Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सीजीपीएससी : राज्य सेवा परीक्षा के लिए आए 1.58 लाख आवेदन
    छत्तीसगढ़

    सीजीपीएससी : राज्य सेवा परीक्षा के लिए आए 1.58 लाख आवेदन

    News DeskBy News DeskJanuary 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीजीपीएससी : राज्य सेवा परीक्षा के लिए आए 1.58 लाख आवेदन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने 246 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बार राज्य सेवा परीक्षा के लिए एक लाख 58 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस हिसाब से एक पद के लिए 642 आवेदन आए हैं।

    पिछले नौ वर्षों में अभ्यर्थियों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। वर्ष दर वर्ष स्पर्धा बढ़ती जा रही है। वर्ष 2016 में 293 पदों के लिए 86,341 आवेदन आए थे। शासकीय सेवाओं के प्रति युवाओं का रुझान शुरू से ही अच्छा रहा है। राज्य सेवा परीक्षा के प्रति भी रुझान लगातार बढ़ रहा है।

    पिछले नौ वर्षों में सिर्फ 2016 और 2018 में ही भर्ती के लिए एक लाख से कम आवेदन मिले थे, बाकी सभी वर्ष में आवेदनों की संख्या एक लाख से अधिक रही है। पीएससी-2022 में तो 1.80 लाख तक आवेदन आए थे।

    राज्य बनने के बाद राज्य सेवा परीक्षा के लिए जितनी भी भर्तियां निकली, उसमें सबसे अधिक आवेदन इसी साल आए थे। प्रारंभिक परीक्षा नौ फरवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर आयोग की तरफ से तैयारी की जा रही है।

    डीएसपी के 21 पदों पर होगी भर्ती
    राज्य सेवा परीक्षा-2024 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती होनी है। सबसे ज्यादा 90 पद आबकारी उप निरीक्षक के हैं। इस बार डीएसपी के 21 पद हैं। पिछले वर्ष निकली भर्ती में डीएसपी के एक भी पद नहीं थे। इस बार डिप्टी कलेक्टर के लिए सात पद हैं।

    इसके अलावा वित्त सेवा अधिकारी के सात, जिला आबकारी अधिकारी के दो, सहायक संचालक(वित्त) के तीन, सहायक संचालक (पंचायत एवं ग्रामीण विकास) के एक, सहायक संचालक जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी के दो, सहायक संचालक(समाज कल्याण) के सात, मुख्य कार्यपालन अधिकारी के तीन पद हैं।

    इसके अलावा बाल विकास परियोजना अधिकारी के छह, लेखा सेवा अधिकारी के 32, नायब तहसीलदार के 10, राज्य कर निरीक्षक के 37, उप पंजीयक के छह, सहकारी निरीक्षक के पांच और सहायक जेल अधीक्षक के सात पद हैं।

    प्रारंभिक परीक्षा फरवरी और मुख्य परीक्षा जून में
    राज्य सेवा परीक्षा-2024 के तहत प्रारंभिक परीक्षा नौ फरवरी को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए करीब 1.58 लाख आवेदन मिले हैं। इसमें से 3,690 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा (मेंस) के लिए क्वालिफाई करेंगे।

    बता दें कि विज्ञापित पदों में से 15 गुना उम्मीदवारों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए होगा। पदों की संख्या 246 है। मुख्य परीक्षा 26, 27, 28 और 29 जून को आयोजित की जाएगी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026

    Uttarakhand News: स्वेच्छा से स्वच्छता अभियान में शामिल हुए CM धामी, कहा—हर नागरिक की भागीदारी जरूरी…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- पर्यटन को बढ़ावा: चारधाम यात्रा में नहीं होगी यात्रियों की सीमा, CM धामी के फैसले पर पुरोहितों और संगठनों ने जताया आभार….

    April 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.