Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»सर्व ब्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन में युवक-युवतियों ने अपना परिचय, वर्तमान समय में एकता बहुत जरूरी- प्रदीप मिश्रा बोले
    मध्यप्रदेश

    सर्व ब्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन में युवक-युवतियों ने अपना परिचय, वर्तमान समय में एकता बहुत जरूरी- प्रदीप मिश्रा बोले

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सर्व ब्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन में युवक-युवतियों ने अपना परिचय, वर्तमान समय में एकता बहुत जरूरी- प्रदीप मिश्रा बोले
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सीहोर: आज के समय में एकजुट रहना समय की मांग है। इसके लिए पहल करना जरूरी है। सीहोर में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा परिचय सम्मेलन के आयोजन की पहल की गई, यह गौरवपूर्ण आयोजन है। यहां सर्व ब्राह्मण समाज के लोग एक मंच पर एकत्र हुए और एकता का परिचय देते हुए संगठित समाज की परिभाषा को भी मजबूत किया है। समाज को संगठित करने के लिए इस तरह के आयोजन बहुत जरूरी हैं। यह शब्द प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहे। वे सीहोर के यशराज गार्डन में सर्व ब्राह्मण एकता मंच सीहोर द्वारा आयोजित सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान यहां मौजूद लोगों ने उनसे आशीर्वाद भी प्राप्त किया। परिचय सम्मेलन में युवक-युवतियों की 450 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। इस दौरान सभी ने मंच पर आकर बेहिचक अपना परिचय दिया। परिचय सम्मेलन में मध्य प्रदेश और हरियाणा के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, शाजापुर और विदिशा सहित अन्य शहरों से भी ब्राह्मण समाज के लोग पहुंचे इससे पूर्व भगवान श्री परशुराम व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। इस दौरान श्री गणेश वंदना भी की गई।

    मंच पर पहुंचते ही दिया परिचय

    सर्व ब्राह्मण एकता मंच द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलन के लिए करीब 450 युवक-युवतियों की प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं। इस दौरान करीब 150 युवतियों व 300 युवक-युवतियों की प्रविष्टियां प्राप्त हुई। सभी ने बारी-बारी से मंच पर आकर अपना परिचय दिया। परिचय के दौरान युवक-युवतियों ने अपना नाम, शिक्षा के साथ ही दिल की इच्छा भी बताई, ताकि उन्हें अपना भावी जीवन साथी ऐसा ही मिले। एक युवक ने शादी के बाद संयुक्त परिवार में रहने की इच्छा जताई, जबकि कई युवकों ने बताया कि वे स्वरोजगार कर रहे हैं। कई युवक ऐसे भी थे, जो सरकारी सेवा, आईटी कंपनी व अन्य स्थानों पर कार्यरत हैं। इसी तरह युवतियों ने भी बेहिचक अपना परिचय दिया।

    सम्मेलन में वितरित की गई पुस्तिकाएं

    सर्व ब्राह्मण एकता मंच द्वारा सम्मेलन के लिए प्राप्त प्रविष्टियों की पुस्तिका भी छपवाई गई थी, जिसे सम्मेलन में वितरित किया गया। इसमें युवक-युवतियों का परिचय, उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि, गोत्र व अन्य जानकारी दी गई है। इसके अलावा पुस्तिका में सीहोर के प्रसिद्ध कथावाचक, महिला शक्ति, युवा शक्ति व अन्य जानकारी भी दी गई है।

    अतिथियों का तिलक लगाकर किया स्वागत

    परिचय सम्मेलन में शामिल होने आए अतिथियों व समाज के लोगों का महिला शक्ति द्वारा गेट पर तिलक लगाकर स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्हें शॉल भी भेंट की गई।

    ये लोग भी हुए शामिल

    सर्व ब्राह्मण समाज सीहोर द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री दीपक जोशी थे। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अखिलेश राय थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सीहोर विधायक सुदेश राय, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, नगर परिषद अध्यक्ष प्रिंस राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता सनी महाजन, सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती भी शामिल हुए। कार्यक्रम के संयोजक पंडित अखिल शर्मा थे। परिचय सम्मेलन में सम्मेलन के अध्यक्ष राजेश मोहन शर्मा, सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष दीपक शर्मा, सर्व ब्राह्मण समाज के कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप व्यास, ब्राह्मण महिला मंडल की जिला अध्यक्ष नीलम शर्मा, उपाध्यक्ष मिथलेश शर्मा, ललित शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश तिवारी, सचिव नवनीत उपाध्याय, संरक्षक मंडल के मनोहर शर्मा, हरिओम दाऊ, रमाकांत समाधिया, प्रवीण तिवारी, महेश दुबे, प्रदीप त्यागी, अमन दुबे, आशुतोष मोनी शर्मा, योगेश श्रोत्रिय सहित बड़ी संख्या में प्रदेश भर से आए समाजजन सहित अन्य शाखाओं के पदाधिकारी भी मौजूद थे। अंत में सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष दीपक शर्मा सहित पूरी कार्यकारिणी ने परिचय सम्मेलन में आए सभी अतिथियों व समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    नारी शक्ति समाज की संस्कृति और संस्कारों की संवाहक : पूर्णमति माताजी

    September 6, 2026

    उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिलेगी वैश्विक पहचान, सीएम धामी बोले- ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर बढ़ाएं कदम

    September 6, 2026

    24 अक्टूबर से सजेगा 10 दिवसीय उत्तराखंड कौथिग, रेंजर्स कॉलेज मैदान में जुटेगा गढ़वाली समाज

    September 6, 2026

    हरितालिका तीज पर गोर्खाली समाज को तोहफा, ‘आजाद हिंद फौज शहीद द्वार’ का शिलान्यास

    September 6, 2026

    राष्ट्रपति ने सारंगढ़- बिलाईगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान….

    September 6, 2026

    कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

    September 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नारी शक्ति समाज की संस्कृति और संस्कारों की संवाहक : पूर्णमति माताजी

    September 6, 2026

    उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिलेगी वैश्विक पहचान, सीएम धामी बोले- ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर बढ़ाएं कदम

    September 6, 2026

    24 अक्टूबर से सजेगा 10 दिवसीय उत्तराखंड कौथिग, रेंजर्स कॉलेज मैदान में जुटेगा गढ़वाली समाज

    September 6, 2026

    हरितालिका तीज पर गोर्खाली समाज को तोहफा, ‘आजाद हिंद फौज शहीद द्वार’ का शिलान्यास

    September 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.