान ये भी हुआ कि कई योग्य उम्मीदवार शासकीय सेवा के लिए निर्धारित आयु सीमा को पार कर गए थे .मिले हुए 05 वर्ष की इस छूट ने प्रभावित युवाओं को दूसरा मौका देकर उम्मीदों से भर दिया है. इस छूट का लाभ उठाने वाले राज्य के युवा वर्ग राज्य के मुखिया को आभार प्रकट करता नही थक रहा. आयु सीमा में छूट का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को मुख्यधारा में शामिल करना है. यह कदम आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों को सरकारी सेवाओं में अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा. पुलिस विभाग में नौकरी के लिए शारीरिक और मानसिक फिटनेस की आवश्यकता होती है. आयु सीमा में छूट का मतलब है कि अब ज्यादा संख्या में योग्य उम्मीदवार, जो आयु सीमा के कारण आवेदन नहीं कर पा रहे थे, पुलिस बल में शामिल हो सकेंगे. ऐसे ही वे महिलाएं जो घरेलू जिम्मेदारियों या अन्य सामाजिक कारणों से सरकारी नौकरी के लिए समय पर आवेदन नहीं कर पाई थी उनके लिए भी आयु सीमा में छूट आशा की एक नई किरण लेकर आई है, अब वे भी अपनी क्षमता दिखा सकेंगी.
    आयु सीमा में छूट से अब ज्यादा संख्या में योग्य और अनुभवी उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे, जिससे पुलिस बल अधिक विविध और मजबूत बनेगा. राज्य के मुख्य मंत्री ने इस बात पर भी गौर किया कि ग्रामीण और पिछड़े इलाकों के युवाओं को अक्सर नौकरी के लिए अवसरों की कमी होती है, आयु सीमा में छूट से इन क्षेत्रों के युवाओं को भी समान अवसर मिलेंगे, जिससे पुलिस बल में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व बढ़ेगा और ग्रामीण परिवेश सुदृढ़ होगा.
    शासकीय भर्तियों में अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट वाला यह कदम समाज के विभिन्न वर्गों को एक साथ लाने और उनके बीच भेदभाव को कम करने में भी मदद कर रहा है. विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और अन्य पिछड़े वर्गों के उम्मीदवार इस छूट का फायदा उठा सकेंगे. सरकारी नौकरियों में चयन होने से व्यक्तियों और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा इससे समाज के कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी.
    छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार का यह निर्णय न केवल उम्मीदवारों के लिए लाभकारी है बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी इसका लाभ मिलेगा. राज्य सरकार का ये निर्णय स्वमेव ये सिद्ध कर रहा है कि सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर कितनी संवेदनशील है. छतीसगढ़ सरकार आयु सीमा में छूट देकर राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर बेरोजगारी दर में कमी ला रही है.
    आयु सीमा में छूट देने से बस यही एक सवाल उठ सकता है कि क्या अधिक उम्र के उम्मीदवार शारीरिक और मानसिक रूप से भी उतने ही सक्षम होंगे तो इस मुद्दे को सख्त चयन प्रक्रिया और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से हल किया जाना तय हुआ है. ज़ाहिर सी बात है इस निर्णय के बाद बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त होंगे जिसे प्रभावी प्रबंधन और डिजिटल भर्ती प्रक्रियाओं के माध्यम से नियंत्रित किया जाएगा. निश्चित तौर पर बड़ी संख्या में भर्ती करने से सरकार के वित्तीय संसाधनों पर दबाव बढ़ेगा इसके लिए भी छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने अपने बजट और योजना में आवश्यक सुधार किया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस पहल को राज्य की जनता के द्वारा काफ़ी सराहा जा रहा है क्योंकि राज्य सरकार न केवल रोजगार बढ़ाने के प्रति प्रतिबद्ध है, बल्कि वह उन समस्याओं को भी समझती है जिनसे आम युवा गुजरते हैं. सरकार का यह कदम छत्तीसगढ़ में सकारात्मक बदलाव लाएगा और युवाओं में सरकार के प्रति अथाह विश्वास पैदा करेगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा पुलिस विभाग और अन्य शासकीय भर्तियों में आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट का निर्णय एक प्रगतिशील कदम है. इससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि समाज में समानता और आर्थिक सुधार भी होंगे. यह निर्णय सरकार की दूरदर्शिता और युवाओं के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 13, 2026

    वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….

    October 13, 2026

    वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….

    October 13, 2026

    आजादी के बाद पहली बार ग्राम चांगेर में पहुंची विकास की रोशनी, विद्युतीकरण से रोशन हुआ ग्राम चांगेर के 23 घर….

    October 13, 2026

    सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर सूरजपुर में दौड़े 800 प्रतिभागी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बाइक रैली में हुए शामिल….

    October 13, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : बंगोली में जनचौपाल लगाकर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं….

    October 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 13, 2026

    वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….

    October 13, 2026

    वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….

    October 13, 2026

    आजादी के बाद पहली बार ग्राम चांगेर में पहुंची विकास की रोशनी, विद्युतीकरण से रोशन हुआ ग्राम चांगेर के 23 घर….

    October 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.