Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»टैल्क से कैंसर की आशंका के चलते कॉस्मेटिक उत्पादों पर सख्त नियम
    विदेश

    टैल्क से कैंसर की आशंका के चलते कॉस्मेटिक उत्पादों पर सख्त नियम

    News DeskBy News DeskDecember 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टैल्क से कैंसर की आशंका के चलते कॉस्मेटिक उत्पादों पर सख्त नियम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका में कॉस्मेटिक कंपनियों को नए टेस्टिंग नियम का पालन करना होगा. FDA की ओर से प्रस्तावित नए फेडरल नियम के तहत कंपनियों यह सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाने होंगे कि टैल्क युक्त कोई भी उत्पाद एस्बेस्टस से मुक्त हो. गुरुवार को फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के इस प्रस्ताव को अमेरिकी कांग्रेस ने मंजूर कर लिया है.

    इस प्रस्ताव का उद्देश्य उपभोक्ताओं को मेकअप, बेबी पाउडर और अन्य पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की सुरक्षा के बारे में आश्वस्त करना है. यह जॉनसन एंड जॉनसन और अन्य कंपनियों के खिलाफ टैल्क-आधारित बेबी पाउडर और कैंसर के बीच संबंधों का आरोप लगाने वाले कई वर्षों के मुकदमों के बाद आया है.

    टैल्क और कैंसर के बीच कनेक्शन?
    कानूनी मुकदमों के बावजूद, रिसर्च में कैंसर और टैल्क के बीच संभावित संबंध के मिले-जुले सबूत मिले हैं, हालांकि इसे जिस तरह से खनन किया जाता है उसके चलते इस आशंका को दशकों पहले से पहचाना जाता रहा है.

    दरअसल टैल्क एक खनिज है जिसका इस्तेमाल नमी को ऑब्जर्व करने या कॉस्मेटिक्स की बनावट, टेक्स्चर और रंग को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है. इसे जमीन के नीचे से खनन कर निकाला जाता है, जो कभी-कभी जहरीले खनिज एस्बेस्टस के पास ही होते हैं. हालांकि इस क्रॉस कंटैमिनेशन के जोखिम को कॉस्मेटिक कंपनियों द्वारा लंबे समय से पहचाना जाता रहा है.

    टैल्क में एस्बेस्टस का पता लगाने के लिए टेस्टिंग
    लेकिन हाल ही में FDA स्पॉन्सर्ड टेस्टिंग में कोई सुरक्षा मुद्दा सामने नहीं आया है. FDA के अनुसार, 2021 से अब तक 150 से अधिक कॉस्मेटिक सैंपल का लैबोरेटरी एनालिसिस एस्बेस्टस के लिए निगेटिव आया है. फिर भी, जोखिम के बारे में चिंताओं ने कांग्रेस (अमेरिकी संसद) को 2023 का कानून पारित करने के लिए प्रेरित किया, जिसमें FDA को एस्बेस्टस टेस्टिंग के लिए नए उद्योग मानक जारी करने की जरूरत थी.

    FDA के कॉस्मेटिक्स एंड कलर्स ऑफिस की डायरेक्टर डॉ लिंडा काट्ज ने एक बयान में कहा कि एजेंसी ने टैल्क और टैल्क युक्त कॉस्मेटिक उत्पादों में एस्बेस्टस का पता लगाने और पहचानने से जुड़े वैज्ञानिक सबूतों और जटिल नीतिगत मुद्दों पर सावधानीपूर्वक विचार किया है. काट्स ने कहा कि, ‘हमारा मानना ​​है कि प्रस्तावित टेस्टिंग तकनीक एस्बेस्टस का पता लगाने के लिए उपयुक्त है, इससे टैल्क युक्त कॉस्मेटिक उत्पादों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिल सकती है.’

    J&J के बेबी पाउडर से कैंसर के खतरे का आरोप
    जॉनसन एंड जॉनसन (J&J) के खिलाफ लंबे समय से चल रहे मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि कंपनी के टैल्क बेबी पाउडर के इस्तेमाल से महिलाओं में ओवरियन का कैंसर हो सकता है. J&J की एक सहायक कंपनी ने हजारों मुकदमों को निपटाने के लिए लगभग 8 बिलियन डॉलर का भुगतान करने का प्रस्ताव दिया है. सौदे के हिस्से के रूप में सहायक कंपनी को दिवालिया घोषित करेगी, हालांकि उस प्रस्ताव को न्याय विभाग ने अदालत में चुनौती दी है.

    J&J ने 2020 में अमेरिकी बाजार में और फिर 2023 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने बेबी पाउडर से टैल्क को हटा लिया था. कंपनी का कहना है कि वह अपने उत्पादों की सुरक्षा के लिए खड़ी है. हालांकि कैंसर के मूल कारण का पता लगाना मुश्किल है, खासकर ओवरियन के कैंसर के मामलों में, जो कि कैंसर का सबसे दुर्लभ रूप है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 13 सितम्बर को बेमेतरा जिले को देंगे 183 करोड़ की सौगात, 30 कार्यों का होगा लोकार्पण-भूमिपूजन, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 13 सितम्बर को बेमेतरा जिले को देंगे 183 करोड़ की सौगात, 30 कार्यों का होगा लोकार्पण-भूमिपूजन, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    September 13, 2026

    Uttarakhand News: गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत करने पर CM धामी का फोकस, नवनिर्वाचित सहकारी बैंक अध्यक्षों को दिया पारदर्शिता और जनहित का मंत्र…..

    September 12, 2026

    Uttarakhand News: गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत करने पर CM धामी का फोकस, नवनिर्वाचित सहकारी बैंक अध्यक्षों को दिया पारदर्शिता और जनहित का मंत्र…..

    September 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.