Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»‘प्रशांत किशोर बीजेपी की बी टीम हैं’, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बयान पर भड़के केंद्रीय मंत्री मांझी, कहा- हम उनकी बात नहीं सुन रहे…
    राजनीती

    ‘प्रशांत किशोर बीजेपी की बी टीम हैं’, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बयान पर भड़के केंद्रीय मंत्री मांझी, कहा- हम उनकी बात नहीं सुन रहे…

    News DeskBy News DeskDecember 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘प्रशांत किशोर बीजेपी की बी टीम हैं’, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बयान पर भड़के केंद्रीय मंत्री मांझी, कहा- हम उनकी बात नहीं सुन रहे…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पटना: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को एक बार फिर पुलिस ने BPSC छात्रों पर लाठीचार्ज किया. पूरे प्रदर्शन का नेतृत्व जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने किया. पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया था. तेजस्वी ने कहा था कि बीजेपी की बी टीम BPSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को कुचलना चाहती है और अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना चाहती है. तेजस्वी यादव के इस बयान पर अब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि आप लोग जानबूझ कर तेजस्वी यादव को लोकप्रिय बनाना चाहते हैं. क्या हमें तेजस्वी यादव की बातों से कोई मतलब है..? इसका क्या मतलब है कि किसे बी टीम बनाया जाएगा और किसे सी टीम. BPSC PT परीक्षा के लिए 912 केंद्र बनाए गए थे. 911 केंद्रों पर कोई अनियमितता नहीं हुई। 

    'दूसरी परीक्षा आयोजित करने की चल रही है तैयारी'

    उन्होंने आगे कहा कि यह साबित नहीं हुआ है कि पटना केंद्र पर क्या अनियमितता हुई है. लेकिन अगर हम मान लें कि कुछ अनियमितता हुई है, तो परीक्षा रद्द कर दी गई है और अब दूसरी परीक्षा आयोजित करने की तैयारी चल रही है. एक परीक्षा केंद्र के कारण 911 केंद्रों के करीब 3 लाख अभ्यर्थियों का भविष्य बर्बाद हो जाए। इसका क्या औचित्य है? अगर कोई आगे आकर इस बारे में बात करता है तो हमें लगता है कि वह राजनीति कर रहा है।

    'करीब 6 हजार छात्र कर रहे हैं विरोध'

    केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि करीब 5 से 6 हजार अभ्यर्थी ऐसा कर रहे हैं। अब अगर 3 लाख बच्चे सड़कों पर उतरेंगे तो राज्य का क्या हाल होगा? छात्र किसी के दबाव में विरोध कर रहे हैं। अगर अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं दिया जाता तो ठीक रहता। परीक्षा की तिथि भी घोषित हो गई है। सभी छात्रों को परीक्षा में शामिल होना चाहिए।

    क्या कहा तेजस्वी ने

    राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रशांत किशोर का नाम लिए बिना कहा कि भाजपा की बी टीम बीपीएससी छात्रों के आंदोलन को कुचलना चाहती है और अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना चाहती है। राजद नेता ने छात्रों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं। उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करना चाहिए। हम आपके साथ हैं। गर्दनीबाग में शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन चल रहा था, जिससे बीपीएससी कांप रहा था और सरकार हिल गई थी, लेकिन भाजपा की बी टीम उस आंदोलन को गांधी मैदान ले गई।

    'लाठीचार्ज से पहले भाग गए'

    तेजस्वी यादव ने प्रशांत किशोर पर आरोप लगाते हुए कहा कि बी टीम के नेता ने प्रदर्शनकारी छात्रों से कहा था कि चाहे कुछ भी हो जाए, मैं सबसे आगे रहूंगा। लेकिन लाठीचार्ज के समय वे सबसे पहले भाग गए। उन्होंने आगे कहा कि अगर मैं चाहता तो एक कॉल पर पांच लाख लोगों को गांधी मैदान बुला सकता था। लेकिन इससे कुछ हल नहीं होता।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मसूरी से कैंची धाम तक पर्यटकों का सैलाब, जाम ने बढ़ाई परेशानी; सड़क पर थमे वाहन

    October 5, 2026

    October 5, 2026

    हरिद्वार को तीन रेल सेवाओं की सौगात, एक ट्रेन का विस्तार और दो नई ट्रेनों को मंजूरी

    October 4, 2026

    भाजपा ने दिनेश आर्य को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी

    October 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.