Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»सरफराज खान को पसलियों में चोट, क्या रणजी ट्रॉफी मैच से बाहर?
    खेल

    सरफराज खान को पसलियों में चोट, क्या रणजी ट्रॉफी मैच से बाहर?

    News DeskBy News DeskJanuary 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सरफराज खान को पसलियों में चोट, क्या रणजी ट्रॉफी मैच से बाहर?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Ranji Trophy 2024-25: रणजी ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा फेज 23 जनवरी से शुरू हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-3 से हारने के बाद भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी आलोचनाओं के घेरे में है। खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलने की सख्त हिदायत मिली है। रणजी ट्रॉफी की शुरुआत से पहले भारतीय टीम के स्टार बैटर सरफराज खान के इंजर्ड होने की खबर सामने आ रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सरफराज खान को ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पसलियों में चोट लग गई थी और इसलिए वह 23 जनवरी से जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुंबई के लिए होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच में नहीं खेल पाएंगे।

    मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) के एक अधिकारी ने रिपोर्ट में बताया कि सने अपनी एक पसली को चोटिल कर लिया है और उसने हमें सूचित किया है कि वह अगला रणजी ट्रॉफी मैच नहीं खेलेगा। वह BCCI के साथ अनुबंधित है, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी उसकी मेडिकल जांच करेगी और हमें सूचित करेगी।

    यशस्वी जायसवाल ने मुंबई रणजी टीम के अगले मैच के लिए अपनी उपलब्धता दर्ज कराई है। उन्होंने मुंबई कोच ओंकार साल्वी को अपनी उपलब्धता के बारे में आधिकारिक रूप से सूचित किया है। MCA अधिकारी ने बताया कि उसने मुंबई कोच ओंकार साल्वी को सूचित किया है कि वह अगले रणजी ट्रॉफी मैच के लिए उपलब्ध है। चयन समिति अगले कुछ दिनों में मुंबई टीम का चयन करेगी। इसके अलावा रोहित शर्मा ने भी मुंबई टीम से जुड़ने का निर्णय लिया है, क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में खराब प्रदर्शन के बाद टीम के साथ अभ्यास किया था। हालांकि, यह अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि वह जम्मू और कश्मीर के खिलाफ होने वाले मैच में खेलेंगे या नहीं।अगर वह खेलते हैं, तो यह उनका पहला रणजी ट्रॉफी मैच 2015 के बाद होगा। वहीं, विराट कोहली की भागीदारी पर कोई स्पष्टता नहीं हैं। वे स्क्वॉड का हिस्सा हैं, लेकिन ये उनकी उपलब्धता पर निर्भर करता है। कोहली ने पिछला रणजी ट्रॉफी मैच 2012 में खेला था।

    दिल्ली के अगले रणजी मैच के लिए ऋषभ पंत ने खुद को उपलब्ध बताया। इसकी पुष्टि DDCA सचिव ने की है।पंत ने पिछली बार 2017-2018 सत्र में रणजी ट्रॉफी में दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया था। राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ शुरु होने वाली दिल्ली के आगामी रणजी ट्रॉफी मैच में पंत खेलते हुए नजर आ सकते हैं। 

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: उत्तराखंड का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन: AI और साइबर सुरक्षा पर फोकस, देहरादून मीट में CERT का शुभारंभ…..

    April 17, 2026

    Uttarakhand News- उत्तराखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर का रोडमैप तैयार: CM धामी ने 5 वर्षीय मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन….

    April 17, 2026

    Uttarakhand News: सीएम धामी ने मौके पर जांची हेल्पलाइन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी; समन्वय से काम पूरा करने के निर्देश……

    April 17, 2026

    Uttarakhand News- CM धामी सख्त: 1905 पर 30 दिन से लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर कड़ी रोक…..

    April 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.