Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»माननीयों को चाहिए पसंद का जिलाध्यक्ष
    मध्यप्रदेश

    माननीयों को चाहिए पसंद का जिलाध्यक्ष

    News DeskBy News DeskDecember 29, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    माननीयों को चाहिए पसंद का जिलाध्यक्ष
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। मप्र में इनदिनों भाजपा संगठन चुनाव में व्यस्त हैं। पार्टी ने संगठन चुनाव के लिए गाइड लाइन बनाई है। लेकिन मंडल अध्यक्षों के चुनाव के बाद अब जिलाध्यक्षों के चुनाव में भी नेता समन्वय नहीं बना पा रहे हैं। आलम यह है कि अपने गृह जिले में अपनी पसंद का जिलाध्यक्ष बनवाने के लिए सांसद, मंत्री, विधायकों के साथ ही अन्य नेताओं में घमासान देखा जा रहा है।भाजपा के संगठनात्मक रूप से मप्र में 60 जिले हैं। इस तरह प्रदेश में 60 जिलाध्यक्ष बनाना है। पार्टी ने जिलाध्यक्षों के चुनाव के लिए गाइड लाइन बनाई गई है। पार्टी की कोशिश है कि जिलाध्यक्ष की नियुक्तियों में सारे समीकरणों को साधने का प्रयास किया जाएगा। लेकिन जिलों में अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए जिलों के बड़े नेताओं ने अपने खेमों से नाम छांटना शुरु कर दिए हैं। इससे जिले के वरिष्ठ नेताओं में घमासान शुरू हो गया है।

    कई मंत्रियों के गृह जिलों में घमासान
    प्रदेश में संगठन चुनाव के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष के निर्वाचन में समन्वय बनाना बेहद मुश्किल हो रहा है। अब तक जहां-जहां रायशुमारी हुई, वहां बड़े नेताओं, केंद्रीय और राज्य के मंत्रियों की पसंद व दबाव में आम सहमति नहीं बन पा रही है। भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर और सांसद आलोक शर्मा अपने-अपने समर्थकों को जिलाध्यक्ष बनवाना चाहते हैं। इधर, सागर में इस मुद्दे पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एक तरफ हैं तो पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह दूसरी तरफ हैं। नरसिंहपुर में भी मंत्री प्रहलाद पटेल और उदय प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष के चयन पर आमने-सामने हैं। ग्वालियर ग्रामीण और नगर के अलावा गुना- शिवपुरी और अशोकनगर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी पसंद का जिलाध्यक्ष चाहते हैं। इस बीच, पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने साफ तौर पर ऐसे जिलाध्यक्षों को नहीं दोहराने के निर्देश दिए हैं, जिनका कार्यकाल चार-पांच साल हो गया है। ऐसे कुछ जिलाध्यक्षों को दोबारा पद देने के लिए उनके राजनीतिक आका पार्टी पर दबाव बना रहे हैं। जिलाध्यक्ष के चुनाव में कई जिले ऐसे हैं, जहां नेताओं का टकराव दिक्कत खड़ी कर रहा है। टीकमगढ़ में एक तरफ केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार हैं तो दूसरी ओर बाकी सभी नेता। डॉ. वीरेंद्र कुमार अपने संसदीय क्षेत्र के सभी जिलों में अपनी पसंद का अध्यक्ष बनवाना चाहते हैं तो पूर्व विधायक राकेश गिरी भी जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ में हैं। मौजूदा अध्यक्ष अमित लूना भी वापसी के लिए लगे हुए हैं। बालाघाट में पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन बेटी मौसम को अध्यक्ष बनवाना चाहते हैं तो पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे खुद अध्यक्ष बनना चाहते हैं।

