Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»2200 एकड़ में 1500 करोड़ की राशि से विकसित होगा प्रदेश का पहला टेक्सटाइल पार्क
    मध्यप्रदेश

    2200 एकड़ में 1500 करोड़ की राशि से विकसित होगा प्रदेश का पहला टेक्सटाइल पार्क

    News DeskBy News DeskDecember 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    2200 एकड़ में 1500 करोड़ की राशि से विकसित होगा प्रदेश का पहला टेक्सटाइल पार्क
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। 2200 एकड़ जमीन पर प्रदेश का पहला टेक्सटाइल पार्क धार जिले के ग्राम भैंसोला में विकसित किया जा रहा है। पीएम मित्र पार्क के नाम से केन्द्र सरकार ने इसका प्रोजेक्ट मंजूर किया और 1500 करोड़ रुपए की राशि इसको विकसित करने पर खर्च की जाएगी, जिसमें 320 बड़े आकार के और मध्यम आकार के भूखंड विकसित होंगे और अभी 30 देश की जानी-मानी टेक्सटाइल कम्पनियों ने 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव भी सौंप दिए हैं। अभी इंदौर आए केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरीराज सिंह के समक्ष भी पोलोग्राउंड स्थित बुनकर सेवा केन्द्र में इस प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन रीजनल डायरेक्टर  राजेश राठौर और उनकी टीम ने दिया, जिसे देखने के बाद केन्द्रीय मंत्री ने इसकी सराहना की और कहा कि यह टेक्सटाइल पार्क 1 लाख से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगा।
    केंद्रीय मंत्री सिंह ने प्रेजेंटेशन देखने के बाद संतोष जताते हुए कहा कि सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है, दुनिया में भारत को एक नंबर बनाना, आत्मनिर्भर भारत बनाना। धार जिले में बनने वाले पीएम मित्रा में पार्क 10 हजार करोड़ से ऊपर का इन्वेस्टमेंट होगा और कम से कम एक लाख रोजगार के अवसर मिलेंगे। हम अपनी क्षमता को और ज्यादा बढ़े रहे हैं। पिछले दो महीने यानी अक्टूबर-नवंबर में गारमेंट में एक्सपोर्ट बढ़ा है, जो पिछले साल से 35 परसेंट ज्यादा है। वहीं टेक्सटाइल इंडस्ट्री में 11 परसेंट एक्सपोर्ट बढ़ा है।  देश के सात राज्यों में बने वाले पीएम मित्रा पार्क में से एक इंदौर औद्योगिक रीजन के धार जिले के भैंसोला में 873 हेक्टेयर में अत्याधुनिक सुविधाओं और प्रदेश की औद्योगिक रणनीति के अनुसार तैयार किया जा रहा है। सीएम डॉ. मोहन यादव की प्राथमिकता का प्रोजेक्ट है और वे खुद इस पर नजर रखे हुए हैं। 25 और 26 फरवरी को भोपाल में होने वाली इंवेस्टर्स समिट के लिए इसे मेजर लैंड बैंक के रूप में पेश किए जाने की योजना है। पार्क के विकास पर 1506 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जिसमें 1195 करोड़ से इंफ्रास्ट्रक्चर विकास होगा और 311 करोड़ से अन्य सहयोगी गतिविधयों का विकास किया जाएगा। पार्क का प्रस्तावित लेआउट अत्याधुनिक है, जो बेहतर परिवहन, व्यापार और औद्योगिक अवसरों को बढ़ावा देगा। इसमें व्यावसायिक और आवासीय उपयोग के लिए 70-80 फीसदी ग्राउंड कवरेज होगा, दो से अधिक एफएआर मिलेगा, जो इसे उच्च क्षमता वाला बनाता है। यह डिजाइन न केवल आधुनिक निर्माण को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि उच्च घनत्व वाले औद्योगिक केंद्र के रूप में भी कार्य करेगा। प्रोजेक्ट में अब तक 30 टैक्सटाइल कंपनियों से 10000  करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं, जिनमें 42000  से अधिक रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद 1 लाख से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है। प्रोजेक्ट में कच्चे माल की प्रोसेसिंग से कपड़ा बनने तक की इंडस्ट्रियां होंगी। यह न केवल प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी, बल्कि पर्यावरणीय स्थिरता और आर्थिक प्रगति को संतुलित करते हुए, प्रदेश के कपड़ा उद्योग को नई दिशा देगी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    मसूरी से कैंची धाम तक पर्यटकों का सैलाब, जाम ने बढ़ाई परेशानी; सड़क पर थमे वाहन

    October 5, 2026

    October 5, 2026

    हरिद्वार को तीन रेल सेवाओं की सौगात, एक ट्रेन का विस्तार और दो नई ट्रेनों को मंजूरी

    October 4, 2026

    भाजपा ने दिनेश आर्य को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी

    October 4, 2026

    युवाओं की स्किलिंग पर 200 करोड़, पहाड़ के कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी

    October 4, 2026

    सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़, ‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट….

    October 4, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मसूरी से कैंची धाम तक पर्यटकों का सैलाब, जाम ने बढ़ाई परेशानी; सड़क पर थमे वाहन

    October 5, 2026

    October 5, 2026

    हरिद्वार को तीन रेल सेवाओं की सौगात, एक ट्रेन का विस्तार और दो नई ट्रेनों को मंजूरी

    October 4, 2026

    भाजपा ने दिनेश आर्य को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी

    October 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.