Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»सचिन-हरभजन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके सुंदर-नीतीश, 8वें विकेट के लिए 127 रन जोड़ने में सफल
    खेल

    सचिन-हरभजन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके सुंदर-नीतीश, 8वें विकेट के लिए 127 रन जोड़ने में सफल

    News DeskBy News DeskDecember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सचिन-हरभजन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके सुंदर-नीतीश, 8वें विकेट के लिए 127 रन जोड़ने में सफल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Ind vs Aus: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 474 रन बनाए, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 358 रन बना लिए हैं। एक समय टीम इंडिया ने 221 रनों पर ही 7 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में टीम इंडिया की गाड़ी संकट में फंसी हुई दिखाई दे रही थी। तब भारतीय टीम के लिए वॉशिंगटन सुंदर और नितीश रेड्डी सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे। इन दोनों की वजह से ही टीम इंडिया फॉलोऑन टालने में सफल रही। 

    8वें विकेट के लिए की 127 रनों की साझेदारी

    वॉशिंगटन सुंदर और नितीश रेड्डी ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 8वें विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी की। भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया में 8वें विकेट के लिए ये दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। सुंदर और नितीश ऑस्ट्रेलिया में सचिन तेंदुलकर और हरभजन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 3 रनों से तोड़ने से चूक गए। सचिन और हरभजन ने साल 2008 में टेस्ट क्रिकेट में 8वें के लिए 129 रनों से साझेदारी की थी। 

    8वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने वाले भारतीय प्लेयर्स: 

    • हरभजन सिंह, सचिन तेंदुलकर- 129 रन
    • नितीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर- 127 रन
    • हरभजन सिंह और अनिल कुंबले- 107 रन
    • रोजर बिन्नी और सुनील गावस्कर- 76 रन

    नितीश रेड्डी ने लगाया दमदार शतक

    भारतीय टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही थी। जब रोहित शर्मा सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद विराट कोहली, ऋषभ पंत और केएल राहुल अच्छी शुरुआत को बड़ी पारियों में नहीं बदल पाए। इससे टीम इंडिया 221 रनों पर 7 विकेट गंवाकर संकट में दिखाई दे रही थी और उसके लिए फॉलोऑन भी बचाना मुश्किल दिखाई दे रहा था। तब वॉशिंगटन सुंदर और नितीश रेड्डी सबसे बड़े हीरो बने। नितीश ने दमदार शतक लगाया और वह अभी भी 105 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं सुंदर ने 50 रनों का योगदान दिया। 

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता….

    April 15, 2026

    दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में हुआ तेज़ी से विकास…..

    April 15, 2026

    कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी, सुकमा की बेटी लावण्या को मिली नई मुस्कान, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद…..

    April 15, 2026

    समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं…..

    April 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.