Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»उत्तराखण्ड में मध्यप्रदेश के 335 खिलाड़ी करेंगे भागीदारी : मंत्री सारंग
    मध्यप्रदेश

    उत्तराखण्ड में मध्यप्रदेश के 335 खिलाड़ी करेंगे भागीदारी : मंत्री सारंग

    News DeskBy News DeskJanuary 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उत्तराखण्ड में मध्यप्रदेश के 335 खिलाड़ी करेंगे भागीदारी : मंत्री सारंग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि 28 जनवरी से राष्ट्रीय खेल-2025 उत्तराखण्ड में शुरू होने जा रहे हैं। इनमें मध्यप्रदेश के 335 खिलाड़ी भागीदारी करने जा रहे हैं। राष्ट्रीय खेल में 35 खेल शामिल किये गये हैं, जिनमें से 25 खेल प्रतियोगिता और एक प्रदर्शन खेल में मध्यप्रदेश भागीदारी करेगा। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ी अपना सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

    पदक विजेताओं की राशि बढ़ायी

    मंत्री सारंग ने बताया कि पिछले राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण पदक विजेता को 5 लाख रूपये, रजत को 3 लाख 20 हजार रूपये और काँस्य पदक विजेता को 2 लाख 40 हजार रूपये की पुरस्कार राशि दी गई थी। इस बार इसको बढ़ाकर स्वर्ण पदक विजेता को 6 लाख, रजत 4 लाख और कास्क पदक विजेता को 3 लाख रूपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जायेगी। पिछली बार मध्यप्रदेश चौथे स्थान पर रहा है। इस बार भी राष्ट्रीय खेलों में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अग्रणी श्रेणी हासिल करेंगे।

    नवाचार

    मंत्री सारंग ने बताया कि इस बार नवाचार करते हुए टीम को उत्तराखंड के वातावरण के अनुकूल होने के लिये पहले से भेजने की तैयारी की गई है। साथ ही विशेष प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जायेगा। खेल और खिलाड़ियों की सुविधाओं की जरूरतों पर भी काम किया गया है। उनके साथ विशेष प्रशिक्षक एवं ऑफिसर्स की टीम भी जा रही है।

    कलारीपयट्टु सहित 25 खेल में म.प्र. करेगा प्रदर्शन

    मंत्री सारंग ने बताया कि प्रदर्शन खेल में कलारीपयट्टु में मध्यप्रदेश प्रदर्शन करेगा। इसके साथ एथलेटिक्स, तीरंदाजी, साइकलिंग, बास्केट बॉल, हैण्ड बॉल, रोइंग, कयाकिंग, कैनोइंग, स्लालम, योगा, फेंसिंग, मल्लखंब, वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, कुश्ती, ताइकांडो, ट्रायथलॉन, वुशु, मॉडर्नपेंटाथलॉन, स्क्कैश, जिमनास्टिक्स, हॉकी (पुरूष एवं महिला), जूडो, शूटिंग और बैडमिंटन खेल भी शामिल हैं। राष्ट्रीय खेलों के लिये मध्यप्रदेश के खिलाड़ी प्रशिक्षण शिविरों में हिस्सा ले रहे हैं। इन शिविरों में खेल विशेषज्ञ, कोच और आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठाया जा रहा है। खिलाड़ियों को सर्वोत्तम प्रशिक्षण और संसाधन प्रदान किये जा रहे हैं, जिससे वे प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

     खिलाड़ियों के लिये स्पोर्ट्स साइंस सपोर्ट

    मंत्री सारंग ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों में सबसे बड़ा दल हॉकी (महिला एवं पुरूष), जिसमें 32 खिलाड़ी हैं। एथलेटिक्स के 28 खिलाड़ी और रोइंग एवं वुशु के 23-23 खिलाड़ी हैं। इन खेलों में मध्यप्रदेश के ओलंपियन खिलाड़ी विवेक सागर एवं एैश्वर्य प्रताप सिंह भी भाग लेंगे। खिलाड़ियों को यात्रा किराया, सामान्य किट, ऑफिशियल किट सहित आधुनिक खेल उपकरण एवं उत्कृष्ट स्तर की अधोसंरचना उपलब्ध कराई जा रही है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन सुधार के लिये स्पोर्ट्स साइंस का सपोर्ट भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें फीजियो स्ट्रेंथ एण्ड कंडीशनिंग एक्सपर्ट, न्यूट्रीशन, स्पोटर्स सायकॉलॉजिस्ट, फिजियोथैरेपिस्ट और वीडियो एनालाइजर शामिल हैं। टीम के साथ एक चीफ दी मिशन, दो डिप्टी चीफ दी मिशन, फोटोग्राफर, कार्यालय सहायक आदि को भी शामिल किया गया है।

    प्रधानमंत्री मोदी 28 जनवरी को करेंगे उद्घाटन

    मंत्री सारंग ने बताया कि राष्ट्रीय खेल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 28 जनवरी को देहरादून में किया जायेगा। विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं पूरे उत्तराखण्ड में 10 स्थानों पर आयोजित की जायेंगी। इस 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 में ओलंपिक और स्वदेशी, दोनों प्रकार के खेलों सहित 35 खेल होंगे। इसमें 10 हजार से अधिक एथलीटों के भाग लेने की उम्मीद है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: अल्मोड़ा के द्वाराहाट में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय, मुख्यमंत्री धामी ने जताया केंद्र सरकार का आभार….

    May 28, 2026

    Uttarakhand News: अल्मोड़ा के द्वाराहाट में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय, मुख्यमंत्री धामी ने जताया केंद्र सरकार का आभार….

    May 28, 2026

    सौर ऊर्जा अपनाकर उत्तराखण्ड बना रहा हरित और आत्मनिर्भर भविष्य : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी….

    May 28, 2026

    सौर ऊर्जा अपनाकर उत्तराखण्ड बना रहा हरित और आत्मनिर्भर भविष्य : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी….

    May 28, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कयाघाट ब्रिज और मरीन ड्राइव का किया निरीक्षण….

    May 28, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण…..

    May 28, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: अल्मोड़ा के द्वाराहाट में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय, मुख्यमंत्री धामी ने जताया केंद्र सरकार का आभार….

    May 28, 2026

    Uttarakhand News: अल्मोड़ा के द्वाराहाट में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय, मुख्यमंत्री धामी ने जताया केंद्र सरकार का आभार….

    May 28, 2026

    सौर ऊर्जा अपनाकर उत्तराखण्ड बना रहा हरित और आत्मनिर्भर भविष्य : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी….

    May 28, 2026

    सौर ऊर्जा अपनाकर उत्तराखण्ड बना रहा हरित और आत्मनिर्भर भविष्य : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी….

    May 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.