Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»कपड़े लेने छत पर गई बीबीए की छात्रा के सीने के आर-पार हुआ विदेशी एयरगन का छर्रा
    मध्यप्रदेश

    कपड़े लेने छत पर गई बीबीए की छात्रा के सीने के आर-पार हुआ विदेशी एयरगन का छर्रा

    News DeskBy News DeskJanuary 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कपड़े लेने छत पर गई बीबीए की छात्रा के सीने के आर-पार हुआ विदेशी एयरगन का छर्रा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। राजधानी भोपाल में देहात इलाके के बैरसिया थाना क्षेत्र में छत पर सूखने के लिये डाले गये कपड़े लेने गई बीबीए थर्ड ईयर की छात्रा के शरीर से विदेशी एयरगन का छर्रा आर-पार हो गया। छात्रा के पड़ोस में रहने वाले युवक ने कबूतर को मारने के लिये एयरगन से फायर किया था, लेकिन निशाना चूका और छर्रा छात्रा को जा लगा। बाद में उसे परिवार वालो ने बेहद गंभीर हालत में इलाज के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहॉ ऑपरेशन के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बैरसिया तहसील के ग्राम भैरवपुरा में रहने वाली आबिदा (23) बीबीए थर्ड ईयर की छात्रा है, परिवार में वह दो बहनों में दूसरे नंबर की है। उसके पिता व्यवसायी हैं, बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। सोमवार शाम करीब 5.30 बजे छात्रा छत पर सूखने के लिए डाले गए कपड़े उतारने गई थी। कपड़े लेकर नीचे आते समय कुछ आवाज आने पर वह पीछे मुड़ी उसी समय एक गोली उसके सीने से टकराई और पीठ से निकलते हुए आर-पार हो गई। इससे पहले कुछ समझ पाती उसके शरीर से तेजी से खून बहने लगा और वह नीचे गिर पड़ी। जमीन पर गिरी अदीबा ने उठने की कोशिश की लेकिन वह उठ नहीं पा रही थी। लहूलुहान हालत में जैसै-तैसे वह घसीटते हुए छत से नीचे जाने वाली सीढ़ियों तक पहुंची और परिवार वालो को आवाज लगाई। उसके पास पहुंचे परिजन शरीर से खून निकलता देख घबरा गये और फौरन ही उसे इलाज के लिये निजी हॉस्पिटल लेकर भागे। एयरगन से लगे छर्रे के बाद मंगलवार को अदीबा का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद अदीबा की हालत बेहतर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने परिवार वालो को बताया कि छर्रा हार्ट के ठीक नीचे लगा था, जिससे उसके लिवर, पसलियों और आंतों को नुकसान पहुंचा है। यदि छर्रा थोड़ा भी ऊपर लगा तो छात्रा की जान को खतरा हो सकता था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस के अनुसार शुरुआती जॉच में सामने आया है कि गोली छात्रा के पड़ोस में रहने वाले ताहिर भाई की छत से चली थी। हालांकि अदीता ने किसी को गोली चलाते देखा नहीं है, लेकिन गोली वहीं से चली थी। बताया गया है कि घटना स्थल पर एक-दो मृत कबूतर भी पाए गए है, जिससे संदेह है कि पड़ोस से कोई व्यक्ति एयरगन से कबूतरों को निशाना बना रहा था, और निशाना चूकने से छर्रा छात्रा को लग गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रो के अनुसार आरोपी पड़ौसी अक्सर शिकार के लिए एयरगन का इस्तेमाल करता था, जिसमें वह बंदरों और कबूतरों को निशाना बनाता था। घायल छात्रा की बुधवार को परीक्षा थी। लेकिन गोली लगने से वह एग्जाम नहीं दे पाई। घायल छात्रा फिलहाल अस्पताल में भर्ती है, जहॉ उसका इलाज जारी है। मामले में बैरसिया पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। जॉच टीम का कहना है कि गोली किस बंदूक से चली थी, फिलहाल इसकी सही जानकारी साफ नहीं हो सकी है, हालांकि अनुमान है, कि यह गोली एयरगन से चलाई गई होगी। घायल किशोरी ने जिस पड़ोसी की जानकारी पुलिस को दी है, उससे पूछताछ कर यह जानकारी जुटाई जा रही है कि उसके पास कौन सी बंदूक है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    एक्टर गोविंदा पहुंचे देहरादून: एयरपोर्ट पहुंचते ही प्रशंसकों ने घेरा, नहीं किया निराश, साथ में ली सेल्फी

    April 20, 2026

    Uttarakhand News- सूर्य देवभूमि चैलेंज: पंच केदार मार्ग पर ट्रैकर्स का अद्भुत साहस, CM धामी ने विजेताओं को किया सम्मानित….

    April 20, 2026

    Uttarakhand News: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुई चारधाम यात्रा 2026

    April 20, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी ने किया अखण्ड परमधाम गंगा घाट का लोकार्पण, बोले—सनातन आस्था का सशक्त प्रतीक बना आयोजन…..

    April 20, 2026

    ‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’, किराना व्यवसाय से सालाना 2 लाख रुपये तक की बचत, आत्मनिर्भरता की बनी मिसाल…..

    April 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिल रहा सुरक्षित आवास, कच्चे घर से पक्के मकान तक का सफर बना प्रेरणादायक….

    April 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एक्टर गोविंदा पहुंचे देहरादून: एयरपोर्ट पहुंचते ही प्रशंसकों ने घेरा, नहीं किया निराश, साथ में ली सेल्फी

    April 20, 2026

    Uttarakhand News- सूर्य देवभूमि चैलेंज: पंच केदार मार्ग पर ट्रैकर्स का अद्भुत साहस, CM धामी ने विजेताओं को किया सम्मानित….

    April 20, 2026

    Uttarakhand News: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुई चारधाम यात्रा 2026

    April 20, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी ने किया अखण्ड परमधाम गंगा घाट का लोकार्पण, बोले—सनातन आस्था का सशक्त प्रतीक बना आयोजन…..

    April 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.