Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»दिल्ली में फर्जी पुलिस आईडी कार्ड और वर्दी के साथ दो फरार आरोपी गिरफ्तार
    राज्य

    दिल्ली में फर्जी पुलिस आईडी कार्ड और वर्दी के साथ दो फरार आरोपी गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskDecember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली में फर्जी पुलिस आईडी कार्ड और वर्दी के साथ दो फरार आरोपी गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों से पैसे ऐंठता था. इस गिरोह के 3 सदस्यों को नीरज त्यागी, दीपक और आशीष को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से दो आरोपी पहले से ही बिंदापुर थाने में दर्ज हनी ट्रैप मामले में वांछित थे. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को 24 दिसंबर के दिन एक हनी ट्रैप रैकेट के गिरोह के सदस्यों की आवाजाही के बारे में सूचना मिली. इसके आधार पर एक टीम का गठन किया गया. जिसके बाद टीम ने बुध विहार नाला, मेन कंझावला रोड, दिल्ली के पास जाल बिछाया. इस दौरान एक कार वहां आई. कार में दिल्ली पुलिस की वर्दी पहने एक हेड कांस्टेबल भी था.

    गुमराह करने की कोशिश

    आरोपियों ने दिल्ली पुलिस के पहचान पत्र भी दिखाए. लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम को आरोपियों पर शक हुआ. जिसके बाद सभी आरोपियों को क्राइम ब्रांच ऑफिस आने को कहा गया, लेकिन वह उन्होंने भागने की कोशिश की. मगर क्राइम ब्रांच की टीम ने उन्हें पकड़ लिया. शुरू में आरोपियों ने क्राइम ब्रांच की टीम को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन लगातार पूछताछ के बाद तीनों आपराधिक गतिविधियों में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली. आरोपियों ने आगे खुलासा किया कि उनमें से दो नीरज त्यागी और दीपक दिल्ली के द्वारका जिले के बिंदापुर थाने में हनी ट्रैप मामले में वांछित थे.

    डॉक्टर को किया ब्लैकमेल

    अगस्त में एक 60 साल के व्यक्ति जो पेशे से डॉक्टर था, उनसे एक अज्ञात लड़की ने टेलीफोन के माध्यम से संपर्क किया. लड़की ने डॉक्टर से कुछ बातचीत की. कुछ दिनों के बाद, उसने डॉक्टर को यह कहकर अपने घर बुलाया कि उसकी मां बीमार है और उसे इलाज की जरूरत है. डॉक्टर लड़की के बताए पते पर गया. यहां लड़की ने डॉक्टर को कुछ स्नैक्स दिए और उसके साथ औपचारिक बातें कीं और फिर महिला ने उन्हें झूठे आरोप में फंसाने की धमकी दी. इसी दौरान, पुलिस की वर्दी में दो और सादे कपड़ों में दो लोग कमरे में घुस आए और डॉक्टर को गिरफ्तार ना करने के नाम पर 9 लाख रुपये की मांग की.

    3 फर्जी आईडी कार्ड बरामद

    शिकायतकर्ता ने दिल्ली के बिंदापुर थाना की स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी और कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू की. जांच के दौरान, दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को पहले ही स्थानीय पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन आरोपी नीरज त्यागी और दीपक मामले में फरार थे. क्राइम ब्रांच ने इनके पास से दिल्ली पुलिस के 3 फर्जी आईडी कार्ड, पुलिस हेड कांस्टेबल की एक वर्दी, एक कार और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका को लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष सुश्री शांडिल्य ने वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा…..

    August 31, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026

    बेमेतरा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आगाज 31 अगस्त से

    August 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका को लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष सुश्री शांडिल्य ने वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा…..

    August 31, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.