Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»‘धांधली का पता चलने पर युवाओं पर लाठीचार्ज करती है भाजपा’, पटना की घटना पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
    राजनीती

    ‘धांधली का पता चलने पर युवाओं पर लाठीचार्ज करती है भाजपा’, पटना की घटना पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

    News DeskBy News DeskDecember 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘धांधली का पता चलने पर युवाओं पर लाठीचार्ज करती है भाजपा’, पटना की घटना पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को बिहार की राजधानी पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। पार्टी ने कहा कि यह बल प्रयोग कर छात्रों का मनोबल तोड़ने की कोशिश है। कांग्रेस ने भाजपा पर देशभर में पेपर लीक माफिया का जाल फैलाने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि माफिया युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। पार्टी का आरोप है कि पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज पेपर लीक और धांधली को छिपाने के लिए किया गया है। 

    युवाओं को चुप कराने की कोशिश

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने X पर लिखा कि जब धांधली का खुलासा होता है तो भाजपा बेशर्मी से इनकार करती है या फिर युवाओं पर लाठीचार्ज कर उन्हें चुप कराने की कोशिश करती है। 

    खड़गे ने कहा- अमानवीय अत्याचार

    मल्लिकार्जुन खड़गे ने लाठीचार्ज का एक वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने दावा किया कि एनडीए सरकार ने पेपर लीक और धांधली को छिपाने के लिए बिहार में बीपीएससी अभ्यर्थियों पर क्रूर लाठीचार्ज और अमानवीय अत्याचार किया है। उनकी यह प्रतिक्रिया पटना में बीपीएससी परीक्षा रद्द होने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के एक दिन बाद आई है। 

    दावा- सात साल में 70 पेपर लीक 

    खड़गे ने आगे कहा कि युवाओं के खिलाफ तानाशाही का इस्तेमाल कर उनका मनोबल तोड़ने की कोशिश बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने भाजपा पर पूरे देश में पेपर लीक माफिया का जाल फैलाने का आरोप लगाया। खड़गे ने दावा किया कि पिछले सात सालों में 70 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं। बीपीएससी परीक्षा देने वाले 3.28 लाख युवाओं का भविष्य अधर में लटक रहा है। 

    दोहरे अत्याचार का प्रतीक बनी सरकार: प्रियंका

    कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार युवाओं पर दोहरे अत्याचार का प्रतीक बन गई है। एक्स पर उन्होंने लिखा कि तीन दिनों में दूसरी बार बिहार में छात्रों पर अत्याचार हुआ। परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, धांधली, पेपर लीक रोकना सरकार का काम है। लेकिन भ्रष्टाचार रोकने की बजाय छात्रों को आवाज उठाने से रोका जा रहा है। इस भीषण ठंड में युवाओं पर वाटर कैनन और लाठीचार्ज अमानवीय है। भाजपा की डबल इंजन सरकार युवाओं पर दोहरे अत्याचार का प्रतीक बन गई है।

    BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग

    बिहार में छात्र BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं। रविवार को पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पानी की बौछार की और लाठीचार्ज किया। पुलिस का कहना है कि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के साथ आंदोलनकारी छात्रों ने पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री आवास तक मार्च निकालने की कोशिश की। इस वजह से कार्रवाई करनी पड़ी। छात्र 13 दिसंबर को आयोजित BPSC परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.