Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मंत्री संजय यादव की घोषणा: झारखंड में जल्द होगी जातिगत जनगणना, जाति प्रमाण पत्र और नौकरी में मिलेगी मदद
    राज्य

    मंत्री संजय यादव की घोषणा: झारखंड में जल्द होगी जातिगत जनगणना, जाति प्रमाण पत्र और नौकरी में मिलेगी मदद

    News DeskBy News DeskDecember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मंत्री संजय यादव की घोषणा: झारखंड में जल्द होगी जातिगत जनगणना, जाति प्रमाण पत्र और नौकरी में मिलेगी मदद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    संजय यादव: श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं उद्योग मंत्री संजय यादव ने कहा है कि मैं नई उद्योग नीति बनाने जा रहा हूं। यहां विदेशी उद्यमी आएंगे, लोगों को रोजगार मिलेगा। झारखंड में आज गरीबों का राज है, इसलिए मुख्यमंत्री के पीछे ED और CBI लगी है। कल्पना सोरेन देवी दुर्गा का स्वरूप हैं जिसके कहने पर राज्य की मां बहनों ने महागठबंधन को गद्दी पर बिठाया। उन्होंने आज केंद्र सरकार 1 लाख 36 हजार करोड़ बाकी नहीं दे रही है, जिसके लिए सरकार कानून का सहारा लेगी। हम अपनी रॉयल्टी अवश्य लेंगे। मंत्री बुधवार को आदित्यपुर में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान मंत्री के अलावा बिहार राजद की स्टार प्रचारक सीमा कुशवाहा का स्वागत किया।

    गरीबों के बच्चों को जेल में डालने का काम करती है BJP

    मंत्री संजय यादव ने कहा कि समय-समय पर BJP का चाल, चरित्र व चेहरा उजागर होता रहा है। जब भी कोई गरीब का बच्चा आगे बढ़ने लगता है। तो उस पर झूठा आरोप लगाकर जेल में डालने का काम किया जाता है। इसका मैं भी भुक्तभोगी हूं। हमारी पार्टी गरीब शोषित के लिए संघर्ष के लिए जानी जाती है। मैं लालू का शिष्य हूं, कभी BJP को पसंद नहीं करूंगा। मैं जात की नहीं, जमात की राजनीति करता हूं। यही वजह है कि मैं गोड्डा से तीसरी बार जीता हूं।

    जातिगत जनगणना से नौकरी में मिलेगी मदद

    उन्होंने आगे कहा, मैं सदैव गरीबों, दलितों के लिए कार्य करूंगा यह मेरा वादा है। लालू यादव, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन, शिबू सोरेन, राहुल गांघी और सोनिया गांधी के सिद्धांतों का आदर करता हूं। मेरा फोकस राज्य के मजदूर, किसान भाई हैं, जिनके लिए मैं अच्छी योजना बनाऊंगा, यह मेरा वादा है, जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसका अक्षरसः निर्वहन करूंगा। सबों को हक दिलाऊंगा। इधर, बुधवार की ही शाम बिष्टुपुर स्थित माइकल जान सभागार में आयोजित वार्षिक आमसभा सह अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि झारखंड में जल्द ही हमारी सरकार जातिगत जनगणना कराएगी, ताकि स्पष्ट हो सके कि किसकी कितनी आबादी है। इससे जाति प्रमाण पत्र बनने के साथ नौकरी में भी मदद मिलेगी।

    उन्होंने कहा कि आज भी लोग नौकरी पाने के लिए अपने नाम में अपनी जाति नहीं लिखते, मैंने भी अपने बेटा-बेटी के नाम पर जाति नहीं लिखी है। कई अपने नाम के साथ गौर और गोप लगाते हैं, इससे स्पष्ट नहीं हो पाता है कि उनकी जाति क्या है। लेकिन मेरा सभी से अपील है कि जो लिखना हैं लिखे, लेकिन अपने नाम के साथ अपनी जाति जरूर लिखें।

    उद्योगों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर देने की घोषणा

    श्रम सह उद्योग मंत्री ने बुधवार की ही सुबह सर्किट हाउस में श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। लगभग एक घंटे तक चली बैठक में बीते एक वर्ष में विभाग द्वारा किए गए कार्यों का तुलनात्मक अध्ययन किया गया। स्पष्ट आदेश दिया कि नए उद्योग लगाने, निवेशकों को आमंत्रित करने से लेकर संचालित उद्योगों के लिए विकासोन्मुख रोडमैप तैयार करें। नए उद्योगों की स्थापना के लिए जमीन सहित सभी इंफ्रास्ट्रक्चर सरकार देने को तैयार हैं। जिले व राज्य का विकास किस तरह से होगा, इसके लिए लिखित में सुझाव दें

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर….

    April 22, 2026

    लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन, ‘अब्दुल कलाम’ किस्म बनी उम्मीद की नई किरण….

    April 22, 2026

    सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ, कलेक्टर के निर्देशानुसार 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लिए जा रहे आवेदन, 01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ…

    April 22, 2026

    जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर, हर घर तक पहुंचा शुद्ध पानी….

    April 22, 2026

    कलेक्टर एस. जयवर्धन ने ली खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक, विभागीय योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा…

    April 22, 2026

    पोलमपल्ली से अरलमपल्ली सड़क बनने से खुश है ग्रामीण, नक्सल गढ़ में विकास की नई जीत….

    April 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर….

    April 22, 2026

    लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन, ‘अब्दुल कलाम’ किस्म बनी उम्मीद की नई किरण….

    April 22, 2026

    सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ, कलेक्टर के निर्देशानुसार 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लिए जा रहे आवेदन, 01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ…

    April 22, 2026

    जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर, हर घर तक पहुंचा शुद्ध पानी….

    April 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.