Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान के किए दर्शन
    खेल

    भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान के किए दर्शन

    News DeskBy News DeskJanuary 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Nitish Kumar Reddy: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भले ही टीम इंडिया को सफलता नहीं मिल सकी लेकिन टीम के युवा ऑलराउंडर ने शानदार डेब्यू से सभी को प्रभावित किया। एडिलेड टेस्ट में डेब्यू करने वाले नीतीश कुमार रेड्डी ने टीम इंडिया के लिए अपने पहले ही टेस्ट की दोनों पारियों में 42-42 रनों की पारी खेली। इसके बाद मेलबर्न टेस्ट में नीतीश ने शानदार शतक ठोक सनसनी मचा दी। नीतीश ने अपने तीसरे ही टेस्ट मैच में शतक जड़ने का बड़ा कारनामा किया। उनका ये शतक ऐसे समय में आया जब टीम इंडिया मुश्किल में थी। उन्होंने 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा और टीम को मुश्किल से उबारने में अहम योगदान दिया। दिग्गज क्रिकेटरों ने उनकी इस पारी को टेस्ट क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक करार दिया क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल परिस्थितियों में निचले क्रम पर खेलते हुए बहुत ही कम बल्लेबाज शतक जड़ने में कामयाब हो सके हैं। 

    भगवान की शरण में पहुंचे
    ऑस्ट्रेलिया में भले ही टीम इंडिया सीरीज अपने नहीं कर सकी लेकिन सभी ने नीतीश रेड्डी और उनके परिवार का बड़ा सपना पूरा होते देखा। नीतीश के पिता का यही सपना था कि उनका बेटा एक दिन टीम इंडिया के लिए खेले, जो आखिरकार पूरा हुआ। ऑस्ट्रेलिया दौरा समाप्त करने के बाद नीतीश भारत लौट चुके हैं और सपना पूरा होने के बाद भगवान के दर्शन के लिए तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने नंगे पैर घुटनों के बल मंदिर की सीढ़ियां चढ़ी और भगवान के दर्शन किए। नीतीश का घुटने के बल सीढ़ियां चढ़ने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    इंग्लैंड के खिलाफ मिला मौका
    ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी काबिलियत साबित करने के बाद अब नीतीश कुमार रेड्डी इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में खेलते नजर आएंगे। रेड्डी ने पिछले साल अक्टूबर में बांग्लादेश के खिलाफ ग्वालियर में टीम इंडिया के लिए T20I डेब्यू किया था। बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की T20I सीरीज में नीतीश ने पहले मैच में नाबाद 16 रन और दूसरे मैच में ताबड़तोड़ 74 रन बनाए थे। हालांकि तीसरे और आखिरी मैच में वह खाता नहीं खोल सके थे। अब उनकी कोशिश इंग्लैंड के खिलाफ बल्ले और गेंद से कमाल करने की होगी। 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.