Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»पत्रकार की हत्या का मामला : उपमुख्यमंत्री शर्मा बोले- IPS गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय SIT का गठन
    छत्तीसगढ़

    पत्रकार की हत्या का मामला : उपमुख्यमंत्री शर्मा बोले- IPS गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय SIT का गठन

    News DeskBy News DeskJanuary 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पत्रकार की हत्या का मामला : उपमुख्यमंत्री शर्मा बोले- IPS गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय SIT का गठन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्या मामले में कहा कि "मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में पुलिस ने कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर के रिश्तेदार रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके हिरासत में लिया है। इस मामले की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक IPS मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय SIT का गठन किया गया है। फरार कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर को पकड़ने के लिए 4 अलग-अलग टीमें अलग-अलग दिशाओं में काम कर रही हैं। हम मामले की स्पीड ट्रायल के लिए पूरी कोशिश करेंगे। हत्या का सरगना कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर कांग्रेस का प्रदेश का पदाधिकारी है"

    उपमुख्यमंत्री ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आरोपी सुरेश चंद्राकर के बैंक खातों को सीज किया गया है और तीन बैंक खातों को होल्ड किया गया है। उनके अवैध कंस्ट्रक्शन को पर भी बुलडोजर से कार्रवाई हो रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा, चाहे वो जहां भी छिपा हो। पूरे केस में तीन से चार सप्ताह में कार्यवाही कर कोर्ट में चालान पेश कर दिया जायेगा। जांच प्रक्रिया पूरी करेंगे और आरोपी को सजा मिले ये सुनिश्चित किया जायेगा।

    शर्मा ने कहा कि आरोपी सुरेश चंद्राकर कांग्रेस का नेता हैं। इसे झुठलाया नहीं जा सकता। कांग्रेस के नेता पूरे मामले में संलिप्ते हैं। कांग्रेस कुछ भी कर लें। वो ये बताना चाह रहे हैं कि बीजेपी सरकार में क्राइम ज्यादा बढ़ गया है। बलौदाबाजार मामले में भी यही किया गया। कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगिड़ भी इस तरह की बातें करते दिखाई दी। सूरजपुर घटना में भी कांग्रेस नेता की मामले में संलिप्तिता रही। नवंबर में दामाखेड़ा में घटनाभी कांग्रेस नेता का नाम आया। रायपुर सेंट्रल जेल फायरिंग में भी कांग्रेस नेता का नाम आया। गायों के ऊपर फायरिंग का मामला भी इससे जुड़ा रहा। राजधानी में हवाई हवाई फायरिंग में नमाज खान जो कांग्रेस से जुड़े रहे उनका भी नाम सामने आया।

    उन्होंने कांग्रेस नेताओं के अपराध की लिस्ट गिनाते हुए कहा कि एनएसयूआई के संयुक्त महासचिव ने युवती से दुष्कर्म किया था। हर अपराध में कांग्रेस नेता का नाम आ रहा है। इससे कांग्रेस की स्थिति साफ दिख रही है। मुकेश ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला उठाया था। 24 दिसंबर को मुद्दा उठाया और उसे पर जांच कमेटी का गठन हुआ था। पीडब्ल्यूडी मंत्री इसमें जांच कर रहे हैं, जो भी केस हो विष्णुदेव सरकार आरोपियों को सजा जरूर देगी। भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जायेगा। कड़ी कार्रवाई होगी।

    सड़क निर्माण में 120 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार उजागर करने वाले छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या कर दी गई है। मामले में बस्तर संभाग के आईजी पी सुंदरराज ने बड़ा खुलासा किया है। आईजी ने बताया कि दो लोगों ने मिलकर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की थी। ठेकेदार के मुंशी रामटेके, उसके भाई रितेश चंद्राकर और दिनेश चंद्राकर ने वारदात को अंजाम दिया था। मुकेश पर स्टील रॉड से हमला किया गया था। वारदात के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की गई थी। मामले में सुरेश चंद्राकर को मुख्य आरोपी बनाया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए 11 सदस्यीय एसआईटी टीम गठित कर दी गई है।

    दरअसल, एक जनवरी की शाम सात बजे से मुकेश लापता थे। उनका शव सेप्टिक टैंक में मिला है। ठेकेदार और उनके रिश्तेदार सुरेश चंद्राकर के बाडे़ में बने सेप्टिक टैंक से उनकी लाश निकाली गई।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026

    जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना, छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक…..

    April 11, 2026

    खारंग नदी क्षेत्र में हादसे पर प्रशासन सख्त, अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई, ट्रैक्टर पलटने की घटना की जांच पूरी, अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी निगरानी….

    April 11, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.