Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में केंद्रीय साहू ने दिया बड़ा बयान
    छत्तीसगढ़

    पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में केंद्रीय साहू ने दिया बड़ा बयान

    News DeskBy News DeskJanuary 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरेला पेण्ड्रा मरवाही

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने बड़ा बयान जारी किया है. उन्होंने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अपराधियों के साथ सांठ-गांठ करना, उनको बचाना, कांग्रेस की संस्कृति रही है. यह उनकी प्रवित्ति है. सरकार उस पर जांच कर रही है. कांग्रेस ने समय रहते ही नक्सलियों को कुचल दिया होता, तो नक्सली नहीं पनप सकते थे

    बता दें, कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने साल 2023 के अंतिम दिनों में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के खिलाफ सड़क निर्माण में करोड़ों के भ्रष्टाचार की रिपोर्ट की थी. इसके बाद 1 जनवरी को पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने अपने भाई को बताया कि ठेकेदार का भाई रितेश उन्हें लेने आ रहा है. इसके बाद से उनका मोबाइल फोन बंद आने लगा और उनका 3 जनवरी के दोपहर तक कोई पता नहीं चल सका था.

    इधर परिजन और पत्रकार समूह उन्हें लेकर परेशान था. वहीं पत्रकार मुकेश के आखिरी लोकेशन को ट्रैक कर जब पुलिस पहुंची तो वहां एक सेप्टिक टैंक बना हुआ था. पुलिस ने उसे तोड़वाया तो उसमें पत्रकार मुकेश की लाश मिली. इस मामले में पुलिस ने आज 4 जनवरी की सुबह मुख्य आरोपी रितेश चंद्राकर को दिल्ली से गिरफ्तार किया. पुलिस ने इस मामले में बीती रात 3 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया था. रितेश समेत सभी 4 गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

    उन्होंने आगे कहा कि इस हत्याकांड के पीछे कोई भी हो, उसे बख्सा नहीं जाएगा. सरकार उस पर जांच कर रही है. कांग्रेस ने समय रहते ही नक्सलियों को कुचल दिया होता, तो नक्सली नहीं पनप सकते थे. उन्होंने आगे कहा कि इस हत्याकांड के पीछे कोई भी हो, उसे बख्सा नहीं जाएगा.

    बता दें, बस्तर संभाग नक्सल घटनाओं के लिए सबसे अधिक जाना जाता है. लेकिन झीरम हत्याकांड के बाद बस्तर से यह देश दूसरी बड़ी घटना है, जो नक्सलवाद से संबंधित ना होकर भी पूरे देश को हिला कर रख दिया है. निर्भय और निडर पत्रकारों को आय दिन धमकियां मिल रही हैं. इसकी शिकायत के बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती. वहीं अब एक स्वतंत्र पत्रकार की हत्या ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को हिलाकर रख दिया है.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    News Desk

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में पूर्व सदस्यों का किया पुण्य स्मरण

    November 18, 2025

    प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना में संशोधन की स्वीकृति

    November 18, 2025

    मध्यप्रदेश में महिलाएं अब रात की शिफ्ट में मॉल, बाजार और कारखानों में काम कर सकेंगी, दोगुनी सैलरी का आदेश जारी

    November 18, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.