Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने 21वें दिन फिर रचा इतिहास, अब 11सौ करोड़ के हुई पार
    मनोरंजन

    अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने 21वें दिन फिर रचा इतिहास, अब 11सौ करोड़ के हुई पार

    News DeskBy News DeskDecember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने 21वें दिन फिर रचा इतिहास, अब 11सौ करोड़ के हुई पार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘पुष्पा 2: द रूल’ बॉक्स ऑफिस पर टस से मस होने का नाम नहीं ले रही है. इस फिल्म ने अपनी शानदार कमाई से साउथ से लेकर बॉलीवुड तक का बॉक्स ऑफिस हिला डाला है और बड़े-बड़े एक्टर की फिल्मों के रिकॉर्ड को मिट्टी में मिला दिया है. फिल्म को रिलीज हुए अब लगभग तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं लेकिन ये ‘पुष्पाराज’ झुकने को तैयार नहीं है. चलिए यहां जानते हैं ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने रिलीज के 21वें दिन कितना कारोबार किया है?

    ‘पुष्पा 2: द रूल’ की वाइल्ड फायर ने कहर बरपा दिया है. इस फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा शानदार परफॉर्म किया है और मेकर्स के वारे न्यारे कर दिए हैं. फिल्म को यूं तो क्रिटिक्स से मिक्स्ड रिव्यू मिला था लेकिन दर्शकों से इसे शानदार रिस्पॉन्स मिला कि रिलीज के पहले दिन से लेकर आज तक बस ये नए बेंचमार्क सेट करती जा रही है. यहां तक कि ये देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है फिर भी इसकी रफ्तार में कमी नहीं आ रही है.

    दिलचस्प बात ये है कि सिनेमाघरों में वरुण धवन की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘बेबी जॉन’ भी ‘पुष्पा 2: द रूल’ का सिंहासन नहीं हिला पाई है. उल्टा ‘बेबी जॉन’ के आते ही ‘पुष्पा 2: द रूल’ की कमाई में जबरदस्त तेजी देखी गई. इसी के साथ अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 21वें दिन फिर इतिहास रच दिया है.

    इन सबके बीच फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने पहले हफ्ते में 725.8 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 264.8 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद फिल्म ने 16वें दिन 14.3 करोड़, 17वें दिन 24.75 करोड़, 18वें दिन 32.95 करोड़, 19वें दिन 13 करोड़ और 20वें दिन 14.5 करोड़ की कमाई की. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 21वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

    रिपोर्ट के मुताबिक ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने रिलीज के 21वें दिन 19.75 करोड़ की कमाई की है.

    इसी के साथ ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने 21 दिनों मं 1109.85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

    इसमें फिल्म ने 21 दिनों में तेलुगु में 316.3 करोड़, हिंदी में 716.65 करोड़, तमिल में 55.35 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 7.48 करोड़ रुपये और मलयालम में 14.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

    ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने 21वें दिन फिर इतिहास रच दिया है. इस फिल्म ने इंडियन सिनेमा में 11 सौ करोड़ के क्लब की शुरुआत कर दी है. हैरानी की बात ये है कि बुधवार को नई रिलीज बेबी जॉन पर भी ये 21 दिन पुरानी फिल्म भारी पड़ी है. फिलहाल ‘पुष्पा 2: द रूल’ जिस रफ्तार से कमाई कर रही उससे अभी इसका रूकना मुश्किल लग रहा है वैसे भी अब क्रिसमस और फिर न्ए साल की छुट्टी का फिल्म को जबरदस्त फायदा होने वाला है. ऐसे में फिल्म 1200 करोड़ क्या इससे भी ज्यादा कमाई कर सकती है. फिलहाल हर किसी की निगाहें बॉक्स ऑफिस नंबर्स पर हैं.  

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: प्रदेश की विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी; आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार

    June 10, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी, स्थानीय समस्याओं के समाधान और टेक्नोलॉजी आधारित विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

    June 10, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी, स्थानीय समस्याओं के समाधान और टेक्नोलॉजी आधारित विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

    June 10, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी के 12 साल पूरे: CM धामी ने दी बधाई, कहा- विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा में भारत ने रचा नया इतिहास…..

    June 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.