Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»उज्जैन में 6 सड़कों का होगा चौड़ीकरण, लगभग 14.99 करोड़ रुपए होंगे खर्च
    मध्यप्रदेश

    उज्जैन में 6 सड़कों का होगा चौड़ीकरण, लगभग 14.99 करोड़ रुपए होंगे खर्च

    News DeskBy News DeskJanuary 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उज्जैन में 6 सड़कों का होगा चौड़ीकरण, लगभग 14.99 करोड़ रुपए होंगे खर्च
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उज्जैन: उज्जैन शहर में नगर निगम ने शहर की छह सड़कों के चौड़ीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें सबसे पहले कोयला फाटक से गोपाल मंदिर मार्ग तक की सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए 14.99 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया गया है। टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी रखी गई है। सिंहस्थ 2028 के तहत शहर की छह सड़कों के चौड़ीकरण को शासन ने मंजूरी दी है। पिछले दिनों निगम ने चौड़ी की जाने वाली दो सड़कों को चिह्नित करना भी शुरू कर दिया था, वहीं अब कोयला फाटक से छत्री चौक होते हुए गोपाल मंदिर तक 1.80 किमी मार्ग को चौड़ा करने के लिए टेंडर जारी किया गया है।

    इस सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा। टेंडर की लागत 18 प्रतिशत जीएसटी समेत 14 करोड़ 99 लाख 75 हजार 456 रुपए रखी गई है। इसमें टेंडरकर्ता को सड़क पर बने भवनों को हटाना, सीमेंट कंक्रीट सड़क बनाना, स्ट्रीट लाइट, पाथ-वे, विद्युत लाइन शिफ्टिंग, कोयला फाटक, कंठाल चौराहा और छत्री चौक का विकास कार्य, पेयजल लाइन बिछाने सहित अन्य कार्य करने होंगे। सड़क निर्माण के लिए 730 दिन की अवधि रखी गई है।

    शहर का सबसे व्यस्त और व्यावसायिक मार्ग

    कोयला फाटक से छत्री चौक और गोपाल मंदिर तक का मार्ग शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है। यह पूरा क्षेत्र व्यावसायिक है। कोयला फाटक से निजातपुरा, नरेंद्र टॉकीज, कंठाल, सती गेट होते हुए छत्री चौक और गोपाल मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण किया जाएगा। इस मार्ग पर करीब 11 धार्मिक स्थल हैं।

    इन मार्गों का होगा चौड़ीकरण

    • बस स्टैंड से केडी गेट, जूना सोमवारिया और बड़े पुल होते हुए वीडी क्लॉथ मार्केट, लंबाई- 2.24 किमी, राशि- 32 करोड़ रुपए
    • वीडी क्लॉथ मार्केट से छोटी पुलिया होते हुए तेलीवाड़ा ढाबा रोड तक। लंबाई- 1.80 किमी, राशि- 26.86 करोड़।
    • जीवाजीगंज से खजूरवाली मस्जिद, अब्दालपुरा, रवींद्रनाथ टैगोर मार्ग होते हुए गणेश चौक तक। लंबाई- 0.75 किमी, राशि- 9.80 करोड़।
    • निकास से कंठाल चौराहा मार्ग (अब इस मार्ग को इंदौर गेट तक चौड़ा किया जाना है।)
    • गदापुलिया, रविशंकर नगर से जयसिंहपुरा होते हुए लालपुल तक। लंबाई- 2.30, राशि- 21 करोड़

    इसके अलावा गेल चौराहा से शांतिनगर होते हुए पेशवाई चौराहा तक और हनुमान नाका से हरिफाटक ब्रिज तक की सड़क 60 फीट चौड़ी होगी। दोनों सड़कों को भी सिंहस्थ चौड़ीकरण में शामिल किया गया है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद….

    April 26, 2026

    देहरादून में भीषण गर्मी के चलते कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

    April 26, 2026

    फॉरेस्ट रिजर्व में शादी को लेकर विवादों में कैबिनेट मंत्री, सामने आकर दी सफाई, वन निदेशक पर फोड़ा ठीकरा

    April 26, 2026

    Uttarakhand: चिपको आंदोलन नेत्री बचनी देवी का 100 वर्ष की उम्र में निधन, अदवाणी के जंगलों को बचाया था

    April 26, 2026

    Mann Ki Baat: सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 133वां एपिसोड, कहा- इससे मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा

    April 26, 2026

    मन की बात’ के 133वें एपिसोड का श्रवण, काले हिरण संरक्षण पर प्रधानमंत्री की सराहना से छत्तीसगढ़ गौरवान्वित….

    April 26, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद….

    April 26, 2026

    देहरादून में भीषण गर्मी के चलते कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

    April 26, 2026

    फॉरेस्ट रिजर्व में शादी को लेकर विवादों में कैबिनेट मंत्री, सामने आकर दी सफाई, वन निदेशक पर फोड़ा ठीकरा

    April 26, 2026

    Uttarakhand: चिपको आंदोलन नेत्री बचनी देवी का 100 वर्ष की उम्र में निधन, अदवाणी के जंगलों को बचाया था

    April 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.