Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»पुलिस वाहन और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर: ट्रैक्टर चालक की मौत, 4 पुलिसकर्मी घायल
    राज्य

    पुलिस वाहन और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर: ट्रैक्टर चालक की मौत, 4 पुलिसकर्मी घायल

    News DeskBy News DeskDecember 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जमुई: बिहार के जमुई जिले में सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. मुख्य मार्ग पर मोना चिमनी के पास गश्ती के लिए निकले पुलिस वाहन और पाइप लदे ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में पुलिस वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए.

    गड्ढे में पलटा पुलिस वाहन

    मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना तब हुई जब जमुई की ओर से आ रहा पुलिस गश्ती वाहन सिकंदरा की ओर से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला. हादसे में घायल पुलिसकर्मियों की पहचान महिला सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी कुमारी, सिपाही धर्मेंद्र शर्मा, अमित कुमार सिंह और जनार्दन के रूप में हुई है. घायलों को पहले सिकंदरा के CHC ले जाया गया. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. महिला सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी कुमारी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है.

    पास लेने के दौरान हुआ हादसा

    स्थानीय लोगों के अनुसार यह दुर्घटना उस समय हुई जब पुलिस का गश्ती वाहन 3 ट्रकों का पीछा कर रहा था. ट्रकों से पास लेने की कोशिश में सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई. घटना के दौरान पुलिस वाहन असंतुलित होकर गड्ढे में पलट गया. इस हादसे के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है. घटनास्थल पर सिकंदरा के SDOP और अन्य वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे. उन्होंने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस वाहन चालक की मौत और घायलों की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं.

    जनता की प्रतिक्रिया

    घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस की तेज गश्त और ट्रकों का पीछा करने के दौरान लापरवाही से यह हादसा हुआ. लोगों ने प्रशासन से सड़कों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम और तेज गति से चलने वाले वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    News Desk

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में पूर्व सदस्यों का किया पुण्य स्मरण

    November 18, 2025

    प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना में संशोधन की स्वीकृति

    November 18, 2025

    मध्यप्रदेश में महिलाएं अब रात की शिफ्ट में मॉल, बाजार और कारखानों में काम कर सकेंगी, दोगुनी सैलरी का आदेश जारी

    November 18, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.