Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»SA vs PAK: साउथ अफ्रीका में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले पाकिस्तानी कप्तान बने शान मसूद
    खेल

    SA vs PAK: साउथ अफ्रीका में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले पाकिस्तानी कप्तान बने शान मसूद

    News DeskBy News DeskJanuary 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    SA vs PAK: साउथ अफ्रीका में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले पाकिस्तानी कप्तान बने शान मसूद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Shan Masood: कप्तान शान मसूद के ऐतिहासिक शतक के बूते पाकिस्तान ने फॉल-ऑन खेलते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में जबरदस्त पलटवार किया है। लंच तक पाकिस्तान ने 3 विकेट खोकर 312 रन बना लिए थे। 137 रन पर नाबाद खेल रहे शान मसूद अब साउथ अफ्रीकी धरती में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले पाकिस्तानी कप्तान बन गए हैं। मसूद ने न्यूलैंड्स में अपने करियर का छठा टेस्ट शतक जमाया।

    नया रिकॉर्ड बना गए शान मसूद
    शान मसूद से पहले सलीम मलिक 1995 में दक्षिण अफ्रीका में शतक बनाने से चूक गए थे, जब वह 99 रन पर आउट हो गए थे। इसके बाद 2007 में इंजमाम-उल-हक के पास दक्षिण अफ्रीका में शतक बनाने वाले पहले पाकिस्तानी कप्तान बनने का मौका था, लेकिन दूसरे छोर से साथ न मिलने के चलते वह 92 रन पर ही नाबाद लौट गए।

    दक्षिण अफ़्रीका में पाकिस्तानी कप्तानों द्वारा उच्चतम स्कोर:
    शान मसूद: 2025 में 102*
    सलीम मलिक: 1995 में 99
    इंजमाम-उल-हक: 2007 में 92*
    मिस्बाह-उल-हक: 2013 में 64
    सरफराज अहमद: 2019 में 56

    फाइनल में पहुंच चुका है साउथ अफ्रीका
    शान मसूद को बाबर आजम को भी बखूबी साथ मिला। बाबर 81 रन बनाकर आउट हुए दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 205 रन की साझेदारी हुई। तेज गेंदबाज मार्को यानसन ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने से कुछ पहले बाबर को आउट किया। पहली पारी में टीम दक्षिण अफ्रीका के 615 रन के जवाब में पाकिस्तान जब सिर्फ 194 रन पर आउट हो गई थी तो पाकिस्तान को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ा। यहां बताना जरूरी हो जाता है कि सीरीज का पहला मैच जीतकर दक्षिण अफ्रीका जून में लॉर्ड्स में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना चुका है जहां उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.