Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»दिल्ली में ठंड और कोहरे के बाद प्रदूषण ने भी बढ़ाई परेशानी, AQI 480 तक पहुंचा
    राज्य

    दिल्ली में ठंड और कोहरे के बाद प्रदूषण ने भी बढ़ाई परेशानी, AQI 480 तक पहुंचा

    News DeskBy News DeskJanuary 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली में ठंड और कोहरे के बाद प्रदूषण ने भी बढ़ाई परेशानी, AQI 480 तक पहुंचा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है. एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) दिन-प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहा है. शनिवार को दिल्ली का अधिकतम AQI आनंद विहार का 480 दर्ज किया गया है. वहीं, सबसे कम AQI डीटीयू का 239 दर्ज किया है. बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए एक बार फिर से दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान 3 (GRAP-3) के नियमों को लागू कर दिया है. मौसम विभाग ने दिल्ली के अधिकतर इलाकों में प्रदूषण का रेड अलर्ट जारी किया है.

    कोहरे और धुंध के बीच प्रदूषण का खतरनाक

    दिल्ली में भीषण ठंड की शुरुआत हो गई है. शनिवार की सुबह कोहरे और धुंध में लिपटी हुई दिखाई दी. दिल्ली की हवा खतरनाक स्थिति में पहुंच गई है. दिल्ली में जहां कल सुबह 6 बजे सबसे अधिक AQI 402 रिकॉर्ड किया था. वहीं, आज यह AQI बढ़कर 480 पहुंच गया है. दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की स्थिति और कम होते तापमान ने दिल्ली के लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है.

    16 इलाकों में AQI 400 पार पहुंचा

    शनिवार को दिल्ली के 16 इलाकों में AQI 400 के पार हो गया है, जिसमें आनंद विहार- 480, अशोक विहार- 414, मथुरा रोड- 414, डा करनी सिंह शूटिंग रेंज- 430, आईटीओ- 402, जहांगीरपुरी- 419, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम- 424, मंदिर मार्ग- 419, नेहरू नगर-448, ओखला फेस-2- 453, पटपड़गंज- 442, पंजाबी बाग- 423,आरके पुरम- 418, सिरी फोर्ट- 432, विवेक विहार- 459 और वजीरपुर- 436 दर्ज किया गया हैं. इसी के साथ दिल्ली में सबसे कम AQI 239 डीडीयू का दर्ज किया गया है.

    दिल्ली-NCR GRAP-3 लागू

    दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने GRAP-3 को लागू कर दिया गया है. GRAP-3 के लागू होने से दिल्ली में कई चीजों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. दिल्ली-NCR में नए निर्माण और तोड़फोड़ रोक लगा दी गई है. गैर-इलेक्ट्रिक, सीएनजी और बीएस-VI डीजल अंतरराज्यीय बसों पर प्रतिबंध रहेगा. दिल्ली के सरकारी प्राथमिक स्कूलों कक्षा-5 तक के बच्चों की क्लास हाइब्रिड मोड चलेगी. राजधानी दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर पानी का छिड़काव और तेजी के साथ किया जाएगा.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पेड़ों की सुरक्षा और संवर्धन पर समुचित ध्यान देने की आवश्यकता – राज्यपाल रमेन डेका……

    June 10, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की विशेष प्रार्थना…..

    June 10, 2026

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल रमेन डेका…

    June 10, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई….

    June 10, 2026

    NEET अभ्यर्थियों के हित में बड़ा फैसला, सरकार देगी परीक्षा के लिए निशुल्क यात्रा सुविधा

    June 10, 2026

    Uttarakhand News: विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में भारत का परचम, 102 स्वर्ण समेत 114 पदक जीतकर रचा इतिहास; CM धामी ने दी बधाई…..

    June 9, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पेड़ों की सुरक्षा और संवर्धन पर समुचित ध्यान देने की आवश्यकता – राज्यपाल रमेन डेका……

    June 10, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की विशेष प्रार्थना…..

    June 10, 2026

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल रमेन डेका…

    June 10, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई….

    June 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.