Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»फंड का अब जिले में करना होगा खर्च
    मध्यप्रदेश

    फंड का अब जिले में करना होगा खर्च

    News DeskBy News DeskJanuary 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फंड का अब जिले में करना होगा खर्च
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड की राशि की राशि का अब उपयोग अब तक मनमाने तरीके से किया जाता था, जिसकी वजह से स्थानीय स्तर पर विकास के काम तो प्रभावित होते ही है, साथ ही इस फंड का दुरुपयोग भी होता है, लेकिन अब ऐसा करना संभव नही होगा। इसकी वजह है इस फंड के उपयोग को लेकर केन्द्र द्वारा तैयार की गई गाइड लाइन। हालांकि इससे अभी राज्य सरकार सहमत नहीं है। यही वजह है कि इस गाठड लाइन पर फिर से विचार करने को कहा गया है। अब तक सरकारें और अफसर अपने हिसाब से इस फंड को मनमाने तरीके से खर्च करती आ रही हैं। इसकी वजह से जहां से खनिज के एवज में फंड मिलता है वहां स्थिति जस की तस रह जाती है और और दूसरी जगहों पर यह फंड खर्च हो जाता है। नई केन्द्र की गाइडलाइन के मुताबिक अब इस फंड को जिले के अंदर भी केवल खदान से 15 किलोमीटर तक की सीमा में आने वाले अनिवार्य कार्य जैसे पेयजल, शिक्षा आदि काम कराए जा सकेंगे। इसी तरह से खदान के 25 किलोमीटर के दायरे में अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्य ही किए जा सकेंगे। इनमें सडक़ आदि के काम यशामि हैं। इसके अलावा इस फंड की राशि का उपयोग राजनीतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर पूरी तरह से प्रतिबंधित करने का प्रावधान किया गया है। केन्द्र द्वारा जारी की गई इस गाइड लाइन से कई राज्य सहमत नहीं है। इसकी वजह है उनकी मनमर्जी पर प्रतिबंध लगना। इसकी वजह से कई राज्यों नेे इस गाइडलाइन में कई विसंगतियां बताते हुए इसमें संशोधन की मांग की है। इसके बाद केन्द्र सरकार ने एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की अध्यक्षता में समिति बना दी है, जो दो माह में राज्यों के सुझावों के आधार पर गाइडलाइन संशोधित कर दोबारा जारी करेगी। दरअसल राज्य चाहते हैं कि  जिन जिलों में डीएमएफ राशि अधिक मिलती है, वहां की राशि अन्य जिलों में खर्च किए जाने का प्रावधान किया जाए। अगर प्रदेश की बात की जाए तो  सिंगरौली जिले में 800 करोड़ रुपये की राशि एकत्र होती है।

    कैग करेगा डीएमएफ का आडिट
    डीएमएफ की राशि में भ्रष्टाचार की भी शिकायतें मिलती रही है। अनूपपुर में कृषि विभाग के उप संचालन के विरुद्ध डीएमएफ की राशि में दो करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार के आरोपों की ईओडब्ल्यू जांच कर रहा है। इस तरह की लगातार मिल रही शिकायतों के चलते अब भारत सरकार ने यह तय किया है कि सीए की जगह कैग द्वारा डीएमएफ का आडिट कराया जाएगा। इससे राशि के उपयोग में पारदर्शिता आएगी, साथ ही राशि का कहां और कितना उपयोग किया यह स्पष्ट होगा।
    डीएमएफ के खाते में है 7,949 करोड़ रुपये
    वर्ष 2015-2016 में डीएमएफ फंड की शुरुआत हुई थी। डीएमएफ के खाते में वर्तमान में 7,949 करोड़ रुपये की राशि जमा है। इस राशि से 17 हजार प्रोजेक्ट में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उच्च प्राथमिकता के पेयजल के 4200 प्रोजेक्ट, पर्यावरण संरक्षण के 1127,  स्वास्थ्य सेवा के 738, शिक्षा में 2578, महिला कल्याण के 923, स्किल डेवलपमेंट के 1632 सहित अन्य प्रोजेक्ट है। इसी तरह अन्य प्राथमिकता के कार्यों में अधोसंरचना के 3800, सिंचाई 322, ऊर्जा के 824 सहित अन्य प्रोजेक्ट के विकास कार्य किए जा रहे हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    नारी शक्ति समाज की संस्कृति और संस्कारों की संवाहक : पूर्णमति माताजी

    September 6, 2026

    उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिलेगी वैश्विक पहचान, सीएम धामी बोले- ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर बढ़ाएं कदम

    September 6, 2026

    24 अक्टूबर से सजेगा 10 दिवसीय उत्तराखंड कौथिग, रेंजर्स कॉलेज मैदान में जुटेगा गढ़वाली समाज

    September 6, 2026

    हरितालिका तीज पर गोर्खाली समाज को तोहफा, ‘आजाद हिंद फौज शहीद द्वार’ का शिलान्यास

    September 6, 2026

    राष्ट्रपति ने सारंगढ़- बिलाईगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान….

    September 6, 2026

    कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

    September 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नारी शक्ति समाज की संस्कृति और संस्कारों की संवाहक : पूर्णमति माताजी

    September 6, 2026

    उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिलेगी वैश्विक पहचान, सीएम धामी बोले- ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर बढ़ाएं कदम

    September 6, 2026

    24 अक्टूबर से सजेगा 10 दिवसीय उत्तराखंड कौथिग, रेंजर्स कॉलेज मैदान में जुटेगा गढ़वाली समाज

    September 6, 2026

    हरितालिका तीज पर गोर्खाली समाज को तोहफा, ‘आजाद हिंद फौज शहीद द्वार’ का शिलान्यास

    September 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.