Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»दिल्ली में येलो अलर्ट जारी, 10 जनवरी को अधिकतम तापमान 20°C, न्यूनतम 6°C रहने का अनुमान
    राज्य

    दिल्ली में येलो अलर्ट जारी, 10 जनवरी को अधिकतम तापमान 20°C, न्यूनतम 6°C रहने का अनुमान

    News DeskBy News DeskJanuary 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली में येलो अलर्ट जारी, 10 जनवरी को अधिकतम तापमान 20°C, न्यूनतम 6°C रहने का अनुमान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली सहित उत्तर भारत के ज्यादातर राज्य इस वक्त भीषण ठंड की चपेट में हैं. दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान तक दिन भर चलने वाली शीतलहर और सुबह-शाम कोहरा लोगों की मुसीबत बढ़ा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक 11 और 12 जनवरी को कई राज्यों में बारिश होने का अनुमान है, जिसकी वजह से तापमान में अभी और गिरावट दर्ज की जा सकती है. दिल्ली में आज सुबह भीषण कोहरा है, जिसके चलते दृश्यता शून्य हो गई है. विभाग ने कोहरे को देखते हुए दिल्ली में आज येलो अलर्ट जारी किया है.

    विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 10 जनवरी को अधिकतम तापमान 20°C और न्यूनतम तापमान 6°C रहने की उम्मीद है. वहीं 11 जनवरी को हल्की बारिश और तेज हवाएं चलेंगी. इसकी वजह से अधिकतम तापमान गिरकर 17°C और न्यूनतम तापमान 9°C तक रह सकता है. वहीं दिल्ली में बीते कई दिनों तक सर्द हवाएं चलने के बाद गुरुवार दोपहर को धूप खिली और अधिकतम तापमान 21.2°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है.दिल्ली में दिन के समय आसमान साफ ​​रहा और सुबह हल्का कोहरा छाया रहा.

    बारिश होने का अनुमान

    यूपी में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में राज्य के मौसम में एक बार फिर बदलाव होने की उम्मीद है. राज्य के कई हिस्सों में 11-12 जनवरी को बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी हो सकती है. इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है. बारिश की वजह तापमान में थोड़ी कमी आएगी. बिहार में सर्द पछुआ हवाओं के कारण शीतलहर के हालात बने हुए हैं. मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक स्थिति में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं जताई है.

    तापमान में दर्ज हुई गिरावट

    कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे पहुंच गया है और घाटी में ठंड का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से आसमान साफ ​​है और तेज धूप निकल रही है, लेकिन घाटी के अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट आई है. उत्तर कश्मीर में गुलमर्ग को छोड़कर पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान में कई डिग्री की गिरावट आई है, जिससे कश्मीर में ठंड बढ़ गई है. विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के शिमला और ऊंचाई व मध्यम ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में अगले दो दिनों के दौरान बर्फबारी का अनुमान जताया है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: देवभूमि उद्यमिता योजना से मानसी कापड़ी ने रचा सफलता का नया अध्याय, CM धामी ने की सराहना…..

    June 17, 2026

    Uttarakhand News: देवभूमि उद्यमिता योजना से मानसी कापड़ी ने रचा सफलता का नया अध्याय, CM धामी ने की सराहना…..

    June 17, 2026

    Uttarakhand News: यमुना पुनर्जीवीकरण की दिशा में बड़ी पहल, किशाऊ बांध परियोजना पर 6 राज्यों में सहमति….

    June 17, 2026

    Uttarakhand News: यमुना पुनर्जीवीकरण की दिशा में बड़ी पहल, किशाऊ बांध परियोजना पर 6 राज्यों में सहमति….

    June 17, 2026

    धान का उचित मूल्य मिलने पर बालोद के किसान ने बंजर भूमि को बनाया उपजाऊ, खेती का बढ़ाया रकबा…..

    June 17, 2026

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने किया पौधारोपण……

    June 17, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: देवभूमि उद्यमिता योजना से मानसी कापड़ी ने रचा सफलता का नया अध्याय, CM धामी ने की सराहना…..

    June 17, 2026

    Uttarakhand News: देवभूमि उद्यमिता योजना से मानसी कापड़ी ने रचा सफलता का नया अध्याय, CM धामी ने की सराहना…..

    June 17, 2026

    Uttarakhand News: यमुना पुनर्जीवीकरण की दिशा में बड़ी पहल, किशाऊ बांध परियोजना पर 6 राज्यों में सहमति….

    June 17, 2026

    Uttarakhand News: यमुना पुनर्जीवीकरण की दिशा में बड़ी पहल, किशाऊ बांध परियोजना पर 6 राज्यों में सहमति….

    June 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.