Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»उमर अब्दुल्ला ने की पीएम मोदी की तारीफ
    राजनीती

    उमर अब्दुल्ला ने की पीएम मोदी की तारीफ

    News DeskBy News DeskJanuary 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उमर अब्दुल्ला ने की पीएम मोदी की तारीफ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     बोले-बिना किसी गड़बड़ी के चुनाव कराया, 4 महीने में वादा पूरा किया

    जम्मू-कश्मीर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल पहुंचे। यहां उन्होंने जेड-मोड़ टनल का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। टनल के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र शासित प्रदेश में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आपने 4 महीने में अपना वादा निभाया और कहा था उसे पूरा किया। आपने बिना किसी गड़बड़ी के घाटी में चुनाव संपन्न करवाया।
    जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि आपने (पीएम मोदी) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीनगर में अपने कार्यक्रम के दौरान 3 बहुत अहम बातें कही थीं। आपने कहा कि आप दिल की दूरी और दिल्ली की दूरी को खत्म करने पर काम कर रहे हैं और यह सच में आपके काम से साबित होता है। उस दौरान आपने जम्मू-कश्मीर के लोगों से कहा था कि बहुत जल्द चुनाव होंगे और लोगों को अपने वोट के जरिए अपनी सरकार चुनने का मौका मिलेगा। आपने अपनी बात रखी और 4 महीने के अंदर चुनाव हुए। एक नई सरकार चुनी गई और परिणाम यह है कि मुख्यमंत्री के रूप में मैं यहां आपसे बात कर रहा हूं।
    उन्होंने कहा कि लोगों ने चुनाव में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और कहीं भी किसी धांधली या सत्ता के दुरुपयोग की कोई शिकायत नहीं मिली। सीएम उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी, आपने जम्मू-कश्मीर के लिए राज्य का दर्जा बहाल करने का भी वादा किया था। लोग मुझसे इस बारे में पूछते रहते हैं और मैं उन्हें याद दिलाता रहता हूं कि पीएम मोदी ने चुनाव कराने का अपना वादा पूरा किया। मुझे विश्वास है कि जल्द ही यह वादा भी पूरा होगा और जम्मू-कश्मीर एक बार फिर इस देश का एक राज्य होगा।

    यह टनल पूरे साल सोनमर्ग को श्रीनगर से जाड़े रखेगी
    उमर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से बॉर्डर पर सीज फायर से दूरदराज के इलाकों को काफी फायदा हुआ है। उन्होंने कहा, चाहे माछिल, गुरेज, करनाह या केरन हो, अधिक पर्यटकों के आने से लोगों को विकास और पर्यटन के मामले में फायदा हो रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सोनमर्ग में जेड-मोड़ टनल के खुलने से ऊपरी इलाकों के लोगों को अब मैदानी इलाकों की यात्रा करने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि सडक़ संपर्क साल भर उपलब्ध रहेगा।

    2,700 करोड़ की लागत से बनी 6.5 किमी लंबी सुरंग
    उन्होंने जेड-मोड़ टनल निर्माण परियोजना में शामिल उन 7नागरिकों को याद किया, जिन्हें पिछले साल गगनगीर में आतंकवादियों ने मार डाला था। गांदरबल जिले में गगनगीर और सोनमर्ग को जोडऩे वाली 6.5 किमी लंबी इस दो-लेन वाली सुरंग का निर्माण 2,700 करोड़ से अधिक की लागत से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा किया गया है। सुरंग में 7.5 मीटर चौड़ा इमरजेंसी एग्जिट रूट भी है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जेड-मोड़ टनल गांदरबल जिले में सोनमर्ग रिसॉर्ट को प्रसिद्ध गुलमर्ग स्कीइंग रिसॉर्ट सिटी की तरह विंटर स्पोट्र्स डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने में सक्षम बनाएगी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.