Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»क्या विराट कोहली संन्यास लेने वाले हैं? बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में असफलता के बाद आई बड़ी रिपोर्ट
    खेल

    क्या विराट कोहली संन्यास लेने वाले हैं? बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में असफलता के बाद आई बड़ी रिपोर्ट

    News DeskBy News DeskJanuary 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    क्या विराट कोहली संन्यास लेने वाले हैं? बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में असफलता के बाद आई बड़ी रिपोर्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Virat Kohli: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली की असफलता देखने के बाद अगर आप ये सोच रहे हैं कि वो संन्यास ले लेंगे, तो आप गलत हैं. क्योंकि ऐसा करने का उनका कोई इरादा नहीं है. ऐसा हम नहीं बल्कि वो रिपोर्ट कह रही है, जिसमें ये दावा किया गया है कि उनका रिटायर होने का फिलहाल मूड नहीं है. ऐसे में सवाल है कि अब नहीं तो कब? विराट कोहली रिटायर कब होंगे? इस सवाल का जवाब इसलिए भी जरूरी बन गया है क्योंकि बात सिर्फ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनकी नाकामी की नहीं है. बल्कि, बीते पूरे साल में इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली ने ज्यादातर मौकों पर निराश ही किया है.

    9 पारियों में 190 रन
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली की एकमात्र उपलब्धि पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में उनके बल्ले से निकला शतक रहा. उस शतक के साथ उन्होंने 9 पारियों में 23.75 की खराब औसत के साथ 190 रन बनाए. यानी बाकी की 8 पारियों में वो कुछ खास नहीं कर सके, जिसका नतीजा रहा कि उनके लिए 200 रन की दहलीज लांघना भी मुश्किल हो गया. विराट कोहली जिन 8 पारियों में आउट हुए, उनमें से ज्यादातर बार उन्होंने ऑफ स्टंप की बाहर जाती गेंदों पर अुना विकेट फेंका.

    रिटायर होने के मूड में नहीं है विराट कोहली
    अब सवाल है कि ऐसे शर्मनाक प्रदर्शन के बाद विराट आगे क्या फैसला करने वाले हैं? फिलहाल इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं है. जैसे रोहित ने सिडनी टेस्ट से ड्रॉप होने के बाद भी अपने आगे खेलने की मंशा जाहिर की है, विराट ने वैसा कोई बयान नहीं दिया है. हालांकि, PTI की रिपोर्ट के मुताबिक विराट का भी फिलहाल रिटायरमेंट का इरादा नहीं है.

    इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलेंगे?
    भारत को अब अगली टेस्ट सीरीज 6 महीने बाद इंग्लैंड दौरे पर खेलनी है. एक पूर्व सेलेक्टर ने कहा कि रोहित हों या विराट अगर इन्हें अगली टेस्ट सीरीज खेलनी है तो फिर उन्हें थोड़े रेड बॉल क्रिकेट खेलने होंगे. सिर्फ IPL के परफॉर्मेन्स पर उन्हें नहीं चुना जा सकता. कोहली ने 2012 से जबकि रोहित ने 2015 से अपने-अपने स्टेट के लिए रेड बॉल क्रिकेट नहीं खेला है. रणजी ट्रॉफी के अगले सीजन की शुरुआत फरवरी 2025 से हो रही है, जिसकी तारीखें इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज से क्लैश हो रही हैं. हालांकि. ऐसा कहा जा रहा है कि रोहित, बुमराह और विराट उस सीरीज में नहीं खेलेंगे. अगर ऐसा होता है तो फिर क्या विराट या रोहित रणजी खेलेंगे, ये एक बड़ा सवाल होगा. अगर दोनों रणजी भी छोड़ते हैं तो फिर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया ए के मुकाबले होंगे. हालांकि, उसकी तारीखें भी IPL 2025 से क्लैश कर सकती हैं.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

    August 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.