    कांग्रेस से आए नेताओं पर रार
    जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर हर बड़ा नेता इसी कोशिश में लगा हुआ है कि उसकी पसंद का जिलाध्यक्ष हो। वहीं कुछ जिलों में कांग्रेस से आए नेताओं के नाम पर रार हो रही है। सिवनी जिले में विधायक मुनमुन राय कांग्रेस से आए हुए हैं, उनका मूल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय नहीं बन पा रहा है। दूसरा गुट आलोक दुबे के साथ है। पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व सांसद नीता पटैरिया को इनका समर्थन है। जबलपुर में अजय विश्नोई, प्रभात साहू और मंत्री राकेश सिंह के बीच पटरी नहीं बैठ रही। छिंदवाड़ा में भी यही स्थिति है। सांसद बंटी साहू टीकाराम चंद्रवंशी या किसी महिला को जिलाध्यक्ष बनवाना चाहते हैं। दूसरा गुट पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह का है, जो शंटी बेदी को अध्यक्ष बनवाना चाहता है। यही स्थिति विंध्य क्षेत्र में है। सतना में सांसद गणेश सिंह समर्थक सतीश कुमार शर्मा जिलाध्यक्ष हैं। संघ में प्रचारक रहे हैं। इनको दो साल हो गए हैं लेकिन मंत्री प्रतिभा बागरी और अन्य विधायक बदलाव चाहते हैं। रीवा जिले में डॉ. अजय सिंह पटेल जिलाध्यक्ष हैं, इन्हें प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का समर्थन है लेकिन उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और सांसद जनार्दन मिश्रा दोनों नए अध्यक्ष चाहते हैं। पन्ना जिले में बृजेंद्र मिश्रा को दो साल हुए हैं, रिपीट होने के प्रयास में हैं लेकिन संभावनाएं कम हैं। सीधी में विधायक रीती पाठक और सांसद के बीच सहमति नहीं बन रही है।

    सबसे अधिक घमासान ग्वालियर-चंबल अंचल में
    भाजपा में संगठनात्मक चुनाव की गतिविधियों के तहत जिलाध्यक्ष पद के लिए ग्वालियर-चंबल अंचल के सभी जिलों में जोर अजमाइश शुरु हो गई है। अंचल के प्रमुख जिले ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी और दतिया में जिलाध्यक्ष कुर्सी पर अपनी पसंद का व्यक्ति बैठाने के लिए आंतरिक रूप से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के खेमे के बीच खींचतान है। नरेंद्र सिंह तोमर के खेमे से भिंड, मुरैना व ग्वालियर के सांसदों ने अपने-अपने संसदीय क्षेत्र के जिलों में मोर्चा संभाल रखा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के इशारे पर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विवेकानंद मंडल का अध्यक्ष बदले जाने पर सामाजिक व पार्टी स्तर पर काफी हंगामा मचा। शिवपुरी व दतिया जिले के अध्यक्ष को लेकर पार्टी में त्रिकोणीय संघर्ष है। शिवपुरी जिले की दो विधानसभा सीटें ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में आती हैं। यहां पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी अपनी पसंद का जिलाध्यक्ष बनवाने के लिए सक्रिय हैं। मंडल अध्यक्षों की रायशुमारी में उन्हें शामिल नहीं किए जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष के माध्यम से आपत्ति भी दर्ज कराई थी। इसी तरह पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया जिले में अपना अध्यक्ष बनाने पर जोर लगा रहे हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता….

    April 15, 2026

    दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में हुआ तेज़ी से विकास…..

    April 15, 2026

    कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी, सुकमा की बेटी लावण्या को मिली नई मुस्कान, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद…..

    April 15, 2026

    समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं…..

    April 15, 2026

    Uttarakhand News: राष्ट्र निर्माण उत्सव में CM धामी का संदेश: युवाओं को बनना होगा फ्यूचर-रेडी, नौकरी नहीं रोजगार सृजन की सोच अपनाएं…..

    April 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार 2026 के आयोजन को लेकर कलेक्टरों को लिखी चिट्ठी, राज्य में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान…..

    April 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता….

    April 15, 2026

    दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में हुआ तेज़ी से विकास…..

    April 15, 2026

    कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी, सुकमा की बेटी लावण्या को मिली नई मुस्कान, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद…..

    April 15, 2026

    समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं…..

    April 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.