Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»जो बाइडेन ने रूस के यूक्रेन हमले की कड़ी निंदा की, अंतरराष्ट्रीय समर्थन की अपील
    विदेश

    जो बाइडेन ने रूस के यूक्रेन हमले की कड़ी निंदा की, अंतरराष्ट्रीय समर्थन की अपील

    News DeskBy News DeskDecember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जो बाइडेन ने रूस के यूक्रेन हमले की कड़ी निंदा की, अंतरराष्ट्रीय समर्थन की अपील
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वाशिंगटन। क्रिसमस की सुबह यूक्रेन पर हुए रूसी हमले पर अमेरिका भड़क गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि अमेरिका यूक्रेन के साथ मजबूती से खड़ा है।
    बाइडेन ने यह भी कहा कि अमेरिकी रक्षा विभाग यूक्रेन को दी जाने वाली हथियारों की सप्लाई को और बढ़ाएगा। बाइडेन ने कहा, 'क्रिसमस के शुरुआती कुछ घंटों में रूस ने यूक्रेन के शहरों और ऊर्जा संयंत्रों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया।'

    यह हमला इसलिए किया गया, जिससे सर्दियों के दौरान यूक्रेन को गर्मी और बिजली की समस्या से जूझना पड़े। यूक्रेन के ग्रिड की सुरक्षा को खतरे में डाला गया। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यूक्रेन के लोगों को भी शांति और सुरक्षा में जीने का अधिकार है।

    बाइडेन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से यूक्रेन के साथ खड़ा होने की अपील है। अपने बयान में बाइडेन ने यूक्रेन को होने वाली हथियारों की सप्लाई पर जोर दिया।
    पिछले कुछ महीनों में अमेरिका ने यूक्रेन को सैकड़ों एयर डिफेंस मिसाइलें दी हैं और कई अभी दी जानी हैं। मैंने रक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि यूक्रेन को होने वाली हथियारों की सप्लाई जारी रखें। अमेरिका यूक्रेन की स्थिति को मजबूत करने के लिए कार्य करता रहेगा।

    रूस ने किया था हमला
    क्रिसमस की सुबह रूस ने यूक्रेन पर 70 से अधिक मिसाइलों और 100 से अधिक ड्रोन से हमला कर दिया था। इस हमले में यूक्रेन का एक थर्मल पावर प्लांट क्षतिग्रस्त हो गया था। इस हमले में यूक्रेन के कई शहरों में ब्लैकआउट हो गया था।

    हमले में 6 लोग घायल भी हुए थे। यूक्रेन एयर फोर्स ने पुष्टि की थी कि खारकीव पर दागी गई मिसाइल बैलेस्टिक थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने घटना की निंदा करते हुए कहा था कि इसके बाद 5 लाख लोग बिना हीटिंग सुविधा के रहने को मजबूर हुए।

    पावर ग्रिड पर लगातार हमले
    रूस लगातार यूक्रेन के पावर ग्रिड को निशाना बना रहा है।
    यूक्रेन की सबसे बड़ी निजी ऊर्जा कंपनी के मुताबिक, इस साल यह यूक्रेन के पावर ग्रिड पर हुआ 13वां हमला है।
    यूक्रेन की सेना ने करीब 59 रूसी मिसाइलों और 54 ड्रोन को मार गिराया है।
    रूस के हमले में एक व्यक्ति की मौत की भी पुष्टि हुई है।
    हालांकि इन हमलों को लेकर रूस की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तब राज्य होता है मजबूत – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    April 19, 2026

    उप मुख्यमंत्री साव ने किया मावा मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ…

    April 19, 2026

    प्रदेश सरकार की सकारात्मक व विकासपरक सोच से जिले में हो रहे नवाचार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    April 19, 2026

    परशुराम द्विज परिवार व सर्वब्राम्हण समाज के परशुराम जयंती समारोह में पहुंचे उद्योग मंत्री व महापौर, दी अनेक सौगातें….

    April 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.